Back
वैशाली के दियारा में शराब माफियाओं पर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, हजारों लीटर शराब नष्ट
RSRajkumar Singh
Feb 26, 2026 19:01:35
Hajipur, Bihar
होली से पहले बिहार में शराब माफियाओं पर सबसे बड़ा प्रहार वैशाली के दियारा में पुलिस का सीधा धावा जंगलों के बीच चल रही अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ आधा दर्जन भट्ठियां जमींदोज हजारों लीटर शराब तबाह हो गया. तस्वीरें वैशाली के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के दीवान टוק दियारा की हैं. जहां होली से ठीक पहले पुलिस ने शराब माफियाओं की कमर तोड़ने के इरादे से मेगा ऑपरेशन चलाया। दियारा का दुर्गम इलाका चारों तरफ जंगल सुनसान जगह और उसी के बीच धधक रही थीं अवैध शराब की भट्ठियां। लेकिन इस बार माफियाओं की चालाकी पर भारी पड़ी पुलिस की रणनीति। एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक शराब भट्ठियों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया। हजारों लीटर अर्धनिर्मित शराब को बहाकर नष्ट किया गया, जबकि तीन ड्रम तैयार देशी शराब जब्त की गई। जंगलों में गड्ढे खोदकर, प्लास्टिक ड्रम छिपाकर और झाड़ियों की आड़ में बड़े पैमाने पर शराब तैयार की जा रही थी। साफ है कि होली के मौके पर मोटी कमाई की तैयारी थी। पुलिस को भट्ठियों तक पहुंचने के लिए कीचड़, झाड़ियों और दियारा के खतरनाक रास्तों से गुजरना पड़ा। लाइव तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह शराब माफिया प्रशासन को चुनौती देते हुए कारोबार चला रहे थे मौके पर एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार ने दो टूक कहा जब तक अवैध शराब का धंधा पूरी तरह बंद नहीं होगा, तब तक यह अभियान रुकने वाला नहीं है। होली से पहले वैशाली पुलिस की इस सर्जिकल स्ट्राइक ने साफ संदेश दे दिया है शराब माफियाओं के लिए अब कोई पनाहगाह सुरक्षित नहीं। दियारा हो या जंगल कार्रवाई जारी रहेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 26, 2026 19:02:010
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 26, 2026 19:00:420
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 26, 2026 18:46:170
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 26, 2026 18:46:06Cooch Behar, West Bengal:কোচবিহার : কোচবিহার প্রধান ডাকঘরে বোমাতঙ্ক। বন্ধ করে দেওয়া হল প্রধান ডাকঘর। দুপুর সাড়ে বারোটা নাগাদ ঘটনা। মেইলে হুমকি আসে বলে অভিযোগ। ঘটনাস্থলে কোতয়ালি থানার পুলিশ
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 26, 2026 18:45:530
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 26, 2026 18:45:360
Report