Back
चूरू में विप्र समाज का स्नेह मिलन, नई कार्यकारिणी की घोषणा
NPNavratan Prajapat
Feb 08, 2026 12:47:57
Churu, Rajasthan
चूरू
विधानसभा- चूरू
विप्र समाज का विप्र स्नेह मिलन समारोह
चूरू। जिला मुख्यालय पर सामुदायिक भवन में सर्व ब्राहमण महासभा की और से विप्र समाज का विप्र स्नेह मिलन एवम् नवीन कार्यकारिणी घोषणा एवम् नियुक्ति मनोनयन पत्रक वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सर्व ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, प्रदेशाध्यक्ष दिनेश शर्मा, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सरंपच राकेश शर्मा, ओम सारस्वत सहित कई लोग मंचस्थ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर द्वीप प्रवज्ज्वलन मंगलाचरण से हुआ।
इस अवसर पर बोलते हुऐ सर्व ब्राहम्ण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि सर्व ब्राहमण महासभा विप्र हित के लिए कार्य करने वाला एक सामाजिक संगठन है जिसका उदेश्य सर्व समाज को साथ लेकर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सर्व ब्राहमण महासभा का 10 देशो में गठन हो गया है और यह एक अन्तराष्ट्रीय संस्था बन चुकी है। विश्व स्तर पर भगवान परशुराम के मंदिर का निर्माण एवम् उनकी पूजा की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा चुकी है उन्होंने कहा कि विप्र समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को शिक्षा हेतु महासभा द्वारा आवश्यक सुविधाऐं उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रतिभाशाली विप्र समाज के विघार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते है उन्हें संसाधन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन देते हुऐ कहा कि शीध्र ही राजस्थान सरकार एवम् चूरू के जनप्रतिनिधियों से वार्ता करके विप्र हॉस्टल एवम् सामुदायिक केन्द्र बनवाने के लिए प्रयास किया जायेगा।
इस अवसर पर बोलते हुऐ प्रदेशाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि समाज को मजबूती के साथ खड़ा होना चाहिए जिससे समाज की गौरव और प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि यह संगठन गैर राजनैतिक संगठन है और सम्पूर्ण विप्र समाज के कल्याण का मंत्र लेकर चलने वाला संगठन है।
इस अवसर पर कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सरंपच राकेश शर्मा ने कहा कि आज हम सब के लिए गौरव की बात है कि राजस्थान में एक ब्राहम्ण मुख्यमंत्री है जो सफलता पूर्वक प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जा रहे है। उन्होंने मांग करते हुऐ कहा कि इडब्ल्यूएस के आरक्षण को पंचायत चुनाव एवम् स्थानीय निकाय में लागू किया जाये जिससे समाज के ज्यादा लोगो को राजनैति में सहभागीता करने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि इडब्ल्यूएस में क्रिमिलेयर की बात हो जिससे समाज के ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाओं को राजकिय सेवा में जाने का मौका मिले।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष वैघ बनवारी लाल शर्मा ने शब्दो के माध्यम से सभी का स्वागत करते हुऐ कहा कि चूरू की इस पावन धरा पर आप जैसे गणमान्य लोगो की उपस्थिती से समाज को संबल प्राप्त हुआ है। उन्होने कहा कि चूरू को छोटी काशी के रूप में जाना जाता है और यह विप्र स्नैह मिलन समाज में सकारात्मक भाव पैदा करेगा। उन्होने विश्वास व्यक्त करते हुऐ कहा कि चूरू के सभी वरिष्ठजनो एवम् समाज के आमजन को साथ लेकर वे समाज हित के लिए कार्य करेगे। उन्होंने सभी समाज के लेगो से अपील करते हुऐ कहा कि कलयुग में संगठन मे ही शक्ति होती है इसलिए संगठित रहेगे तो हमारी बात को मजबूती के साथ सुना जा सकेगा। कार्यक्रम में नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथग्रहण भी हुआ।
बाइट _सुरेश मिश्रा, सर्व ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ।
नवरतन प्रजापत
जी मीडिया चूरू
मो. 9414776072
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 08, 2026 14:36:080
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowFeb 08, 2026 14:35:460
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 08, 2026 14:35:210
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 08, 2026 14:34:51Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ : विधानसभा सत्र के दौरान रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, किसी तरह के अधिकृत धरना -प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने की तैयारी
0
Report
OTOP TIWARI
FollowFeb 08, 2026 14:34:250
Report
0
Report
KYKaniram yadav
FollowFeb 08, 2026 14:34:120
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 08, 2026 14:33:540
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 08, 2026 14:33:350
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 08, 2026 14:33:160
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowFeb 08, 2026 14:32:550
Report
KBKuldeep Babele
FollowFeb 08, 2026 14:32:310
Report