Back
खरगौन: नाबालिग द्वारा हत्या की गुत्थी सुलझी; आरोपी किशोर न्याय के सामने
RJRakesh Jaiswal
Feb 08, 2026 14:33:54
Khargone, Madhya Pradesh
एंकर - खरगोन जिले की थाना कसरावद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
कसरावद थाना अंतर्गत एनवीडी रेस्ट हाउस पहाड़ी पर युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।
इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने एक विधि-विरुद्ध(नाबालिग) बालक को गिरफ्तार किया है।
30 और 31 जनवरी की दरमियानी रात कसरावद थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या की गई थी।
मृतक का शव नन अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती शुक्ला रहल के मार्गदर्शन में,
एसडीओपी मंडलेश्वर श्रीमती श्वेता शुक्ला एवं थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेंद्र बर्मन के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
एफएसएल टीम, फिंगरप्रिंट टीम, साइबर सेल और डॉग स्क्वॉड की मदद से अहम साक्ष्य जुटाए गए।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए।
लगातार जांच और पूछताछ के बाद पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले।
जांच में सामने आया कि हत्या की वारदात एक विधि-विरुद्ध बालक द्वारा की गई थी।
पुलिस द्वारा आरोपी बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई,
जिसमें उसने हत्या की घटना को स्वीकार किया।
आरोपी को माननीय किशोर न्याय बोर्ड, जिला खरगोन के समक्ष पेश किया गया है।
खरगोन पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
तेज और वैज्ञानिक जांच के चलते पुलिस ने मात्र कुछ ही दिनों में इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर दिया।घटना के कारण में आरोपी नाबालिग शराब के नशे का आदि होकर मृतक से अप्राकृतिक संबंध बनाना चाहता था। मृतक द्वारा मना करना और लोगों को बताने की धमकी के चलते आरोपी ने पत्थर से मृतक को सिर में वार कर हत्या कर दी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SYSUNIL YADAV
FollowFeb 08, 2026 16:15:440
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 08, 2026 16:15:350
Report
0
Report
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 08, 2026 16:05:540
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 08, 2026 16:04:240
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 08, 2026 16:04:130
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 08, 2026 16:03:580
Report
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 08, 2026 16:03:440
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 08, 2026 16:03:260
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 08, 2026 16:03:100
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 08, 2026 16:02:450
Report
NJNeeraj Jain
FollowFeb 08, 2026 16:02:300
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 08, 2026 16:01:590
Report