Back
बस्ती में कूड़ा बीनते समय करंट से dvije बच्चियों की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
RKRAGHVENDRA KUMAR
Feb 08, 2026 14:32:55
Basti, Uttar Pradesh
बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पाण्डेय स्कूल के पीछे पचपेड़िया मोहल्ले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, कूड़ा बीनने वाली 10 और 12 साल की दो लड़कियां करंट की चपेट में आने से मौत की नींद सो गईं, विद्युत विभाग की लापरवाही से बिजली के तार की चपेट में आने से दोनों बच्चियों की ऑन स्पॉट दर्दनाक मौत हो गई। बता दें पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पांडेय स्कूल के पीछे पचपेड़िया मोहल्ले में 10 वर्षीय करिश्मा पुत्री मौलवी और 12 वर्षीय काजल पुत्री अर्जुन रोज की तरह कूड़े से कबाड़ बीन रही थी, इसी दौरान जमीन पर दौड़ रहे बिजली के तार की चपेट में पहले करिश्मा आई उसे बचाने सहेली काजल आगे बढ़ी, वह भी उसी तार की चपेट में आ गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, दोनों बच्चियों रेलवे स्टेशन के पास झुग्गियों में रहती थीं, परिवार बेहद गरीब है, कचरों से कबाड़ बीन कर किसी तरह से दो जून की रोटी नसीब होती थी, बिजली विभाग में स्थानीय लोगों ने कई बार तार को लेकर शिकायत की लेकिन उसे बिजली विभाग ने ठीक नहीं किया जिसकी वजह से दो मासूम बच्चियों की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बच्चियों की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं स्थानीय लोगों ने भी विद्युत विभाग को लेकर काफी रोष है, लोगों का कहना है कि बच्चियां बेहद गरीब परिवार से हैं पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा सरकार से मिलना चाहिए। घटना की सूचना पर सीओ सिटी सतेंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि दोनों बच्चियां कूड़ा बीनने थी वहां पर विद्युत तार गिरा था जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, घटना स्थल की जांच की गई फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किए हैं जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SYSUNIL YADAV
FollowFeb 08, 2026 16:15:440
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 08, 2026 16:15:350
Report
0
Report
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 08, 2026 16:05:540
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 08, 2026 16:04:240
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 08, 2026 16:04:130
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 08, 2026 16:03:580
Report
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 08, 2026 16:03:440
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 08, 2026 16:03:260
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 08, 2026 16:03:100
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 08, 2026 16:02:450
Report
NJNeeraj Jain
FollowFeb 08, 2026 16:02:300
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 08, 2026 16:01:590
Report