icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
312001
OPOM PRAKASH BHATTFollow23 Jul 2024, 11:33 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मऊ में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, लाखों के उत्पाद जब्त

Mau, Uttar Pradesh:मऊ में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन लाखों की चायपत्ती, सॉस और अचार जब्त; 9 सैंपल लैब भेजे गए शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में आज खाद्य विभाग ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। मिलावट की गुप्त सूचना के आधार पर खाद्य विभाग की टीम ने कई दुकानों और निर्माण इकाइयों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध खाद्य पदार्थ जब्त किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। सहायक अयुक्त खाद्य अधिकारी मंजूषा सिंह ने साफ किया है कि रिपोर्ट आते ही दोषियों पर बेहद सख्त कार्यवाही की जाएगी। वही सहायक अयुक्त खाद्य ने कहा की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ चुका है। विभाग को लंबे समय से अचार, टोमैटो सॉस, चायपत्ती और दूध में भारी मिलावट किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंजूषा सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और संदिग्ध ठिकानों पर अचानक छापेमारी की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर भारी मात्रा में बिक रहे अचार, सॉस, चायपत्ती और दूध के स्टॉक को खंगाला। अधिकारियों ने मौके से ही इन सभी खाद्य पदार्थों के कानूनी सैंपल कलेक्ट किए और उन्हें तुरंत सील कर दिया। शासन की साफ मंशा है कि बाजार में किसी भी कीमत पर मिलावटखोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाइट - मंजूषा सिंह सहायक अयुक्त खाद्य-II
0
0
Report

आजमगढ़: ई-रिक्शा चोर गिरोह का पर्दाफाश, महिला सदस्य ने रेकी कर वारदात अंजाम दी

Azamgarh, Uttar Pradesh:ई-रिक्शा चोर गिरोह का पर्दाफाश, महिला सदस्य करती थी रेकी, मास्टर-की से चोरी की वारदात को देते थे अंजाम, 6 गिरफ्तार, 20 लाख की 8 ई-रिक्शा व 36 बैटरियां बरामद। शहर कोतवाली पुलिस, विशेष अपराध नियंत्रण टीम, चोरी अनावरण टीम तथा सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की आठ चोरी की ई-रिक्शा, 36 बैटरियां तथा एक मास्टर-की बरामद की है। आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई मोहटी घाट क्षेत्र में की गई। पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली और सिधारी थाना क्षेत्रों में हाल के दिनों में ई-रिक्शा चोरी की कई घटनाएं सामने आई, जिनके खुलासे के लिए संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस द्वारा इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. मिजान, अखिलेश यादव उर्फ समीर यादव, विनोद जायसवाल, योगेश्वर जायसवाल, बृजेश कुमार गुप्ता तथा तबस्सुम के रूप में हुई है। इनमें तबस्सुम मऊ जनपद की निवासी है, जबकि वर्तमान में आजमगढ़ में रह रही थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह में प्रत्येक सदस्य की अलग-अलग जिम्मेदारी तय थी। महिला सदस्य तबस्सुम शहर के विभिन्न इलाकों में बिना निगरानी खड़ी ई-रिक्शाओं की रेकी करती थी। इसके बाद अन्य सदस्य मास्टर-की की मदद से ई-रिक्शा चोरी कर सुनसान स्थान पर ले जाते थे, जहां उनकी बैटरियां और अन्य कीमती सामान निकाल लिया जाता था। बाद में ई-रिक्शा को कबाड़ अथवा अन्य माध्यमों से बेच दिया जाता था और प्राप्त रकम सभी सदस्य आपस में बांट लेते थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने शहर कोतवाली एवं सिधारी क्षेत्र में हुई कई ई-रिक्शा चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध संबंधित मुकदमों में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपी अखिलेश यादव उर्फ समीर के खिलाफ पूर्व से चोरी, शस्त्र अधिनियम, पॉक्सो सहित कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं。
0
0
Report

चंद्रपुर के कृष्ण मोहन राम जन्मभूमि ट्रस्ट महासचिव बने, गांव में जश्न

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के कृष्ण मोहन के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव बनने पर पैतृक गांव में जश्न हरदोई जिले के टोडरपुर विकासखंड के छोटे से गांव चंद्रपुर मजरा सिकंदरपुर बाजार में इन दिनों जश्न का माहौल है। वजह है गांव के 73 वर्षीय कृष्ण मोहन का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का महासचिव बनाया जाना। जैसे ही यह खबर गांव पहुंची, लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामीणों ने मिठाई बांटी, पटाखे दागे और इसे पूरे गांव के लिए गौरव का क्षण बताया। गांव वालों का कहना है कि छोटे से गांव से निकलकर किसी का इतनी बड़ी जिम्मेदारी तक पहुंचना पूरे इलाके के लिए सम्मान और प्रेरणा की बात है।हर तरफ बस एक ही चर्चा रही—गांव की मिट्टी से निकला बेटा अब देश के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक ट्रस्टों में बड़ी जिम्मेदारी संभालेगा। ग्रामीणों ने इसे सिर्फ कृष्ण मोहन की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे गांव, इलाके और हरदोई की प्रतिष्ठा से जुड़ा गौरवपूर्ण क्षण बताया। गांव वालों के मुताबिक, कृष्ण मोहन का गांव से रिश्ता कभी टूटा नहीं। वह जब भी चंद्रपुर आते हैं, लोगों को शिक्षित रहने, संगठित रहने और आपसी विवादों से दूर रहने का संदेश देते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि वह अक्सर कहते हैं कि शिक्षा ही समाज को जोड़ने, मजबूत करने और तरक्की की राह खोलने का सबसे बड़ा माध्यम है। गांव की महिलाएं, बुजर्ग और युवा सभी उनका सम्मान करते हैं और उनकी बातों से प्रेरणा लेते हैं। परिवार और ग्रामीणों के अनुसार, गांव में शादी-वивाह, पारिवारिक आयोजन या कोई अन्य कार्यक्रम हो, कृष्ण मोहन समय निकालकर पहुंचते रहे हैं। यही वजह है कि उनके महासचिव बनने की खबर गांव के लिए किसी अपने की बड़ी जीत जैसी बन गई है। कृष्ण मोहन का जीवन सफर भी कम प्रेरक नहीं रहा। उनके पिता स्वर्गीय धर्मजीत सिंह रेलवे में क्लर्क थे। नौकरी के दौरान उनका तबादला सीतापुर हो गया था, इसलिए कृष्ण मोहन की प्रारंभिक शिक्षा सीतापुर में हुई। उन्होंने वहीं से हाईस्कूल/मैट्रिक पास किया, फिर आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ पहुंचे और लखनऊ विश्वविद्यालय से जियोलॉजी में बीएससी और एमएससी की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान उनका चयन परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक पद पर हो गया था, लेकिन इसी बीच वर्ष 1978 में भारतीय वन सेवा (IFS) में उनका चयन हो गया। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र कैडर में आईएफएस अधिकारी के रूप में सेवाएं दीं और वर्ष 2012 में अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद कृष्ण मोहन हरदोई लौटे और सामाजिक-वैचारिक जीवन में सक्रिय हो गए। उन्होंने RSS सेवा भारती से जुड़कर सेवा कार्यों की शुरुआत की। इसके बाद उन्हें हरदोई नगर संघचालक, फिर जिला संघचालक, प्रांत संघचालक और बाद में क्षेत्र संघचालक की जिम्मेदारियां मिलीं। पिछले वर्ष उन्हें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का सदस्य बनाया गया था और अब सोमवार को उन्हें ट्रस्ट का महासचिव नियुक्त कर दिया गया। उनके छोटे भाई डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, कृष्ण मोहन का गांव लौटने का उद्देश्य साफ था—गांव और समाज के लिए सेवा कार्य करना। यही वजह रही कि उन्होंने गांव में बिजली, सड़क, सोलर लाइट समेत कई विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कृष्ण मोहन का परिवार भी शिक्षा, सेवा और प्रशासनिक पृष्ठभूमि वाला रहा है। उनके पिता स्वर्गीय धर्मजीत सिंह पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार में रोहन दास, उज्जा जी, जीतराम और भुवन का भी उल्लेख है। कृष्ण मोहन की माता स्वर्गीय रामकली थीं और माता-पिता दोनों का निधन हो चुका है। कृष्ण मोहन अपने पिता की आठ संतानों में सबसे बड़े हैं। उनके बाद दूसरी बहन सीता देवी उत्तराखंड में जीआईसी प्रिंसिपल के पद से सेवानिवृत्त हुईं। स्वर्गीय शारदा देवी गृहिणी थीं। प्रेमलता रेलवे में क्लर्क के पद से रिटायर हुईं। सरस्वती देवी शाहजहांपुर में बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुईं। शशिवाला गृहिणी रहीं। उनके छोटे भाई डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह बलरामपुर अस्पताल, लखनऊ में अपर निदेशक, चिकित्सा विभाग के पद से 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हुए हैं। सबसे छोटी बहन अनीता भास्कर शाहजहांपुर के जीजीआईसी में प्रिंसिपल के पद पर सेवाएं दे रही हैं। कृष्ण मोहन के अपने परिवार की बात करें तो उनकी पत्नी कुसुम लता हैं। उनके बेटे सौरव मोहन लखनऊ में डाक विभाग में जीएम के पद पर तैनात हैं। बहू नीरज हैं और परिवार में दो पौत्रियां रेवा और रूमी हैं। उनकी बेटी डॉ. स्नेहा मोहन एमबीबीएस डॉक्टर हैं और अपने पति डॉ. मुकेश के साथ रहती हैं। डॉ. मुकेश भी एमबीबीएस डॉक्टर हैं और चर्म रोग विभाग से जुड़े हैं। कृष्ण मोहन का हरदोई शहर के सिनेमा रोड पर भी आवास है। वहीं उनके भाई डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह एनेस्थीसिया विशेषज्ञ हैं और उनकी पत्नी डॉ. मधु एमबीबीएस स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं, जो लखनऊ के जानकीपुरम में रहते हैं। कृष्ण मोहन के महासचिव बनने की खबर ने चंद्रपुर मजरा सिकंदरपुर बाजार में सिर्फ जश्न ही नहीं, एक भावनात्मक गर्व भी भर दिया है। गांव वालों का कहना है कि कृष्ण मोहन ने हमेशा समाज को जोड़ने, हिंदुत्व का संदेश देने, शिक्षा पर जोर देने और लोगों को संगठित रखने का काम किया। उनके लिए यह सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि गांव की उस सोच और संस्कार की पहचान है, जो एक छोटे से गांव से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची है। यही वजह है कि गांव के लोग इसे अपनी सामूहिक उपलब्धि मान रहे हैं। उनके शब्दों में, “हमारे गांव का बेटा आज राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में महासचिव बना है, इससे बड़ा गौरव हमारे लिए और क्या हो सकता है।” बाइट -- परिवार और ग्रामीणों की
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर: रिटायर्ड डिप्टी रेंजर फिर साइबर ठगी, 80 हजार निकले

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में एक रिटायर्ड डिप्टी रेंजर तीन माह में दूसरी बार साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगी उसी मोबाइल के जरिए हुई, जो फरवरी में गुम हो गया था। तीन माह पहले उनके बैंक खाते से 11 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। अब दोबारा 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। दोबारा ठगी की घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. थाटीपुर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी रामलखन शर्मा वन विभाग से रिटायर्ड हैं। फरवरी में उनका मोबाइल गुम हो गया था। इसके बाद ठगों ने मोबाइल के जरिए उनके बैंक खाते में सेंध लगाकर 11 लाख रुपये निकाल लिए थे। घटना के बाद उन्होंने थाटीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। ठगों ने गुम मोबाइल के जरिए उनके खाते से लिंक मोबाइल नंबर बदलकर अपना नंबर दर्ज करा लिया। इसी वजह से खाते से रुपये निकलने के दौरान न तो उनके पास कोई कॉल आया और न ही ओटीपी पहुंचा। इसके बाद ठगों ने खाते से दोबारा 80 हजार रुपये निकाल लिए। CSP मनीष यादव का कहना है कि पीड़ित से पुलिस द्वारा जिन खातों में राशि गई उन खातों की डिटेल्स ली गई है पूर्व में हुई ठगी का भी मामला दर्ज हुआ था और अब दोबारा से पुलिस इस में जांच पड़ताल कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

पलामू पुलिस ने अवैध हथियार समेत कुख्यात अपराधी गिरफ्तार किया

Babhandih, Jharkhand:पलामू पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि आरोपी ने एक ऑटो चालक के साथ रंगदारी के लिए मारपीट की थी, जिसके शिकायत पर कार्रवाई के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी युवक देशी कट्टा लेकर घूम रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद शहर थाना पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी नितेश शर्मा उर्फ राहुल शर्मा (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और 8 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में शहर थाना कांड संख्या 243/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट, मारपीट, लूट और अन्य गंभीर मामलों में कई कांड दर्ज हैं। हाल ही में आरोपी ने रंगदारी की नीयत से एक ऑटो चालक के साथ मारपीट की थी। उसी मामले में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया और उसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गतिविधियों की जांच की जा रही है और उसके अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है。
0
0
Report

हजारीबाग में नशा कारोबार खिलाफ कार्रवाई, 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कटकमसांडी थाना क्षेत्र से 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी अभियान अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने डांढ गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मो. रिजवान और मो. रफीक के पास से करीब 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पूछताछ में दोनों की निशानदेही पर डांढ गांव निवासी छोटन साव को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इस तरह कुल 25 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ कटकमसांडी थाना कांड संख्या 109/26 के तहत NDPS Act की धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी मो. रिजवान और छोटन साव के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। हजारीबाग पुलिस ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report

रांची में फीफा वर्ल्ड कप का जश्न: फैंस की उम्मीदें टीमों के साथ

Ranchi, Jharkhand:फीफा वर्ल्ड कप सिर्फ खिलाड़ियों के बीच की जंग नहीं, बल्कि करोड़ों फैंस की भावनाओं का भी महाकुंभ है। राजधानी रांची भी इस रंग में पूरी तरह रंग चुकी है। शहर के फुटबॉल प्रेमी सिर्फ मैच नहीं देख रहे, बल्कि अपनी पसंदीदा टीम की जीत को अपना सपना मानकर हर मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रांची में फीफा वर्ल्ड कप का जुनून हर दिन परवान चढ़ रहा है। सुबह मैदानों में फुटबॉल की प्रैक्टिस और रात में टीवी व बड़े स्क्रीन के सामने मैच देखने का सिलसिला जारी है। कोई अर्जेंटीना का समर्थक है, तो कोई स्पेन, फ्रांस या इंग्लैंड का दीवाना। फैंस अपनी-अपनी टीम की जर्सी पहनकर, झंडे लहराकर और सोशल मीडिया पर संदेश भेजकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। फुटबॉल का यह बुखार अब सिर्फ खेल नहीं, बल्कि रांची के युवाओं के लिए एक जश्न बन चुका है।
0
0
Report
Advertisement

सरसावा रायपुर में मामूली विवाद के बाद फायरिंग, युवक घायल; हाईयर सेंटर रेफर

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र के गांव रायपुर में आज मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। फायरिंग की घटना में कुतुबपुर निवासी आशु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दो गोलियां लगने के कारण पहले सरसावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशु अपने गांव कुतुबपुर से बाइक पर सवार होकर रायपुर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में आशु को दो गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के senior अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। फायरिंग की घटना के बाद गांव रायपुर और आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। अभी तक घटना के पीछे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। तहरीर मिलने के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घायल आशु की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज हायर सेंटर में जारी है।
0
0
Report

सहारनपुर-देवबंद हाईवे पर तेज बाइक ने खड़े ट्रक से टक्कर मारी, दो युवकों की मौत

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर-मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। देवबंद थाना क्षेत्र के तल्हेड़ी बुजुर्ग स्थित एक बैंक के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार दोनों युवक बाइक से देवबंद की ओर से सहारनपुर जा रहे थे। तल्हेड़ी बुजुर्ग पहुंचने पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा भिड़ी। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी जान नहीं बच सकी। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आधार कार्ड के आधार पर एक मृतक की पहचान कमरे आलम निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई है। दूसरे युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में बाइक के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच जारी है। क्षेत्र में शोक का माहौल है।
0
0
Report

चमोली: तहसील दिवस शिविर में 127 शिकायतों में से अधिकांश मौके पर निस्तारित

Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखंड सभागार में जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के साथ ही तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों की मौजूदगी में बिजली, पानी, सड़कों, स्वास्थ्य सहित कुल 127 शिकायतें दर्ज की गईं। कुल दर्ज शिकायतों में से अधिकांश मौके पर ही निस्तारित की गईं, जबकि अन्य के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर में पीएमजीएसवाई, एनपीसीसी और लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत सड़कों की बदहाल स्थिति की शिकायतें मुख्यतः रहीं, वहीं बिजली-पानी और शिक्षा-स्वास्थ्य के मुद्दे भी शिविर में प्रमुख रूप से रहे।
0
0
Report
Advertisement

नरैनी कोतवाली ने अवैध सूखे गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार किया; 1.27 किलो बरामद

Banda, Uttar Pradesh:स्ल: अभियान “ऑपरेशन ईगल” के तहत कोतवाली नरैनी पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 06.07.2026 की देर रात्रि थाना नरैनी पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र कल्लू निवासी चन्द्रनगर थाना नरैनी जनपद बांदा को पनगरा नहर पुलिया के पास से अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है । तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 270 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है । पुलिस द्वारा बरामद अवैध सूखे गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया ।
0
0
Report

सहारनपुर के गुरुद्वारे में मुस्लिम समाज ने कर सेवा, रिश्ते एकता की मिसाल

Saharanpur, Uttar Pradesh:वर्ष 2014 में गुरुद्वारा निर्माण को लेकर सांप्रदायिक हिंसा का केंद्र बने सहारनपुर में आज भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। जिस गुरुद्वारे के निर्माण को लेकर कभी दोनों समुदायों के बीच तनाव और हिंसा हुई थी, उसी गुरुद्वारे के निर्माण कार्य के दौरान लंगर हॉल के लिंटर में मुस्लिम समाज के लोगों ने पहुंचकर कर सेवा की। इस पहल ने करीब 12 वर्ष पुराने विवाद को पूरी तरह समाप्त होने का संदेश दिया। वर्ष 2014 में हुए विवाद के बाद दोनों समुदायों के बीच लंबे समय तक कानूनी लड़ाई चली। वर्ष 2020 में तत्कालीन जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की पहल पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और आपसी सहमति से विवाद का समाधान निकाला गया। समझौते के तहत सिख समाज ने मुस्लिम समाज को मस्जिद निर्माण के लिए 200 गज भूमि देने और चार लाख रुपये का चेक देने का निर्णय लिया था। हालांकि मुस्लिम समाज ने बड़ा दिल दिखाते हुए न केवल यह चेक वापस कर दिया बल्कि यह भी वादा किया कि गुरुद्वारे का निर्माण शुरू होने पर वे स्वयं कर सेवा में भाग लेंगे। आज जब गुरुद्वारे के लंगर हॉल का लिंटर डाला गया तो मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने वादे के अनुसार पहुंचकर श्रमदान किया। गुरप्रीत सिंह बग्गा ने कहा कि यह केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता की नई शुरुआत है। उन्होंने मुस्लिम समाज, विशेष तौर पर पार्षद मोहर्रम अली पप्पू और उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी ने मिलकर विभिन्न अदालतों में चल रहे मुकदमों को समाप्त कराने और विवाद खत्म कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पार्षद मोहर्रम अली पप्पू ने कहा कि सिख और मुस्लिम समाज के बीच कभी कोई स्थायी विवाद नहीं रहा। सहारनपुर में जो गलतफहमी पैदा हुई थी, उसे दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों, प्रशासन और गुरुद्वारा समिति के सहयोग से समाप्त किया गया। उन्होंने कहा कि कर सेवा का जो वादा किया गया था, उसे मुस्लिम समाज ने निभाया है और अब यह विवाद पूरी तरह इतिहास बन चुका है। दोनों नेताओं ने कहा कि अब इस मुद्दे को राजनीति या विवाद का विषय बनाने के बजाय इसे सामाजिक सौहार्ध और आपसी विश्वास की मिसाल के रूप में देखा जाना चाहिए। गुरुद्वारे में हुई इस संयुक्त कर सेवा ने यह संदेश दिया कि संवाद, विश्वास और सहयोग से वर्षों पुराने विवाद भी समाप्त किए जा सकते हैं。
0
0
Report

जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में पंचायत इंटर कॉलेज का जलवा, 7 गोल दागकर बने विजेता

Dipu RawatDipu RawatFollow22m ago
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। डीएवी इंटर कॉलेज, घुघली में आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में पंचायत इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 गोल दागकर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल और अनुशासित प्रदर्शन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबले में पंचायत इंटर कॉलेज की टीम पूरे मैच के दौरान विपक्षी टीम पर हावी रही और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 7 गोल किए। वहीं महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की टीम ने भी संघर्षपूर्ण खेल दिखाया और 3 गोल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मैदान में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने फुटबॉल पर किक लगाकर किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। समापन समारोह में डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। जिला खेल सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नवी आलम अंसारी, अंकित दुबे एवं अजय कुमार सैनी सहित विद्यालय परिवार, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को निखारना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top