Back
भीलवाड़ा में वंदे मातरम् 150 वर्ष के उपलक्ष्य पर राष्ट्रभक्ति महोत्सव
MKMohammad Khan
Nov 07, 2025 13:33:04
Bhilwara, Rajasthan
भीलवाड़ा। भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिलेभर में राष्ट्रभक्ति और जनसहभागिता से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का शुक्रवार को आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर का वातावरण वंदे मातरम् के स्वर से गूंज उठा। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर देशभक्ति का परिचय दिया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर निगम टॉउनहॉल में आयोजित - राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम टॉउनहॉल, भीलवाड़ा में जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी एवं जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना, सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा, एडीएम सिटी प्रतिभा देवठिया, उपखंड अधिकारी अक्षत सिंह सहित अन्य अधिकारी, विद्यार्थी व आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आयोजन की सराहना करते हुए जनसहभागिता को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया और कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, भारत की आज़ादी की लड़ाई का, राष्ट्रभावना और स्वदेशी विचार की सबसे बड़ी प्रेरणा रहा है। देश के इतिहास में यह गीत बलिदान, त्याग और देशभक्ति का जीवंत प्रतीक है। आजादी के आंदोलन में असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने वंदे मातरम् के उदघोष से प्रेरित होकर मातृभूमि के लिए सर्वस्व अर्पित किया। इससे पूर्व जिला परिषद सीईओ चंद्रभान सिंह भाटी ने स्वागत उद्बोधन दिया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आमजन ने सहभागिता दिखाई।
प्रभात फेरी, दौड़ व बाइक रैली से गूंजा शहर - शुक्रवार प्रातः 6 बजे जिला कलेक्ट्रेट से राजेन्द्र मार्ग विद्यालय तक प्रभात फेरी निकली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने तिरंगा लहराते हुए राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए। साथ ही दौड़ कार्यक्रम कलेक्ट्रेट से पुलिस लाइन तक तथा बाइक रैली पुलिस लाइन से कंट्रोल रूम तक आयोजित हुई।
शहीदों को श्रद्धांजलि एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां - राजेन्द्र मार्ग विद्यालय में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा नगर निगम टाउनहॉल में आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में सेठ मुरलीधर मानसिंहका राबाउमावि, राउमावि राजेन्द्र मार्ग, राउमावि सुभाषनगर, राबाउमावि गुलमण्डी तथा राउमावि प्रतापनगर के छात्र-छात्राओं ने प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान मंच संचालन सीमा गोयल, अक्षय जोशी तथा पंकज पंवार ने किया।
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 07, 2025 15:16:130
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 07, 2025 15:15:590
Report
VSVishnu Sharma
FollowNov 07, 2025 15:15:460
Report
BSBhanu Sharma
FollowNov 07, 2025 15:15:370
Report
ATANKUR TYAGI
FollowNov 07, 2025 15:15:280
Report
0
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowNov 07, 2025 15:12:480
Report
RSRandhir Singh
FollowNov 07, 2025 15:12:120
Report
RSRandhir Singh
FollowNov 07, 2025 15:11:490
Report
RGRupesh Gupta
FollowNov 07, 2025 15:11:310
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 07, 2025 15:11:250
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowNov 07, 2025 15:11:120
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowNov 07, 2025 15:11:030
Report