Back
तिवाड़ी का वंदे मातरम् पर हमला: गहलोत के दावे कैसे हुए विपक्ष के निशाने पर?
VSVishnu Sharma
Nov 07, 2025 15:15:46
Jaipur, Rajasthan
बीजेपी सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वंदे मातरम् पर दिए गए बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। तिवाड़ी ने हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस अधिवेशन में इनके नेताओं ने वंदे मातरम का विरोध किया था । गहलोत कांग्रेस की विरासत बताकर भ्रम फैला रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वंदे मातरम के डेढ़ सौ साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर आरोप लगाए थे। गहलोत ने वंदे मातरम को कांग्रेस की विरासत बताया और बीजेपी पर सरदार पटेल के नाम का उपयोग करने के बात कही। गहलोत के इन बयानों पर बीजेपी सांसद घनश्याम तिवारी ने पलटवार किया। तिवाड़ी ने कहा गहलोत इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं और राष्ट्रगीत को भी राजनीति के दायरे में घसीट रहे हैं। तिवाड़ी ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ गीत देश के स्वतंत्रता सेनानियों में आज़ादी की चेतना जगा रहा था, यह गीत तभी से भारत के क्रांतिकारियों के लिए एक मंत्र और प्रेरणा का स्रोत बन गया। कांग्रेस के अधिवेशन में मौलाना अली, शौकत अली जैसे नेताओं ने इसका विरोध किया था। इसके बाद में वंदे मातरम् को धर्म से जोड़ने की कोशिश की गई, जो कि पूरी तरह गलत और दुर्भागपूर्ण था। तिवाड़ी ने कहा कि 1875 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने वंदे मातरम् गीत की रचना की। 1882 में आनंदमठ में प्रकाशित हुआ, जिसमें इस गीत को प्रमुख स्थान मिला। 1905 बंग-भंग आंदोलन के समय यह गीत स्वदेशी आंदोलन का प्रेरणास्रोत बन गया। सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर यह आयोजन राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर अशोक गहलोत और कांग्रेस सच में राष्ट्रभक्ति की भावना रखते हैं, तो उन्हें इस आयोजन में शामिल होकर देश के साथ खड़ा होना चाहिए था, न कि इससे दूरी बनानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी है और वंदे मातरम् गीत के प्रति उसकी आस्था श्रद्धा और राष्ट्रसेवा की भावना से जुड़ी है। तिवाड़ी ने कहा बीजेपी इस गीत को राजनीतिक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और प्रेरणा का प्रतीक मानती है। तिवाड़ी ने कहा कि वंदे मातरम् गीत भारत के हर नागरिक के दिल में बसता है। यह किसी पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे देश की राष्ट्रभावना का प्रतीक है। भाजपा इस गीत के माध्यम से देशभर में राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देती रहेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NTNagendra Tripathi
FollowMar 03, 2026 18:15:440
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 03, 2026 18:15:320
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowMar 03, 2026 18:15:230
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 03, 2026 18:15:140
Report
NSNeeraj Sharma
FollowMar 03, 2026 18:01:000
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 03, 2026 18:00:470
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 03, 2026 18:00:300
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 03, 2026 18:00:180
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ASAkash Sharma
FollowMar 03, 2026 17:46:440
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 03, 2026 17:45:450
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 17:45:260
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 17:45:100
Report
