Back
सेवर जेल में संजय बिहारी केस कैदी की मौत, परिजन इलाज में लापरवाही के आरोप
DSDevendra Singh
Jan 03, 2026 08:20:29
Bharatpur, Rajasthan
भरतपुर की सेवर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। मृतक कैदी चर्चित संजय बिहारी हत्याकांड में दोषी था। परिजनों ने जेल प्रशासन और अस्पताल पर इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं。
बता दे कि मृतक को संजय बिहारी हत्याकांड में 3 महीने पहले आजीवन कारावास की सजा हुई थी।
मृतक कैदी कृष्ण कुमार (57) उर्फ बेबी निवासी गोपालगढ़ संजय बिहारी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। परिजनों के अनुसार उसे करीब तीन महीने पहले ही सजा सुनाई गई थी।
इससे पहले वह करीब आठ महीने जेल में रह चुका था और बाद में जमानत पर बाहर आया था।
मृतक की पत्नी कृतिका ने बताया कि उनके पति ने जेल से उनकी बेटी को फोन कर बताया था कि शुगर लेवल 400 तक पहुंच गया है। लेकिन सही से इलाज नहीं किया गया है। कृतिका ने बताया कि उनके पति को दो बार डॉक्टर को दिखाया गया, लेकिन अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। परिवार की ओर से कहा गया था कि जरूरत पड़े तो आरबीएम अस्पताल या जयपुर में इलाज कराया जा सकता है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
परिजनों के अनुसार कृष्ण कुमार को अस्थमा, ब्लड प्रेशर और शुगर की गंभीर बीमारी थी। इसके बावजूद जेल प्रशासन ने समय पर समुचित इलाज नहीं कराया। मृतक रोज फोन कर अपनी खराब तबीयत की जानकारी देता था。
कीर्ति ने बताया कि जेल गार्ड का कहना है कि उनके पति को रात करीब 2:30 बजे अस्पताल लाया गया था और रात 3 बजे उनकी मौत हुई। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि कैदी को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया।
परिजनों का आरोप है कि इस मामले में सही जानकारी नहीं दी जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AGAdarsh Gautam
FollowJan 03, 2026 18:50:350
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowJan 03, 2026 18:46:500
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 03, 2026 18:46:380
Report
NJNEENA JAIN
FollowJan 03, 2026 18:45:560
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowJan 03, 2026 18:45:290
Report
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 03, 2026 18:15:10Noida, Uttar Pradesh:CM भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक video साझा किया -
युवाओं के सपनों को देने नई उड़ान, तैयार है आपणो राजस्थान。
Rajasthan DigiFest - TiE Global Summit 2026 में आप सभी का स्वागत है।
0
Report
0
Report
0
Report