Back
भरतपुर के अस्पताल में डॉक्टर पर अश्लील व्यवहार का आरोप, ग्रामीणों ने ताला जड़ा
DSDevendra Singh
Jan 22, 2026 11:15:29
Bharatpur, Rajasthan
भरतपुर के अस्पताल में डॉक्टर पर अश्लील व्यवहार का आरोप, ग्रामीणों ने ताला जड़ा
ग्रामिणों का आरोप था कि अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर ने 19 साल की लड़की से अश्लील बातें की और अपना नंबर देकर फोन करने को कहा। लड़की ने जाकर जब परिजनों को बताया तो वे आक्रोशित हो गए। मामला 19 जनवरी का है। लड़की की शिकायत पर परिजन और ग्रामीण अस्पताल गए तो पता चला डॉक्टर दो दिन की छुट्टी पर है।
इस पर गुरुवार को वे दोबारा हलैना थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल पहुंचे तो डॉक्टर नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने ताला लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर प्रशिक्षु आईएएस भानू शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की।
ग्रामीणों ने बताया कि खांसी-जुकाम की शिकायत पर उनकी बेटी दादी के साथ अस्पताल गई थी। डॉक्टर ने दादी को ओपीडी से पर्ची लाने का कहा। इसके बाद डॉक्टर ने बेटी से अश्लील बातें की और अपना नंबर दिया।
जब वह घर आई तो परिवार के लोगों को इसके बारे में बताया। अगले दिन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर छुट्टी पर थे। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर को फोन किया लेकिन रिसीव नहीं किया।
गुरुवार को जब पहुंचे तब भी डॉक्टर नहीं मिला। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हॉस्पिटल के मैन गेट पर ताला लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु आईएएस SDM, तहसीलदार और नायब तहसीलदार तुरंत मौके पर पहुंचे।
इसके बाद ग्रामीणों से समझाइश कर 3 घंटे बाद गेट को खोलवाया। फिलहाल अधिकारी ग्रामीणों से बात कर रहे हैं।
वहीं मामले की जांच के लिए भरतपुर से पहुंचे डॉक्टर अमर सिंह सैनी आरसीएचओ का कहना है कि जांच के लिए पीएचसी पर टीम बनाई है जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाही करेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowJan 22, 2026 14:22:210
Report
MSMrinal Sinha
FollowJan 22, 2026 14:22:000
Report
PKPrashant Kumar
FollowJan 22, 2026 14:21:470
Report
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowJan 22, 2026 14:21:310
Report
GLGautam Lenin
FollowJan 22, 2026 14:21:120
Report
RRRakesh Ranjan
FollowJan 22, 2026 14:20:530
Report
MKManitosh Kumar
FollowJan 22, 2026 14:20:400
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 22, 2026 14:20:120
Report
MMMohd Mubashshir
FollowJan 22, 2026 14:19:520
Report
0
Report
RSRajendra sharma
FollowJan 22, 2026 14:18:570
Report
1
Report