Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Maharajganj273303

सिंदुरिया में लाश की सूचना पर हुई खोदाई, मिली चोरी की बाइक

VKVinai KumarJan 22, 2026 14:19:08
Maharajganj, Uttar Pradesh:: नहर में बुलडोजर से खुदाई, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ खुलासा, सिंदुरिया चौराहे से 17 जनवरी को चोरी : घटनास्थल से करीब छह किमी दूर नहर किनारे गड्ढा खोदकर दफन की गई थी बाइक : लाश की अफवाह पर पहुंची पुलिस, बरामदगी से सभी रह गए हैरान : नहर में लाश दफन किए जाने की सूचना पर बुधवार को सिंदुरिया थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई और नियमों के तहत मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खोदाई कराई गई। हालांकि, खुदाई के दौरान सामने आया मामला सभी को चौंकाने वाला था। गड्ढे से लाश नहीं, बल्कि चार दिन पहले चोरी हुई एक बाइक बरामद हुई। बुधवार की दोपहर चिउटहां गांव की कुछ महिलाएं नहर की ओर गई थीं। वहां नहर में दो स्थानों पर मिट्टी उभरी हुई दिखी, जिससे किसी वस्तु के दफन किए जाने की आशंका हुई। इसी बीच नहर में लाश दफन होने की अफवाह फैल गई और पुलिस को सूचना दे दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचीं चिउटहां चौकी प्रभारी सारिका सिंह ने पूरी सतर्कता बरतते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद नहर के संदिग्ध स्थल पर खुदाई के लिए बुलडोजर मंगाया गया। कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए मजिस्ट्रेट के रूप में निचलौल के तहसीलदार अमित सिंह भी मौके पर पहुंचे। उनकी उपस्थिति में नहर की खुदाई शुरू की गई। खुदाई के दौरान जब गड्ढे से बाइक निकली तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के चेहरे के रंग बदल गए। बाइक के नंबर के आधार पर जांच की गई तो पता चला कि यह वही बाइक है, जो शनिवार 17 जनवरी को सिंदुरिया चौराहे से अमरजीत की चोरी हुई थी। तहसीलदार अमित सिंह ने बताया कि नहर की खुदाई में लाश नहीं, बल्कि चोरी की बाइक बरामद हुई है। वहीं, सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि बाइक चोरी का मुकदमा पहले से दर्ज था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अब इस नाटकीय बरामदगी के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top