Back
चंद रुपये की सब्जी के लिए कुरुक्षेत्र जैसी हिंसक भिड़ंत, चार घायल
RKRANJAN KUMAR
Jan 22, 2026 14:22:21
Katihar, Bihar
मामूली सी बात पर सड़क बना कुरुक्षेत्र मे तब्दील
चंद रुपये की सब्जी को लेकर इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना घटी
इस झगड़े में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
गाय ने एक सब्जी दुकान पर मुंह मार दिया, उसने गाय पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। यह दृश्य पास से गुजर रहे एक ई-रिक्शा चालक को असहनीय लगा और उसने इसका विरोध किया
सब्जी दुकानदार और ई-रिक्शा चालक के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदला
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया
कटिहार शहर के न्यू मार्केट इलाके में गुरुवार को मामूली सी बात को लेकर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सब्जी दुकानदार और ई-रिक्शा चालक के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस घटना के कारण कुछ देर के लिए न्यू मार्केट का इलाका कुरुक्षेत्र जैसा नजर आने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, न्यू मार्केट से एक गाय गुजर रही थी। इसी दौरान भूख के कारण गाय ने एक सब्जी दुकान पर मुंह मार दिया, जिससे सब्जी विक्रेता भड़क उठा और उसने गाय पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। यह दृश्य पास से गुजर रहे एक ई-रिक्शा चालक को असहनीय लगा और उसने इसका विरोध किया।
इसी विरोध को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आसपास के लोग भी इसमें शामिल हो गए और बीच बाजार में लात-घूंसे चलने लगे। इस झगड़े में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चंद रुपये की सब्जी को लेकर इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना घटी है। मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और पूरे बाजार का माहौल बिगड़ गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSantosh Kumar
FollowMar 11, 2026 02:16:250
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 11, 2026 02:16:140
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 11, 2026 02:16:050
Report
0
Report
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी तहसील के ककवा रोड पर शांति नगर के पास अजगर सांप मिलने से मोहल्ले में हड़कंप दिया वहीं लोगों ने सावधानी से अजगर को किसी तरह सड़क के पार करके उसको खेत की तरफ जाने दिया वहीं कुछ लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी लेकिन रात होने के कारण वन विभाग मौके पर नहीं पहुंच पाए
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 11, 2026 02:02:570
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowMar 11, 2026 02:02:450
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 11, 2026 02:02:300
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 11, 2026 02:02:040
Report
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी अज्ञात बोलोरो ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर,
बाइक सवार दो महिला व पुरूष हुए गंभीर रूप से घायल,
राहगीरों ने घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से भिजवाया अस्पताल,
अमेठी कोतवाली अंतर्गत तिवारीपुर के पास की है घटना।
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 11, 2026 02:01:320
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 11, 2026 02:00:500
Report
0
Report
ASAmit Singh
FollowMar 11, 2026 01:47:340
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 11, 2026 01:47:150
Report