Back
दिल्ली के नरेला में फैक्ट्री मालिक पर हमला, रवि चौधरी की मौत CCTV रिकॉर्ड
DSDevendra Singh
Feb 22, 2026 13:04:24
Bharatpur, Rajasthan
भरतपुर के एक व्यापारी की दिल्ली में चाकुओं से गोद-गोदकर हत्या कर दी गई। व्यापारी पर हमले की घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। फैक्ट्री मालिक की एक कर्मचारी से कहासुनी हुई थी। जिसके बाद कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ फैक्ट्री मालिक पर हमला कर दिया। मृतक अपने बड़े भाई के साथ फैक्ट्री संभालता था। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। रणवीर चौधरी निवासी धौर का नगला थाना उच्चैन ने बताया कि दिल्ली के नरेला इलाके में हमारी फुटवियर की फैक्ट्री है wherein जूते चप्पल बनाये जाते हैं. जिसको मैं और मेरा छोटा भाई रवि चौधरी (27) संभालते थे। 19 फ़रवरी को मेरे भाई की एक फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी से कहासुनी हो गई थी। उसी फैक्ट्री के कर्मचारी ने अपने दोस्तों को बुलाकर मेरे भाई पर चाकुओं से हमला करवा दिया। हमला करने वाले 15 से 20 लोगों ने धारदार हथियारों से मेरे भाई के ऊपर हमला किया। मेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। हमला करने वाले लोग कहां के थे यह मुझे नहीं पता। घटना की FIR दर्ज करवा दी गई है। पुलिस का कहना है कि 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक रवि चौधरी के बड़े भाई रणवीर सिंह ने दिल्ली के नरेला थाने में FIR दर्ज करवाते हुए बताया कि 4 साल पहले मैंने और मेरे भाई ने नरेला इलाके में एक फैक्ट्री को किराए पर लिया था। हमारी फैक्ट्री में एक सोनू नाम का कर्मचारी काम करता था। वह फैक्ट्री का सारा काम देखता था। मेरा भाई रवि रोजाना फैक्ट्री बंद करने के बाद फैक्ट्री की चाबी सोनू को दे देता था। जिससे सोनू सुबह जल्दी फैक्ट्री को खोल लेता था। 19 फ़रवरी को रवि की फैक्ट्री के कर्मचारी राहिल से काम को लेकर कहासुनी हो गई। राहिल फैक्ट्री के ठेकेदार सलमान के अंडर काम करता था। जब राहिल ने रवि की बात नहीं मानी तो, रवि ने उससे काम पर नहीं आने को कह दिया। तब सलमान ने रवि से कहा कि आपने राहिल के साथ अच्छा नहीं किया वह कुछ भी कर सकता है। 20 फ़रवरी सुबह 10 बजे सलमान ने रवि को फोन कर कहा कि आज कोई भी कर्मचारी फैक्ट्री पर नहीं आएगा। आप सभी का हिसाब कर दीजिये। रवि ने राहील के अकाउंट में 12500 रुपये डाल दिए। इसके बाद रवि सुबह 11 बजे फैक्ट्री पर पहुंच गया। रवि का बड़ा भाई रणवीर उस दिन फैक्ट्री पर नहीं गया था। 20 फ़रवरी को रणवीर के पास उसके साले विश्वेंद्र का फोन आया। उसने रणवीर को बताया की रवि पर कुछ लोगों ने चाक़ू से हमला कर दिया है। विश्वेन्द्र रवि को तुरंत SRHC हॉस्पिटल ले गया। जहां रवि को मृत घोषित कर दिया। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ़ दिखाई दे रहा है कि रवि फैक्ट्री को लॉक करके चाबी सोनू को दे दी। रवि अपनी बाइक से विश्वेंद्र के साथ घर की तरफ आने के लिए तैयार होता है तभी कुछ लोग आते हैं। वह रवि, सोनू और विश्वेंद्र के ऊपर चाकुओं से हमला कर देते हैं। विश्वेंद्र और सोनू वहां से भाग जाते हैं। रवि अपनी जान बचाने के लिए भागता है। तभी करीब 10 लड़के रवि की तरफ उसके पीछे भागने लगते हैं। वह आगे जाकर रवि को पकड़ लेते हैं और चाकुओं से उसके ऊपर हमला कर देते हैं। हमलावरों के जाने के बाद विश्वेंद्र वहां पहुंचता है। तब रवि उसे घायल हालत में मिलता है। कल रवि के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। रवि और रणवीर अपने परिवार के साथ दिल्ली में ही रहते थे। रवि के दो बेटे हैं जिसमें बड़ा बेटा गगन 2 साल का है और छोटा बेटा करन 6 महीने का है। रवि की मौत के बाद परिजनों का रो-रो बुरा हाल है। रवि और रणवीर साल 2010 से दिल्ली में रहकर नौकरी करते थे। 4 साल पहले ही उन्होंने फुटवियर की फैक्ट्री खोली है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 22, 2026 14:21:230
Report
बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के बहेरहा एनक्लोजर से मेल टाइगर रिलीज-अब जंगल में बनाएगा अपना स्वतंत्र ठिकाना
0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 22, 2026 14:20:210
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 22, 2026 14:20:060
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 22, 2026 14:19:540
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 22, 2026 14:19:240
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 14:19:090
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowFeb 22, 2026 14:18:470
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 22, 2026 14:18:300
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 22, 2026 14:18:110
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 22, 2026 14:17:520
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 22, 2026 14:17:420
Report