Back
कांग्रेस ट्रेड डील के खिलाफ सड़क पर उतरने की तैयारी, किसानों के सम्मेलन शुरू
VSVishnu Sharma1
Feb 22, 2026 14:18:11
Jaipur, Rajasthan
कांग्रेस ट्रेड डील को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस अब ट्रेड डील विरोध को बयानों से किसानों तक लेकर जाएगी। दिल्ली में ट्रेड डील को लेकर तैयार हुई रणनीति के अनुसार अब कांग्रेस किसान सम्मेलनों का आयोजन करेगी। ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस का विरोध देश भर में कांग्रेस करेगी आंदोलन। कांग्रेस का आरोप ट्रेड डील से किसानों का होगा नुकसान। किसानों को साथ लेकर कांग्रेस करेगी आंदोलन। कांग्रेस को मिलेगा किसानों का साथ ? 9 मार्च को श्रीगंगानगर में होगा कांग्रेस का किसान सम्मेलन। दिल्ली में हुई बैठक में कांग्रेस ने ट्रेड डील को लेकर रणनीति तैयार कर ली है। अब कांग्रेस ट्रेड डील को लेकर किसानों के सम्मेलन आयोजित करेगी। कांग्रेस किसान सम्मेलनों की शुरुआत भोपाल से करेगी। 24 फरवरी को भोपाल में कांग्रेस किसान सम्मेलन का आयोजन करेगी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी शामिल होंगे। 7 मार्च को यवतमाल में किसान सम्मेलन करेगी। 9 मार्च को राजस्थान में कांग्रेस किसान सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में किसान सम्मेलन होगा। बताया जा रहा है कि इस किसान सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में होने वाले किसान सम्मेलन में कांग्रेस श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ के साथ पंजाब एवं हरियाणा से किसानों को शामिल किया जाएगा। कांग्रेस मुख्य सचेतक रफीक खान ने कहा इस डील से देश के किसानों का नुकसान होगा। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है। हम किसानों के साथ मिलकर जन आंदोलन करेंगे। इस डील को लागू नहीं होने देंगे। वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा संसद में बहस करने के बजाय कांग्रेस सड़कों पर अनर्गल बातें करके राजस्थान और देश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास करती है किसानों के हितों को संरक्षित करते हुए डील की है, किसानों के हितों के साथ किसी भी तरह का समझौता केंद्र सरकार नहीं करेगी, कांग्रेस तथ्यों पर बात नहीं करती है, सरकार का विरोध करते-करते कांग्रेस भारत की जनता का विरोध करती है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 22, 2026 15:47:390
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 15:47:160
Report
APAbhay Pathak
FollowFeb 22, 2026 15:47:000
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 22, 2026 15:46:480
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 22, 2026 15:46:270
Report
1
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 22, 2026 15:45:410
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 22, 2026 15:33:310
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 22, 2026 15:33:010
Report
0
Report