Back
अटरू में आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद तनाव, दुकान पर हमला; पुलिस बल तैनात
RMRam Mehta
Feb 22, 2026 16:49:52
Baran, Rajasthan
अटरू में आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद तनाव, दुकान पर जानलेवा हमला भारी पुलिस बल तैनात بارां के अटरू कस्बे के मुख्य चौराहे स्थित हाट बाजार में एक विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर माहौल गरमा गया। मामला उस समय हिंसक हो गया जब एक युवक द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भीड़ ने एक कपड़े की दुकान पर हमला कर दिया। इस हमले में बीच-बचाव के दौरान दुकान मालिक घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, हाट बाजार में एक कपड़े की दुकान पर काम करने वाले एक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और हिदायत देकर मामला शांत कराने की कोशिश की। हालांकि, विवाद तब बढ़ गया जब उक्त युवक वापस दुकान पर काम करने पहुंचा। आरोप है कि उसी दौरान 25-30 असामाजिक तत्वों ने चाकू और धारदार हथियारों से लैस होकर दुकान पर धावा बोल दिया। हमलावर जान से मारने की नियत से आए थे। हमले के दौरान जब दुकान मालिक राकेश शर्मा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो धारदार हथियार से उनके हाथ की अंगुली कट गई। यह पूरी हिंसक घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। जैसे ही इस हमले की सूचना कस्बे में फैली, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में कस्बेवासी मौके पर जमा हो गए और आक्रोश व्यक्त किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 22, 2026 18:15:370
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 22, 2026 18:15:200
Report
PSPradeep Sharma
FollowFeb 22, 2026 18:01:480
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 22, 2026 18:01:230
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 22, 2026 18:01:150
Report
PSPritesh Sharda
FollowFeb 22, 2026 18:01:010
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 22, 2026 18:00:510
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 22, 2026 18:00:320
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 22, 2026 18:00:130
Report
0
Report
0
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 22, 2026 17:45:130
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 22, 2026 17:32:160
Report
PSPrince Suraj
FollowFeb 22, 2026 17:31:560
Report