Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Banswara327001

चार बच्चों ने रतनजोत के बीज खा लिए, हालत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती

AOAjay Ojha
Dec 27, 2025 04:48:00
Banswara, Rajasthan
जिला बांसवाड़ा: दानपुर थाना क्षेत्र स्थित भाटिया महुडा गांव में खेल-खेल में एक ही परिवार के चार बच्चों ने रतनजोत का बीज खा लिया. रतनजोत का बीज खाने के कुछ देर बाद बच्चे बीमार हो गए और सभी उल्टियां करने लगे. परिवार वालों ने उनका निजी वाहन से स्थानीय चिकित्सालय छोटे सरवन ले गए जहां पर सभी का उपचार किया गया और भर्ती कराया गया. परिवार वालों ने बताया कि 7 वर्षीय दिलीप, 8 वर्षीय शिवराज, 6 वर्षीय रीना और 7 वर्षीय पूजा यह खेल रहे थे तभी खेल-खेल में उन्होंने रतनजोत के बीज खा लिया जिससे वे बीमार हो गए. इनका इलाज अभी चिकित्सालय में चल रहा है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKULWANT SINGH
Dec 27, 2025 06:31:01
Yamuna Nagar, Haryana:घनी धुंध और कोहरे के चलते यमुनानगर में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कैथल रोडवेज की एक बस धुंध के कारण सड़क पर खड़े एक ट्राले से जा टकराई। इस हादसे में बस को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि बस परिचालक सहित चार यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस चालक ने बताया कि वह सुबह करीब 7 बजकर 10 मिनट पर यमुनानगर बस अड्डे से कैथल के लिए रवाना हुए थे। जैसे ही बस औरंगाबाद क्षेत्र के पास पहुंची, सड़क पर खड़ा एक ट्राला धुंध की वजह से नजर नहीं आया और बस सीधे उससे जा टकराई। टक्कर के दौरान बस में सवार तीन से चार यात्रियों को चोटें आईं। घायल यात्रियों को तुरंत एक निजी वाहन के माध्यम से यमुनानगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस में सवार यात्रियों में डर और घबराहट साफ देखी गई। गनीमत यह रही कि बस की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, जिससे बड़ा जानलेवा हादसा टल गया। हालांकि टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस चालक का कहना है कि जिस ट्राले से बस टकरायी, उस पर कोई रिफ्लेक्टर टेप या चेतावनी संकेत नहीं लगे थे और वह सड़क पर खड़ा हुआ था। भारी धुंध के कारण ट्राला समय रहते दिखाई नहीं दिया, जिससे यह हादसा हुआ। चालक ने मांग की है कि इस तरह सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। घटना के बाद घनिष्ठ सुरक्षा प्रबंधन और चालक-यात्री सतर्कता की जरूरत है ताकि ऐसे हादसों पर अंकुश लग सके.
0
comment0
Report
SHShahzad Hussain Bhat
Dec 27, 2025 06:30:34
:PDP Unit Sonawari held a workers’ meeting at Poshwari Naidkhai area of Bandipora district which witnessed the participation of dozens of party workers and supporters. The meeting was organised to strengthen the party at the grassroots level and to acknowledge the efforts of newly appointed leaders. During the meeting, newly appointed PDP leaders were felicitated, including Youth State Secretary North Kashmir Mudasir Ahmad Bhat, Zonal President Sumbal Tahir Qadri, and Youth Block President Hajin Inayat Hajini. Party workers welcomed the leaders with enthusiasm, terming their appointments a positive step towards energising the cadre in Sonawari. The meeting also saw several workers from the National Conference joining the PDP. They were warmly welcomed into the party fold by senior leaders and workers, who expressed hope that their inclusion would further strengthen the party’s presence in the area. While speaking to the media, Youth State Secretary North Kashmir Mudasir Ahmad Bhat said that the primary objective of the meeting was to felicitate newly appointed PDP leaders and to boost the morale of party workers at the grassroots level. He said such interactions help in building unity within the organisation and ensure better coordination between leadership and workers. He added that the PDP remains committed to addressing public issues and working for the welfare of the people of Sonawari. He said the party believes in inclusive politics, youth empowerment, and honest leadership, and will continue to engage with people to understand their problems and aspirations.
0
comment0
Report
SBShowket Beigh
Dec 27, 2025 06:30:22
Srinagar, :Srinagar Anchor. Jal Shakti Department के casual labourers ने पिछले कई वर्षों से पानी घर तक पहुँचाने के लिए सर्दी-गर्मी, बारिश, बर्फ और तूफानों में दिन-रात मेहनत की है। इन लोगों ने खात्मे के साथ पाइपलाइन सुधारें कीं, आपातकाल में जल आपूर्ति restore की—पर आज उनका मौन दर्द बन चुका है। पिछले सोलह वर्षों से उनके पास नौकरी सुरक्षा, dignity, और न्याय नहीं है। भूख हड़ताल, बकाया वेतन, और भूले गए वादों ने उनकी दास्तां को बढ़ा दिया है। उनके वेतन 2500, 5000, 9000 रुपए महीना तक सीमित हैं, जो जीवन यापन के लिए काफी नहीं है। वे कहते हैं कि यह वेतन उन्हें नहीं, बल्कि गरीबी की सजा जितना लगता है। रुपये 9000 से परिवार चलाने, किराया, बिजली, दवा, स्कूल फीस आदि संभव नहीं है। न्यूनतम वेतन कानून देशभर में लागू है, पर जम्मू-कश्मीर में यह स्तर भी चिंता का विषय है।16 साल से Regularisation, नौकरी सुरक्षा, pension बनावटी वादों के बीच और कुछ नहीं मिला। बच्चों ने देखा, माँ-बाप ने रोया, पर इन मजदूरों की आवाज अभी तक नहीं सुनी गई। एक-एक शख्स ने परिवार के भविष्य की कसम खाई है—पर वे अभी भी एक अदालत नहीं, बल्कि सड़क पर उत्तर की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उनकी मांग सही है: सम्मान, अधिकार, और न्याय। यह सिर्फ मजदूरों की लड़ाई नहीं, समाज, प्रशासन और राजनीति के लिए भी प्रश्न है: कब तक बेरहमी के साथ इंतजार? कब तक भूख के साथ बच्चों के उज्जवल भविष्य को खतरा? आज ये लोग Hunger Strike पर हैं, खुद को पानी के जीवन से जोड़ते हैं ताकि taps चलें। अगर आज भी चुप्पी बनी रही, तो इतिहास याद करेगा—हमारी चुपी, न कि इनकी भूख।
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Dec 27, 2025 06:30:13
Srinagar, :श्रीनगर के छत्ताबल शिव मंदिर को लगभग 30 साल बाद अतिक्रमण से आज़ाद कराया गया, आतंकवाद के दौरान मंदिर को नष्ट कर दिया गया था। श्रीनगर के छत्ताबल इलाके में एक शिव मंदिर को लगभग तीन दशकों के बाद अतिक्रमण से आज़ाद कराया गया है। यह मंदिर, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है, सालों तक कब्जे में रहा, जिसके दौरान भगवान शिव की मूर्ति भी हटा दी गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मंदिर मूल रूप से श्रीनगर में बोरा समाज के समय बनाया गया था और एक समय यह समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र था। लेकिन 90 के दशक में उग्रवाद के दौरान मंदिर को नष्ट कर दिया गया और उस समय इसकी ऊपरी संरचना में भी आग लगा दी गई थी। लेकिन अब, मंदिर के खोलने के बाद एक विशेष पूजा और कीर्तन किया गया। कश्मीरी पंडित संदीप मावा ने कहा कि लगातार प्रयासों और स्थानीय मुसलमानों और पुलिस के सहयोग से, मंदिर के रहने के कमरे, जिन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था, खाली करा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मंदिर को उसकी पुरानी शान वापस दिलाने के लिए जल्द ही नवीनीकरण का काम शुरू किया जाएगा। यह मंदिर कभी श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में बहुत प्रसिद्ध था और बड़ी संख्या में हिंदू परिवार यहां आते थे। हालांकि, उग्रवाद के दौरान, भगवान शिव की मूर्ति हटा दी गई थी और कथित तौर पर मंदिर में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई। घटना के बाद मंदिर के पुजारी भी घाटी छोड़कर चले गए थे। 90 के दशक में उग्रवाद अपने चरम पर था और कई मंदिर नष्ट हो गए थे और कई मंदिरों की ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया गया था यह मंदिर भी उनमें से एक है, जिसे बोरा समाज ने बनवाया था। स्थानीय हिंदुओं ने कहा कि शिव मूर्ति उग्रवाद से पहले के समय की थी, लेकिन अब वह कहीं नहीं है, स्थानीय लोगों ने कहा कि यह जांच का विषय है। मंदिर परिसर में कई कमरे हैं जिनका इस्तेमाल पहले दूर-दराज के इलाकों से आने वाले भक्त रात भर रुकने के लिए बनाए गए थे। इन कमरों पर बाद में बदमाशों ने कब्ज़ा कर लिया था, लेकिन अब स्थानीय लोगों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रयासों से उन्हें खाली करा दिया गया है। यह भी बताया गया कि मंदिर से जुड़ी एक और शिव मूर्ति एक अलग जगह पर सुरक्षित रखी गई है। लगभग 30 साल बाद, एक स्थानीय पुरोहित ने मंदिर में पूजा की और ऐतिहासिक मंदिर में वापस आने पर खुशी जताई। हिंदू समुदाय के अन्य सदस्यों ने कहा कि पहले अतिक्रमण के तहत रहे तीन और मंदिरों को भी वापस ले लिया गया है। संदीप मावा ने मंदिर के जीर्णोद्धार में सहयोग के लिए स्थानीय मुस्लिम समुदाय को धन्यवाद दिया और इसे सांप्रदायिक सद्भाव का एक उदाहरण बताया। कश्मीर, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के लिए जाना जाता है, इस मंदिर जैसी ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों को पुनर्जीवित करने और संरक्षित करने के प्रयासों का गवाह बन रहा है।
0
comment0
Report
Dec 27, 2025 06:24:51
0
comment0
Report
DNDinesh Nagar
Dec 27, 2025 06:22:03
Sehore, Madhya Pradesh:सीहौर के जमशेद नगर गणेश मंदिर रोड पर एक मुस्लिम युवक ने स्कूल जा रही दो नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकतें और छेड़खानी की. स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी, पर पुलिस मौके पर पहुंचने से पहले जमशेद नगर के दो युवक नईम और नदी मौलाना तलवार लेकर आए और छेड़खानी करने वाले युवक को छुड़ा कर ले गए. बाद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस ने युवक को पकड़ा. पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है. बजरंग दल के आरोप कि यह युवक पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है जिनकी सूचना पहले भी मौखिक रूप से पुलिस को दी गई थी, पर पुलिस ने पहले भी एक्शन नहीं लिया. फिलहाल पुलिस मामले पर कार्रवाई कर रही है.
0
comment0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Dec 27, 2025 06:21:51
0
comment0
Report
PCPartha Chowdhury
Dec 27, 2025 06:21:12
Bardhaman, West Bengal:ব বিরাট ১৪ ফুট লম্বা ময়াল সাপ উদ্ধার হল পূর্ব বর্ধমানর আউশগ্রামে। শুক্রবার আউশগ্রামের পল্লীশ্রী গ্রামে প্রায় ১৪ ফুট লম্বা একটি ময়াল সাপ উদ্ধারকে ঘিরে চাঞ্চল্য ছড়ায় এলাকায়। স্থানীয় বাসিন্দারা সাপটি দেখতে পেয়ে আতঙ্কিত হয়ে পড়েন। খবর পেয়ে মল্লিকপুর গ্রামের বাসিন্দা ও পরিবেশপ্রেমী সুব্রত পাল ঘটনাস্থলে পৌঁছে সাপটিকে নিরাপদে উদ্ধার করেন। দীর্ঘ চেষ্টার পর কোনো রকম ক্ষতি না করেই সাপটিকে নিয়ন্ত্রণে আনতে সক্ষম হন তিনি। পরে উদ্ধার করা ময়াল সাপটি বনবিভাগের হাতে তুলে দেওয়া হয়। বনদপ্তর সূত্রে জানা গিয়েছে, সাপটিকে উপযুক্ত পরিবেশে ছেড়ে দেওয়ার ব্যবস্থা করা হবে। এই ঘটনায় এলাকাবাসীর মধ্যে কিছুটা আতঙ্ক থাকলেও, দ্রুত উদ্ধার কাজ সম্পন্ন হওয়ায় স্বস্তি ফিরেছে গ্রামবাসীদের মধ্যে। পল্লীশ্রী গ্রামের জয়দেব মণ্ডলের বাড়ির দো-চালের রান্না ঘরের উপরে এসে ওঠে একটি ময়াল সাপ। Morning-এ সেই খবর এসে পৌঁছায়, আউশগ্রাম থানার ছোঁড়া পুলিশের কাছে। তখন বনদপ্তরের কাছে খবর পাঠানো হলেও, আদুরিয়া বনদপ্তর জানায় তাদের কাছে বিশেষজ্ঞ কেউ নেই। একটু যেতে দেরি হবে। এদিকে সেই খবরে আতঙ্কিত হয়ে পড়েন গ্রামের মানুষজন। স্থানীয় পল্লীশ্রী গ্রামের জয়ন্ত বিশ্বাস যোগাযোগ করেন পুলিশের কাছে। পুলিশির সহযোগিতায় লেখক রাধামাধব মণ্ডল তার এক বন্ধু, মল্লিকপুর গ্রামের বাসিন্দা পঞ্চায়েত সদস্য, সাপ উদ্ধারকারী সুব্রত পাল ওরফে কর্ণকে নিয়ে পল্লীশ্রী গ্রামে গিয়ে পৌঁছান। ১৪ ফুটের ময়াল সাপটি উদ্ধার করে নিয়ে এসে ছোড়া পুলিশ তদন্ত কেন্দ্রের হাতে তুলে দেওয়া হয়। সেখানে ওসি ছোঁড়া রাহুল দাস এবং আইসি আউশগ্রাম শান্তনু অধিকারী সেই ময়াল সাপকে নিয়ে তুলে দেন আদুরিয়া বনদপ্তরের হাতে। এটি একটি বিরল প্রজাতির ময়াল। মাঝে মাঝে অজয় তীরের বিভিন্ন গ্রামে এই সাপগুলিকে আজকাল দেখতে পাওয়া যায়। মূলত তারা লোকালয়ে আহারের খোঁজেই চলে আসে। এর আগে আউশগ্রামের বিভিন্ন গ্রামে সাপ ও বিভিন্ন বন্য প্রাণী উদ্ধার করতে দেখা গেছে সুব্রত পালকে। একজন বনকর্মীর মতোই দক্ষ এবং দীর্ঘদিনের অভ্যাসে তারএই সহযোগিতায় খুশि এলাকা বাসী। লেখক রাধামাধব মণ্ডল জানান , কর্ণদা অতীতে সাপ ছাড়াও এভাবেই পাগলা কুকুর, বানরকেও নানান কৌশলে ধরে বনদপ্তরের হাতে তুলে দিয়েছেন। তবে সাপ ধরার পর উৎসুক অনেকেই দেখা যায় মোবাইলে ক্যামেরা বন্দী করতে ও নিজস্বী নিতে। এতে প্রাণী বিশেষজ্ঞ অর্ণব দাস জানান, সাধারণত শীতকালে রোদ পোহাতে এই সাপগুলি লোকালয়ে চলে আসছে। ইদানিং আউশগ্রামের জঙ্গলমহলে ময়াল সাপ বেড়েছে। তিনি জানান, ময়াল বা অজগর সাপ বিষধর নয়; এরা নির্বिष। এরা খরগোশ, মুরগির মত ছোটখাটো প্রাণী শিকার ধরে। মানুষের ক্ষতি করার ক্ষমতা এদের নেই। তাই সাপ দেখতে পেলে আতঙ্কিত না হয়ে বনদপ্তর বা এনজিও কে খবর দিতে হবে। সাপ বাস্তুতন্ত্র রক্ষা করে। একে মারা উচিত নয়।
0
comment0
Report
Dec 27, 2025 06:20:54
Jalore, Rajasthan:आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण अधिकारी, जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत जालौर शहर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हनवन्त सिंह द्वारा न्यू बेस्ट बैकरी सिरे मंदिर रोड जालौर का निरीक्षण किया गया। मौके पर फर्म मालिक जमाल भाई से खाद्य अनुज्ञा पत्र मांगने पर उनके द्वारा अनभिज्ञता जाहिर की गई एवं जून 2020 से अवधिपार हो चुका पंजीकरण प्रमाणपत्र दिखाया गया। लंबे समय से बिना खाद्य अनुज्ञा पत्र के खाद्य व्यापार संचालित किया जा रहा था।खाद्य सामग्री मे मिलावट की शंका पर 263 किलो मैदा जब्त किया गया एवं पाव, मैदे तथा तेल का नमूना लिया गया।
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Dec 27, 2025 06:20:53
Chapra, Bihar:छपरा में दर्दनाक हादसा: अंगीठी जलाने से दम घुटा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर, छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अंबिका कॉलोनी, भारत मिलाप चौक के समीप शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि चार अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई और इलाके में Shोक की लहर दौड़ गई। विजय सिंह यूपी पीसीएस में कार्यरत अधिकारी के घर हुए इस घटना में तीन मासूम बच्चे और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान 3 वर्षीय तेजाश, 4 वर्षीय अध्याय, 7 माह की गुड़िया कुमारी और 70 वर्षीय कमलावती देवी के रूप में की गई है। वहीं गंभीर रूप से बीमार लोगों की पहचान अमित कुमार, अमीषा और अंजलि के रूप में हुई है, जिनका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। परिजनों के अनुसार, अत्यधिक ठंड के कारण परिवार के सभी सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे। ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी/वोरसी जलाकर रखी गई थी। देर रात अंगीठी जलती रह गई, जिससे कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस फैल गई और ऑक्सीजन का स्तर तेजी से कम हो गया। इसी दौरान सभी लोग गहरी नींद में थे। सुबह जब एक सदस्य को छटपटाहट महसूस हुईतो उसने किसी तरह उठकर दरवाजा खोला और बाहर निकलने की कोशिश की। हल्की जान आने के बाद जब उसने अन्य लोगों को जगाने का प्रयास किया तो चार लोग नहीं उठ सके। आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मृत बुजुर्ग महिला कमलावती देवी हाल ही में बनारस से अपने परिजनों के यहां आई हुई थीं। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी डॉ कुमार आशीष एएसपी राम पुकार सिंह, भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुबाष कुमार, टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी सदर अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है एसएफएल की टीम मामले की जांच और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि ठंड के मौसम में बंद कमरों में अंगीठी, वोरसी या कोयले का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Dec 27, 2025 06:19:32
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।धान खरीदी केंद्र में बड़ा खेल, कमिश्नर के छापे से हड़कंप।घटिया धान की खरीद,प्रशासन सख्त, जांच के आदेश। नियमों की धज्जियां, औसत से खराब धान की खरीदी। बिलासपुर। कोटा विकासखंड के पीपरतराई धान खरीदी केंद्र में भारी अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। संभागीय कमिश्नर सुनील जैन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि केंद्र में औसत गुणवत्ता से कम दर्जे का धान खरीदा जा रहा था, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है। संभागीय कमिश्नर सुनील जैन और कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। जांच में धान की गुणवत्ता, स्टेकिंग व्यवस्था और किसानों की सुविधाओं में गंभीर खामियां पाई गईं।केंद्र में धान को सही तरीके से स्टैक नहीं किया गया था, जिससे नुकसान की आशंका बढ़ गई है। वहीं किसानों के लिए छांव, बैठने और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव देखा गया। इस पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जताई और खाद्य विभाग को पूरे मामले की गहन जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने किसानों से बातचीत कर उन्हें अच्छी तरह सुखाकर और साफ-सुथरा धान लाने की समझाइश भी दी। साफ है कि प्रशासन अब धान खरीदी में किसी भी तरह की लापरवाही और गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं करेगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top