Back
टॉफी समझकर विस्फोटक चबाने से तीन साल की बच्ची घायल, जांच शुरू
JGJugal Gandhi
Feb 04, 2026 12:15:17
Ramgarh, Alwar, Rajasthan
टॉफी समझकर चबाया विस्फोटक, तीन साल की मासूम का जबड़ा क्षतिग्रस्त, सर्जरी से बची जान , जांच हुई शुरू...
रामगढ़ /अलवर
रामगढ़ थाना क्षेत्र के अलवर मार्ग स्थित चौकी बास गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां टॉफी समझकर विस्फोटक चबाने से तीन वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। विस्फोट इतना तेज था कि बच्ची का जबड़ा और गाल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है वही मौके पर एफएस एल टीम को भेजकर साक्ष्य जुटाए गए ।
जानकारी के अनुसार अक्शु (3) पुत्री साक्षी अपनी बड़ी बहन अहाना (6) के साथ गांव की एक किराना दुकान पर टॉफी लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार सुदील उर्फ काला पुत्र नत्थो ने टॉफी की जगह बारूद से भरी पटाखेनुमा सामग्री बच्ची को दे दी। जैसे ही मासूम ने उसे मुंह में डालकर चबाया, जोरदार विस्फोट हो गया और बच्ची खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ी।
परिजन तत्काल घायल बच्ची को अलवर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने आपातकालीन सर्जरी कर उसकी जान बचाई। डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन सफल रहा है और फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर है, हालांकि उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
इस मामले में बच्ची की चाची निकिता पुत्री परवीन की रिपोर्ट पर रामगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए बुधवार दोपहर बाद अलवर से एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दुकान में रखी टॉफियों सहित अन्य सामग्री की जांच की और मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। साथ ही पीड़ित परिवार, घायल बच्ची की बड़ी बहन और दुकानदार से भी पूछताछ की गई।
डीएसपी पिंटू कुमार ने बताया कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
बाइट— पिंटू कुमार, डीएसपी, रामगढ़
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 04, 2026 13:31:410
Report
VKVishal Kumar
FollowFeb 04, 2026 13:30:430
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 04, 2026 13:30:180
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Tilpai Digsa, Uttar Pradesh:कन्नौज आलू के खेत में अधजली हालत में युवती का सवका सच साथ छुपाने के लिए जलाया सब ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने शुरू की जांच एसपी विनोद कुमार भी क्राइम टीम के साथ पहुंचे यशवी बोले या सजी सर्विस लाइन सहित कई टीम रही मौजूद पुलिस जांच में जुटी
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 04, 2026 13:21:310
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 04, 2026 13:19:030
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 04, 2026 13:18:520
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 04, 2026 13:18:330
Report
पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत शिकायतकर्ताओं के मौके पर जा कर कुल 34 शिकायतों का किया गया निस्तारण
0
Report
ASAMIT SONI
FollowFeb 04, 2026 13:18:080
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 04, 2026 13:17:56Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | कांग्रेस MP इमरान मसूद ने कहा, "प्रधानमंत्री पार्लियामेंट नहीं आए...आपने पूरी तरह सरेंडर कर दिया है और अब देश के लोगों पर 'दादागिरी' दिखा रहे हैं"
0
Report