Back
सहरसा के मॉडल सदर अस्पताल में घंटों बिजली कटना, मरीजों के पर्ची-इलाज पर असर
VKVishal Kumar
Feb 04, 2026 13:30:43
Saharsa, Bihar
कोसी का पीएमसीएच कहे जाने वाला सहरसा का मॉडल सदर अस्पताल एकबार फिर अपने कारनामों से सुर्खियों में है. यूँ तो कहने के लिए करोड़ों की लागत से बने सबसे बड़े मॉडल सदर अस्पताल में तमाम तरह की व्यवस्था का दावा किया जाता है लेकिन आज जो तस्वीर हम आपको दिखाने जा रहे हैं वो हैरान करने वाली तस्वीर है. दरअशल आज घंटों बिजली नहीं रहने से पूरा मॉडल सदर अस्पताल ब्लैक आउट हो गया. इस दौरान यहां आने वाले मरीजों के बीच हाहाकार मच गया बिजली कट होते ही मरीजों की पर्ची कटना बन्द हो गया, साथ ही मरीजों के इलाज में परेशानी उतपन्न हो गई जैसे तैसे मरीजों को मोबाइल टोर्च की रोशनी में इलाज किया जा रहा था. इधर बिजली कटने के बाद अस्पताल का जेनरेटर सुविधा भी बंद पड़ा हुआ था जिससे मरीजों के बीच हाहाकार मचा रहा. बिजली कटने की वजह से ओपीडी काउंटर पर अंधेरा छा गया और पर्चा कटने का काम पूरी तरह ठप हो गया. दूर-दराज से आए मरीज घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद बिना इलाज के लौटने को मजबूर हो गए. अस्पताल में मौजूद डॉक्टर भी उमस और अंधेरे के कारण अपने चैंबर छोड़कर बाहर निकल आए हैं, जिससे इलाज की प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो गई है. अस्पताल के ट्रायज रूम में जहां जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे मरीजों का इलाज होता है, वहां परिजन अपने मोबाइल की रोशनी दिखाकर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की मदद कर रहे हैं. बिजली न होने से पैथोलॉजी और एक्स-रे जैसी जांच सेवाएं भी ठप हैं. अस्पताल परिसर में चारों तरफ मरीज और उनके परिजन इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है. अब सवाल यह उठता है कि जब स्वास्थ्य व्यवस्था के नाम पर करोड़ो की राशि खर्च की जाती तो ऐसे में सदर अस्पताल में बिजली कटने के बाद आखिर मोबाइल टोर्च की रोशनी में इलाज क्यों किया गया.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPrashant Kumar
FollowFeb 04, 2026 14:49:130
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 04, 2026 14:48:270
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 04, 2026 14:48:060
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 04, 2026 14:47:510
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 04, 2026 14:47:250
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 04, 2026 14:46:420
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 04, 2026 14:46:210
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 04, 2026 14:46:140
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 04, 2026 14:45:560
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 04, 2026 14:45:270
Report
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 04, 2026 14:36:490
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 04, 2026 14:36:080
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 04, 2026 14:35:550
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 04, 2026 14:35:430
Report