Back
कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ लिए कलेक्ट्रेट घेराव किया; धान खरीदी पर सरकार पर हमला
DSDanvir Sahu
Feb 04, 2026 13:18:52
Raipur, Chhattisgarh
बालोद
बालोद जिले में आज कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाओ अभियान के तहत धरना प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया इस दौरान कांग्रेस पूरे मसले को लेकर आक्रामक नजर आई झलमला तिराहे पर सरकार को मंच से कोसने के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में तीनों विधायक और पदाधिकारी और सभी कार्यकर्ता कलेक्टरेट पहुंचे जहां पर कांग्रेसियों ने पुलिस द्वारा लगाई बैरिकेटिंग को तोड़ दिया, पुलिस के साथ झूमा झटकी देखने को मिली जहां कांग्रेसियों ने महामहिम राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया, प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र की सरकार मनरेगा को पूरी तरह बंद करने की योजना में है और हम इसे बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं उन्होंने कहा दो दिनों के लिए दिया गया धान खरीदी का समय पर्याप्त नहीं है हमारे तीनों विधायकों ने ज्ञापन सोपा है कि जिले में बच्चे सभी किसानों का धान खरीदना चाहिए प्रदेश में 25 लाख मीट्रिक टन धान बिकना शेष है。
वीओ - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आज जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट घेराव में शामिल हुए सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ झलमला तिराहे पर प्रदर्शन करने के बाद पैदल ही कांग्रेसी कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पहुंचे पुलिस द्वारा लगाए पहले सुरक्षा घेरे को तोड़कर कांग्रेसी आगे बढ़े जहां दूसरे सुरक्षा घेरे में पुलिस और कांग्रेसियों के बीच बैरिकेटिंग तोड़ने संघर्ष देखने को मिला जहां परिसर के अंदर दाखिल होने से कांग्रेसी चूक गए अधिकारी जब बाहर निकले तो उन्हें ज्ञापन सोपा गया प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जब से सरकार में भाजपा आई है तब से मनमानी का दौर चल रहा है, शासकीय संस्थान बेचे जा रहे हैं और ग्रामीणों के लिए जो एक रोजगार की गारंटी मनरेगा के माध्यम से हमारे सरकार ने दी थी उसे भी अब खत्म करने की कोशिश यहां भाजपा सरकार द्वारा की जा रही है। मनरेगा बंद करने से यहां के लोगों को काम नहीं मिलेगा बेरोजगारी बढ़ेगी, और यहां के मजदूर अन्य प्रदेशों में पलायन करने को मजबूर हो जायेंगे, मनरेगा बचाने हम गांव गांव जा रहे हैं。
धान खरीदी पर बोले पीसीसी चीफ
सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए दो दिनों का अतिरिक्त समय दिया गया है जिसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक भेजना कहा कि क्राइटेरिया से शुरू से चल रहा है अभी जो नए नियम दिए गए हैं और 2 दिन का समय दिया गया है यह किसानों के लिए पर्याप्त नहीं है इन्होंने कभी लिमिट तय किया कभी सत्यापन तो कभी फोटो खिंचवाना, कभी रकबा काट देना तो तरह-तरह से यह धान ना खरीदने के बहाना बहाने बनाते आ रहे हैं, सरकार नहीं चाहती किसानों का धान खरीदना, उन्होंने कहा कि भाजपा ने 165 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा है और 139 लाख मीट्रिक टन में सिमट जा रहे है अभी भी पूरे प्रदेश में 25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी बाकी है उन्होंने कहा कि सभी किसानों का थान यहां पर खरीदना चाहिए जिसके लिए यहाँ प्रदर्शन किया गया इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया विधायक संगीता सिंह कुंवर सिंह निषाद आंचल साहू नरेंद्र सिंह पद्मिनी साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद है。
बाइट - दीपक बैज, पीसीसी अध्यक्ष
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPrashant Kumar
FollowFeb 04, 2026 14:49:130
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 04, 2026 14:48:270
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 04, 2026 14:48:060
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 04, 2026 14:47:510
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 04, 2026 14:47:250
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 04, 2026 14:46:420
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 04, 2026 14:46:210
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 04, 2026 14:46:140
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 04, 2026 14:45:560
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 04, 2026 14:45:270
Report
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 04, 2026 14:36:490
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 04, 2026 14:36:080
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 04, 2026 14:35:550
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 04, 2026 14:35:430
Report