Back
राजगढ़ में केंद्रीय विद्यालय स्थानांतरण विरोध: सातवें दिन आंदोलन जारी
JGJugal Gandhi
Dec 30, 2025 03:49:18
Alwar, Rajasthan
राजगढ़ में केन्द्रीय विद्यालय स्थानांतरण को लेकर आंदोलन सातवें दिन भी जारी, प्रशासनिक वार्ता रही बेनतीजा
राजगढ़ (अलवर)。
रैणी क्षेत्र के दलालपुरा गांव में स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय को शिफ्ट किए जाने के विरोध में चल रहा राजगढ़ का आंदोलन सातवें दिन भी जारी रहेगा। सोमवार को प्रशासन की पहल पर उपखंड कार्यालय में आयोजित वार्ता एक बार फिर निष्कर्षहीन रही, जिसके बाद आंदोलनकारियों ने धरना जारी रखने का निर्णय लिया।
एडीएम प्रथम मुकेश कायथवाल सोमवार सायं राजगढ़ पहुंचे और आवाज मंच के 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को बातचीत के लिए आमंत्रित किया। करीब आधे घंटे चली वार्ता के दौरान मंच के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट मांग रखते हुए कहा कि दलालपुरा में किया गया भूमि आवंटन तत्काल निरस्त किया जाए और विद्यालय को राजगढ़ में ही स्थापित किया जाए。
प्रतिनिधि मंडल के सदस्य डॉ. सर्वेश सैनी ने बताया कि प्रशासन वार्ता के दौरान बार-बार आंदोलन समाप्त करने पर जोर देता रहा, जबकि हमारी प्राथमिक मांग आवंटन निरस्त करने को लेकर थी। प्रशासनिक पक्ष इस पर सहमति न जताने के कारण वार्ता विफल हो गई。
वहीं एडीएम मुकेश कायथवाल ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय के मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों से लगातार संवाद जारी है। उन्होंने कहा कि नए प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया जाएगा तथा वन विभाग, डीटीपीसी और केवी प्रशासन के साथ समन्वय कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि आंदोलनकारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा रहा है, हालांकि पूर्व आवंटन निरस्त करने के मुद्दे पर अभी अंतिम निर्णय शेष है。
वार्ता के दौरान एसडीएम सीमा मीणा, तहसीलदार कल्याण सहाय मीणा, कोतवाल रामजीलाल मीणा सहित आवाज मंच के प्रमुख सदस्य—डॉ. सर्वेश सैनी, संजय खंडेलवाल, राजेश शर्मा, अजय दीवान, अशोक शर्मा, बसंत गुप्ता, मुन्ना लखपति, एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा और भगवान सहाय सैनी मौजूद रहे。
आंदोलनकारियों का कहना है जब केंद्रीय विद्यालय राजगढ में ही खोले जाने का निर्णय नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 30, 2025 05:21:060
Report
DIDamodar Inaniya
FollowDec 30, 2025 05:20:500
Report
RSRajkumar Singh
FollowDec 30, 2025 05:19:270
Report
NKNished Kumar
FollowDec 30, 2025 05:19:060
Report
RVRajat Vohra
FollowDec 30, 2025 05:18:500
Report
NKNished Kumar
FollowDec 30, 2025 05:18:020
Report
KKKARAN KHURANA
FollowDec 30, 2025 05:17:550
Report
KCKumar Chandan
FollowDec 30, 2025 05:17:400
Report
0
Report
SSSUNIL SINGH
FollowDec 30, 2025 05:15:350
Report
MSMrinal Sinha
FollowDec 30, 2025 05:15:200
Report
0
Report
0
Report
0
Report