Back
खैरथल-तिजारा में कुत्ते ने 4 साल के मासूम को 100 मीटर तक घसीटा
JGJugal Gandhi
Feb 05, 2026 17:30:33
Alwar, Rajasthan
अलवर
खैरथल-तिजारा में दिल दहला देने वाली घटना,
पागल कुत्ते ने 4 साल के मासूम को 100 मीटर तक घसीटा
खैरथल-तिजारा के माचा गांव में गुरुवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर के बाहर खड़े चार वर्षीय मासूम पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ता बच्चे को जबड़े में दबाकर करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। घटना के समय बच्चे की मां पास में ही मौजूद थी, लेकिन कुत्ते की अत्यधिक आक्रामकता के कारण वह बच्चे को बचा नहीं सकी, हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्ते ने बच्चे की दोनों आंखों के ऊपर सिर पर गहरे घाव कर दिए, जबकि एक हाथ की उंगलियों और दूसरे हाथ की बाजू को भी बुरी तरह नोच लिया। करीब 30 सेकंड तक कुत्ता बच्चे को अपने जबड़े में दबाए रहा।
मां की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। खून से लथपथ हालत में घायल बच्चे को पहले किशनगढ़ बास अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अलवर जिला अस्पताल में बच्चे के सिर में कुल सात टांके लगाए गए हैं। इसके अलावा पलकों, हाथ की उंगलियों और बाजू पर भी कई टांके आए हैं। फिलहाल मासूम का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
घायल बच्चे के चाचा मुबारिक ने बताया कि असवाल पुत्र राहुल शाम करीब 6 बजे घर के बाहर खड़ा था, तभी अचानक एक पागल कुत्ता आया और उस पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि कुत्ता अभी तक पकड़ में नहीं आया है और गांव में खुलेआम घूम रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 05, 2026 18:47:280
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 05, 2026 18:47:070
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 05, 2026 18:32:090
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 05, 2026 18:31:560
Report
1
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 05, 2026 18:31:18Noida, Uttar Pradesh:delhi missing boy reaction of victim families and kids
0
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 05, 2026 18:30:410
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 05, 2026 18:30:180
Report
0
Report
EGE GOPI
FollowFeb 05, 2026 18:16:320
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 05, 2026 18:16:090
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 05, 2026 18:15:560
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 05, 2026 18:15:440
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 05, 2026 18:15:270
Report