Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Alwar301001

अलवर के गोलेटा गांव में युवक ने लगाया फंदा, शव मोर्चरी में रखवा दिया गया

JGJugal Gandhi
Mar 05, 2026 05:05:12
Alwar, Rajasthan
अलवर के गोलेटा गांव में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के गोलेटा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक की पहचान तेजपाल पुत्र किशन लाल, निवासी नई कॉलोनी गोलेटा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तेजपाल पहले गद्दे बनाने की फैक्टरी में काम करता था, लेकिन पिछले करीब तीन महीने से वह रंग-पेंट का काम कर रहा था。 जानकारी के अनुसार तेजपाल अचानक घर आया और अपने कमरे में चला गया। उस समय उसकी पत्नी, मां और अन्य परिजन माता के दर्शन करने गए हुए थे, जबकि घर पर उसके पिता और भाभी मौजूद थे। इसी दौरान तेजपाल ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली。 फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जैसे ही तेजपाल की मौत की खबर परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया और सभी सदस्य जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था。 पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMALI MUKTA
Mar 05, 2026 06:32:35
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के कोटिया गांव के पास की है। जहां प्रयागराज के शेरपुर गांव निवासी अंशू पाल अपनी बाइक से सरायअकिल आए थे। बताया जा रहा है की रात करीब 9 बजे जब वह वापस अपने घर जा रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार अंशू पाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 05, 2026 06:32:24
Jaunpur, Uttar Pradesh:लाइन बाजार थाना क्षेत्र में स्थित अंबेडकर तिराहे पर अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। शरारती तत्वों ने प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोत दी, जिसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोष फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तुरंत मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने स्वयं प्रतिमा को साफ कराया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। फिलहाल क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना की जानकारी देते डीएम दिनेश चंद ने बताया कि किसी अराजक तत्वो ने ये हरकत किया और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है अगल बगल लगे सीसीटीवी भी देखा जा रहा है इस मामले जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 05, 2026 06:32:04
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:एक बार फिर माओवादी संगठन को बड़ा झटका लग सकता है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना में जल्द ही पोलित ब्यूरो मेंबर और पूर्व जनरल सेक्रेट्री गणपति आत्म समर्पण कर सकता है, गणपति उर्फ मुपल्ला लक्ष्मण राव इस वक्त माओवादी संगठन का सबसे वरिष्ठ सदस्य है, गणपति ने लंबे अरसे तक माओवादी संगठन में जनरल सेक्रेट्री का पद संभाला है, 2018 में गणपति ने बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणों से महासचिव का पद छोड़ दिया था, 74 वर्षीय गणपति ने 1970 के आसपास माओवादी संगठन में शामिल हो गया था, छत्तीसगढ़ में गणपति के ऊपर 1 करोड़ रुपए का ईनाम है जबकि तेलंगाना में 25 लाख रुपए का इसके साथ ही अन्य राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों ने भी गणपति के ऊपर ईनाम घोषिय किया है देश भर में गणपति के ऊपर तकरीबन 3.5 करोड़ रुपए का ईनाम घोषित है। इस बीच बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने भी बचे हुए सक्रिय माओवादियों से आत्म समर्पण करने की अपील दोहराई है। अब तक आत्म समर्पण करने वाले टॉप माओवादी कमांडर 1 सुजाता उर्फ कल्पना उर्फ पोथुला पद्मावती (किसनजी की पत्नी) CCM 13.09.25 हैदराबाद तेलंगाना 2 मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति PBM/CCM 14.10.25 गढ़चिरौली महाराष्ट्र 3 सतीश उर्फ रूपेश उर्फ टक्कलपल्ली वासुदेव राव CCM 17.10.25 जगदलपुर छत्तीसगढ़ 4 पुलुरी प्रसाद राव उर्फ चंद्रन्ना CCM 29.10.25 हैदराबाद तेलंगाना 5 रामधर मज्जी उर्फ सोमा CCM 08.12.25 राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ 6 देवजी उर्फ उर्फ थीपरी तिरुपति PBM 25.02.26 हैदराबाद तेलंगाना 7 मल्ला राजी रेड्डी उर्फ संग्राम CMM PBM 25.02.26 हैदराबाद तेलंगाना बाइट सुंदरराज पी आईजी बस्तर
0
comment0
Report
Mar 05, 2026 06:26:50
Jalalpur, Uttar Pradesh:जलालपुर में रंगों का पर्व होली नगर में पूरे उल्लास और पारंपरिक अंदाज के साथ मनाया गया।गलियां गुलाल और अबीर से सराबोर नजर आईं। इससे पूर्व विधि-विधान के साथ होलिका दहन की परंपरा निभाई गई।बीजेपी नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि और सुरेन्द्र सोनी के नेतृत्व में आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिले और पर्व की शुभकामनाएं दीं। ढोलक, मजीरे और चिमटे की थाप पर होरियारों ने गली-गली फगुआ गाकर माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया। श्री शीतला मठिया मंदिर और चक्र सुदर्शन मंदिर में विशेष श्रृंगार और फूलों की होली का आयोजन हुआ। वहीं जिला उद्योग व्यापार मंडल के होली मिलन कार्यक्रम में गायक पंचम परदेशी और सीएन सँवारे की गायकी ने समां बांध दिया। नगर में पूरे दिन रंग, उमंग और भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाया गया।
1
comment0
Report
Mar 05, 2026 06:24:02
Anupshahar, Uttar Pradesh:अनूपशहर। धुलेड़ी के अवसर पर मोहल्ला मदार गेट स्थित स्वामी दीनदयाल जी महाराज की समाधि पर आयोजित वार्षिक मेले में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक ‘घायल’ शोभा यात्रा इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़े।दोपहर से ही क्षेत्र में मेले की रौनक बढ़ गई थी। समाधि स्थल को रोशनी और फूलों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने समाधि पर माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की, जबकि मेले में लगे खान-पान व खिलौनों के स्टॉलों पर बच्चों और महिलाओं की भीड़ रही। ओर छोटे बच्चों के लिए खासी खसरा की भी चमत्कारी दवाई पिलाई गई शाम को मेला खलीफा इंद्र मोहन मिश्रा मनु शर्मा के नेतृत्व में मेले के दौरान पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल एसपीआरए डॉ तेजवीर सिंह क्षेत्रअधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप सिंह थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल मौजूद रहा
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Mar 05, 2026 06:19:47
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. जाको राखे साईयाँ, मार सके न कोय, यह कहावत सच हुई है रायबरेली में। यहाँ दो कारों की आमने सामने टक्कर के बावजूद दोनों गाड़ियों पर सवार लोगों को खरोच तक नहीं आई है। मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के सूची चौराहे का है। यहाँ प्रतापगढ़ के रहने वाले इनोवा क्रिस्टा सवार लोग अपने मरीज़ को लेकर एम्स जा रहे थे। उसी दौरान डीह की तरफ से आ रही बलेनो कार अचानक आमने सामने आ गई और भीषण टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज़ इतनी तेज़ थी कि लोग किसी बड़ी घटना की आशंका के तहत उस ओर दौड़े लेकिन तब हैरत में पड़ गए जब दोनों गाड़ियों पर सवार लोग पूरी तरह सुरक्षित मिले। सूची चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार ने इस मामले में मानवता का परिचय दिया और मरीज़ को एम्स भेजने का इंतज़ाम करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 05, 2026 06:19:36
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में राजद विधायक के ड्राइवर सूरज कुमार का मिला शव। हत्या कर शव फेंके जाने की बात कही जा रही है। पारू थाना क्षेत्र के लालू छपडा में स्थित ड्राइवर के दरवाजे के समीप ही मिला शव। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पारू थाना की पुलिस पूछताछ कर रही है। एसएसएल और डॉग स्क्वॉयर्ड की टीम घटनास्थल के लिये रवाना हो चुकी है। पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के लालू छपड़ा गांव का है। मृतक सूरज पारु के मौजूदा राजद विधायक शंकर यादव का था ड्राइवर। मौके पर आए एएसपी सरैया गरिमा कुमारी ने कहा कि एक डेड बॉडी मिली है और एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंच चुकी है, जांच जारी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top