Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gurugram122001

गुरुग्राम होली पर धमाकेदार हंगामा: मानकीरत औलख शो में भिड़ंत, पुलिस ने काबू पाया

DBDevender Bhardwaj
Mar 05, 2026 06:31:02
Gurugram, Haryana
गुरुग्राम ब्रेकिंग गुरुग्राम में होली के दिन जमकर चले लात घुस्से गुरुग्राम में मानकीरत औलख के शो के दौरान हुआ हंगामा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है हंगामे की वीडियो होली के दिन गुरुग्राम के सेक्टर 29 में आयोजित किया गया था मानकीरत औलख का लाइव शो शो में स्टार्स की झलक पाने के लिए आपस में भिड़े लोग मौके पर मौजूद पुलिस ने हालात किए काबू
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
IAImran Ajij
Mar 05, 2026 08:01:47
Bagaha, Bihar:पश्चिमी चम्पारण जिला के बगहा से बड़ी खबर है। रामनगर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है; एक ऑटो पलटने से पांच सरकारी शिक्षक घायल हो गए हैं। दुर्घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है; चार शिक्षकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना रामनगर थाना क्षेत्र के रामनगर–मेघवल मुख्य सड़क के बीच गौंदरा मोड़ के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक एक ऑटो में सवार होकर पांच शिक्षक अपने विद्यालय जा रहे थे। गौंदरा मोड़ के पास तेज रफ्तार में नियंत्रण खोने के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां ड्यूटी में मौजूद चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ शिक्षकों के सिर में गंभीर चोट लगी हैं, जिसके बाद चार शिक्षकों को बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया। घायल शिक्षकों में बनहवा मटियरिया विद्यालय के प्रवीण तिवारी, बलुआ विद्यालय की शिक्षिका गायत्री देवी, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मटियरिया की शिक्षिका रीता गुप्ता और अंजली कुमारी शामिल हैं। सभी शिक्षक स्कूल जाने के दौरान घायल हुए हैं। रीता गुप्ता ने बताया कि वे लोग विद्यालय जा रहे थे; ऑटो तेज रफ्तार में था, गौंदरा मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। रामनगर CHC के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने कहा पांच शिक्षक घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचे थे; कुछ के सिर में गंभीर चोटें थीं, इसलिए चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर किया गया। फिलहाल रामनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। तेज रफ्तार को ही हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। बाइट - रीता गुप्ता, घायल शिक्षिका; बाइट - डॉ.राजेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी रामनगर CHC
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Mar 05, 2026 08:01:32
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले में दो दिन में दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत का मामला सामने आया है. होली के दिन फेज थर्ड थाना अंतर्गत कहरानी गांव के पास से जा रही ट्रेन की पटरियों पर युवक के शव की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. वही आज भी फेज थर्ड थाना अंतर्गत कहरानी गांव के पास ही रेलवे ट्रैक पर युवक का शव बरामद हुआ है, इसमें मृतक की पहचान रविंदर निवासी मिर्चुनी गांव के रूप में हुई है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि 25 वर्षीय मृतक रविंदर घर से बाबा मोहनराम मंदिर के मेले के लिए निकला था जिसका शव ट्रैक पर मिला है. वही पुलिस ने मृतक रविन्द्र का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया तो वही दूसरे मृतक युवक की पहचान के प्रयास में पुलिस लगी हुई है।
0
comment0
Report
DNDinesh Nagar
Mar 05, 2026 08:00:57
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर सीहोर में थमी 'नवाबी होली' की रिवायत, पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में महादेव की होली का भव्य आयोजन सीहोर नवाबी रियासत काल से चली आ रही पुरानी परंपरा को पीछे छोड़ते हुए आज सीहोर पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर अब जिले की ऐतिहासिक 'नवाबी होली' का नाम बदलकर 'महादेव की होली' कर दिया गया है। सुबह छावनी स्थित प्राचीन चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर से महादेव की होली का भव्य चल समारोह शुरू हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। ढोल-नगाड़ों और 'हर-हर महादेव' के जयकारों के बीच पंडित प्रदीप मिश्रा ने शहर के पांच प्राचीन शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया और समूचा नगर गुलाल और फूलों की वर्षा से सराबोर हो उठा। गौरतलब है कि भोपाल नवाब के शासनकाल से सीहोर में पांच दिनों तक होली का विशेष आयोजन होता था, जिसे नवाबी होली कहा जाता था। लेकिन अभी से महादेव की होली के नाम से मनाया जाता है बाइट- पंडित प्रदीप मिश्रा
0
comment0
Report
AZAbhinva zeepunjabi
Mar 05, 2026 08:00:42
Noida, Uttar Pradesh:जालंधर: Social media influencer Nancy Grewal की मौत को लेकर मां ने किया खुलासा जालंधर: कनाडा में रहने वाली जालंधर मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का नैन्सी ग्रेवाल लासेल के विंडसर में घर में घुसकर चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल की ओंटारियो के लासेल में रह रही थी। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे हमलावारों द्वारा घर पर वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं इस घटना के बाद मृतक नैंसी की मां मीडिया के सामने आई और चौकाने वाले खुलासे किए। मां तेजिंदर कौर ने कहाकि दुश्मनों ने बेरहमी से बेटी का कत्ल किया। बेटी अस्पताल भी नहीं पहुंची पाई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां ने खुलासा किया है कि नैंसी के दुश्मन वहां गुरुद्वारा साहिब में बैठे है। मां का आरोप है कि जसवीर सिंह रोडे का सांडू अवतार सिंह बेटी से दुश्मनी रखता था और वह चाहता था कि वह उससे माफी मांगे। मां ने कहा कि बेटी गरीबों की मसीहा थी और उनकी मदद करती थी। मां ने कहा कि वह सच के रास्ते पर चलने वाली लड़की थी। मां का कहना है कि विनसर में खालीस्तानी गुरुद्वारा भरा हुआ है। बेटी पर पहले भी हमला हो चुका है और उस दौरान घर में आग लगाई गई थी, लेकिन वह उस दौरान बच गई थी। वहीं अब बेटी की रेकी करने के लिए उसे घर पर भेजा गया था और उसने मुंह ढका हुआ था। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे लगे देखकर वह डरकर भाग गया। मां ने कहा कि बेटी 2018 में कनाडा में गई थी और नर्स का कोर्स किया था। जिसके बाद वह पैरामिड कंपनी में सुबह नौकरी करती थी और देर शाम केयर पार्ट वेयर कंपनी में नौकरी करती थी। आखिरी बार 2 तारीख को बेटी से उनकी फोन पर बात हुई थी।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 05, 2026 07:53:42
Dungarpur, Rajasthan:तेज़ रफ्तार कार ने बाइक खड़े युवकों को टकराया, एक की मौत, दो घायल डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सतीरामपुर बस स्टैंड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहाँ एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर एक घायल को रेफर किया गया है वही अन्य युवक का जिला अस्पताल में ईलाज चल रहा है डूंगरपुर जिले के सदर थाने के एएसआई प्रवीण सिंह ने बताया कि उदयपुर निवासी बालचंद मीना ने रिपोर्ट दी है | रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा अल्पेश, अपने दोस्त समीर और अर्जुन के साथ मोटरसाइकिल पर खैरवाड़ा की ओर जा रहे थे। इस दौरान सतिरामपुर गाँव के पास एक अन्य मित्र शैलेश के मिल जाने से रुक गए और हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी खैरवाड़ा की ओर से आ रही एक कार के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उन्हें रोंग साइड में जाकर टक्कर मार दी। हादसे में अल्पेश, समीर व अर्जुन घायल हो गए | जिन्हें डूंगरपुर जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने अल्पेश को मृत घोषित कर दिया। वही समीर को गंभीर अवस्था में उदयपुर रेफर किया गया वही अर्जुन का जिला अस्पताल में ईलाज चल रहा है | इधर सुचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया | जहा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | वही पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Mar 05, 2026 07:53:08
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 05, 2026 07:52:56
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । इजराइल अमेरिका - ईरान युद्ध से मिडिल ईस्ट के देश और अमेरिका के साथ संभल के हैंडीक्राफ्ट कारोबार पर बड़ा संकट. इजराइल अमेरिका-ईरान की जंग से संभल के हैंडीक्राफ्ट कारोबारियों के करोड़ो के ऑर्डर रद्द और होल्ड होने की आशंका से कारोबारी चिंता में. संभल में मृत पशुओं के सींग और हड्डी से तैयार हैंडीक्राफ्ट आइटम की अमेरिका और मिडल ईस्ट के देशों में भारी मांग है. अमेरिका और मिडिल ईस्ट के देशों से संभल का 500 करोड़ से अधिक सालाना का कारोबार. संभल के हैंडीक्राफ्ट आइटम कारोबारियों के लिए अमेरिका सबसे बड़ा बाजार. 25 हजार से अधिक हैंडीक्राफ्ट कारीगरों के रोजगार पर भी संकट. युद्ध जल्द न रुकने पर संभल के हैंडीक्राफ्ट उद्योग पर लग सकता है ताला. राहत के लिए हैंडीक्राफ्ट निर्यातकों ने सरकार से अधिक सब्सिडी, बिजली की दरों को कम किए जाने की मांग की है.
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 05, 2026 07:52:43
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में आवारा कुत्तों का आतंक: होली की रात युवक पर हमला, मोहल्ले में दहशत अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र की फ्रेंड कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। होली की रात एक आवारा कुत्ते ने टीटू नाम के युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह युवक को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। घायल युवक का उपचार कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आवारा कुत्ते कई लोगों पर हमला कर चुके हैं और एक गाय के बछड़े को भी अपना शिकार बना चुके हैं। लगातार हो रहे हमलों से कॉलोनी के लोग दहशत में हैं और बच्चों व बुजुर्गों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि आवारा कुत्तों के काटने के बाद इलाज कराने में भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार एंटी रेबीज इंजेक्शन के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इलाके में अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ा जाए, ताकि लोगों को इस आतंक से राहत मिल सके और किसी बड़ी घटना से पहले ही समस्या का समाधान हो सके।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 05, 2026 07:50:34
Alwar, Rajasthan:खैरथल-तिजारा: जिंदोली के पास टेम्पो पलटा, कई युवक घायल; हादसे का वीडियो आया सामने खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर क्षेत्र में जिंदोली गांव के पास बीते दिन एक टेम्पो असंतुलित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार कई युवक घायल हो गए। सभी घायल मुंडावर के बड़ली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलवर से जयपुर रेफर कर दिया गया। इस घटना का वीडियो भी अब सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टेम्पो पहले सामने से आ रही बस से टकराने से बाल-बाल बचता है, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क किनारे पलट जाता है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Mar 05, 2026 07:50:21
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश में कक्षा 9वीं और 11वीं की राज्य स्तरीय समान वार्षिक परीक्षा 7 मार्च से शुरू होने जा रही है । परीक्षा 7 मार्च से 19 मार्च तक प्रदेशभर में आयोजित होंगी। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और प्रश्न-पत्रों व गोपनीय सामग्री का वितरण कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया है। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रश्न-पत्रों और परीक्षा सामग्री का वितरण पुलिस सुरक्षा में किया गया। नोडल केंद्रों से प्रश्न-पत्रों को नजदीकी पुलिस थानों में सुरक्षित रखवाया गया है, जहां से परीक्षा के दिन निर्धारित समय पर उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।इस बार राज्य स्तरीय समान परीक्षा का आयोजन बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी। पहली पारी सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक व दूसरी पारी दोपहर 1 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। कक्षा 9वीं की सभी परीक्षाएं द्वितीय पारी में होंगी, जबकि कक्षा 11वीं की परीक्षाएं पहली पारी में आयोजित की जाएंगी।परीक्षा के दौरान नकल और अव्यवस्था को रोकने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी स्तर के उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। ये उड़नदस्ते विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे।शिक्षा विभाग का कहना है कि परीक्षा को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि सभी विद्यार्थियों को निष्पक्ष माहौल में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 05, 2026 07:50:12
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top