Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

लखनऊ पुलिसकर्मियों ने होली मिलन समारोह में धूमधाम से होली मनाई

KKKRISNDEV KUMAR
Mar 05, 2026 06:30:14
Noida, Uttar Pradesh
0503ZUP_LKO_POLICE_HOLI_R लखनऊ में होली के बाद पुलिसकर्मियों ने मनाई धूमधाम से होली होली पर सख्त ड्यूटी निभाने के बाद आज जश्न का माहौल हज़रतगंज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को लगाया गुलाल आपसी भाईचारे और सौहार्द का दिया गया संदेश पुलिस द्वारा शोभायात्रा भी निकाली जा रही है शोभायात्रा रिज़र्व पुलिस लाइन तक जाएगी पुलिस लाइन में भी धूमधाम से बनाई जाएगी होली ढोल नगाड़ों के साथ पुलिस वालों ने मनाई होली सफेद कुर्ते पजामे और पगड़ी के साथ मनाई होली
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKartar Singh Rajput
Mar 05, 2026 07:49:38
Morena, Madhya Pradesh:होली… रंगों, खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार। जहां पूरा देश अपने परिवार और दोस्तों के साथ रंगों में सराबोर होकर जश्न मनाता है… वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इस त्योहार पर भी अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटते। जी हां… हम बात कर रहे हैं पुलिस महकमे की। होली के मौके पर जब लोग सड़कों और गलियों में रंग-गुलाल उड़ाकर जश्न मना रहे थे… तब पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद थे। शहर की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और लोगों की खुशियों को सुरक्षित बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाते हुए पुलिसकर्मी पूरे दिन तैनात रहे। लेकिन जब ड्यूटी पूरी हुई… तो पुलिस महकमे में भी होली की खुशियां देखने को मिलीं। पुलिस अधिकारी और जवान एक साथ इकट्ठा हुए और आपसी भाईचारे के साथ रंग-गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। एक-दूसरे को रंग लगाते हुए उन्होंने यह संदेश दिया कि कर्तव्य के साथ-साथ त्योहारों की खुशियां बांटना भी उतना ही जरूरी है। रंगों में सराबोर पुलिसकर्मियों की यह तस्वीर सिर्फ होली का जश्न नहीं थी… बल्कि पुलिस महकमे की एकता, भाईचारे और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी का प्रतीक भी थी। क्योंकि जब हम सब अपने परिवार के साथ त्योहार मना रहे होते हैं… तब पुलिस के यही जवान हमारी सुरक्षा के लिए अपनी ड्यूटी निभा रहे होते हैं। और शायद यही वजह है कि आज ड्यूटी के बाद जब पुलिसकर्मी रंगों में डूबे नजर आए… तो यह नजारा सिर्फ होली का नहीं, बल्कि कर्तव्य और खुशी के खूबसूरत संगम का प्रतीक बन गया
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 05, 2026 07:49:17
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग देहरादून आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम की प्रेस ब्रीफिंग वित्तीय वर्ष 2025 - 26 की आर्थिक स्थिति को किया साझा वित्तीय वर्ष 2025 - 2026 में राज्य GSDP 3 लाख 81 हजार 880 करोड़ वर्तमान में राज्य की प्रति व्यक्ति आय 2 लाख 73 हजार 921 रुपए साल 2022 में 1 लाख 94 हजार थी प्रति व्यक्ति आय वित्तीय वर्ष 2025 - 26 में राज्य की ग्रोथ रेट 7.23% वित्तीय वर्ष 2022-23 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य में गरीबी घटी है वर्तमान वित्तीय वर्ष में गरीबी दर 6.92 प्रतिशत राज्य में रोजगार दर में बढ़ोतरी हुई वित्तीय वर्ष 2025 - 26 में रोजगार दर 64.4 प्रतिशत वित्तीय वर्ष 2022 में रोजगार दर 60.1 प्रतिशत राज्य में MSME के क्षेत्र में प्रगति हुई, वित्तीय वर्ष 2025 - 26 में 79 हजार 394 उद्योग कार्य कर रहे हैं, जबकि साल 2022 में 59 हजार 798 उद्योग कार्य कर रहे थे राज्य में बड़ी इंडस्ट्री में भी प्रगति हुई है वित्तीय वर्ष 2025 में 128 बड़ी इंडस्ट्री प्रदेश में काम कर रही है जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 107 बड़ी इंडस्ट्री कार्य कर रही थी राज्य में स्टार्टअप के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है वित्तीय वर्ष 2025 - 26 में प्रदेश में 1750 स्टार्टअप कार्य कर रहे हैं वित्तीय वर्ष 2022-23 में 702 स्टार्टअप प्रदेश में कार्य कर रहे थे जबकि वित्तीय वर्ष 2017-18 में प्रदेश में कोई स्टार्टअप नहीं था प्रदेश में सड़कों के इंफ्रास्ट्रक्चर में काफी कार्य हुआ है वित्तीय वर्ष 2025 - 26 में राज्य का 51278 किलोमीटर सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर है वित्तीय वर्ष 2022 में 50 हजार 393 किलोमीटर सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर था राज्य में हवाई सेवाओं के क्षेत्र में भी काफी प्रगति हुई है वित्तीय वर्ष 2025 - 26 में राज्य में 7 हेलीपोर्ट है, जबकि 2022 में केवल 2 हेलीपोर्ट थे राज्य में 2025-26 वित्तीय वर्ष में 118 हेलीपैड है जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 60 हेलीपैड थे राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी प्रगति हुई है वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राथमिक स्कूलों में 103% बच्चों ने प्रवेश लिया, जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 91.19% बच्चों ने स्कूलों में प्रवेश लिया माध्यमिक स्तर के स्कूलों में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 93.54% बच्चों ने स्कूल में प्रवेश लिया, जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में यह आंकड़ा 88.23% था उच्च शिक्षा के मामले में भी प्रदेश में स्थिति बेहतर हुई है प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2025-26 में सरकारी और निजी डिग्री कॉलेज की संख्या 134 है, जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रदेश में डिग्री कॉलेज की संख्या 124 थी प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 52 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 20 इंजीनियरिंग कॉलेज थे प्रदेश में ऊर्जा के क्षेत्र में भी काफी प्रगति हुई है वित्तीय वर्ष 2025-26 में 16500 मिलियन यूनिट बिजली पैदा हुई वित्तीय वर्ष 2022-23 में 5157 मिलियन यूनिट बिजली पैदा हुई प्रदेश में ऊर्जा खपत से भी आर्थिक स्थिति बेहतर होने के आंकड़े वित्तीय वर्ष 2025-26 में 17192 मिलियन यूनिट बिजली की खपत हुई, जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 12518 मिलियन यूनिट बिजली की खपत हुई प्रदेश में सौर ऊर्जा के मामले में भी काफी प्रगति हुई है वित्तीय वर्ष 2025 - 26 में 1027 मेगावाट बिजली सौर ऊर्जा से प्राप्त हो रही है जबकि व्यक्ति वर्ष 2022-23 में 439 मेगावाट बिजली ही सौर ऊर्जा से प्राप्त होती थी पर्यटन के क्षेत्र में भी राज्य में काफी प्रगति हुई है वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य में बजट होटल 10509 है, जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य में बजट होटल 8225 थे राज्य में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 6161 होमस्टे है, जबकि व्यक्ति वर्ष 2022-23 में 3935 होम स्टे मौजूद थे
0
comment0
Report
CJCHAMPESH JOSHI
Mar 05, 2026 07:48:21
Kondagaon, Chhattisgarh:जिले भर में शांतिपूर्ण होली के बाद आज पुलिस के जवानों ने अपने परिवार और तमाम जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ जमकर होली खेली इस दौरान अधिकारी व कर्मचारियों में समानता देखने को मिली रंगों की इस त्यौहार को बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ जवानों ने मनाया पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने बताया कि लगातार 48 घंटे तक ड्यूटी देने के बाद आज सभी जवान और पुलिस परिवार अपनी थकान भी मिटा रहे हैं और रंगों के इस त्यौहार को बड़े उत्साह के साथ पुलिस लाइन के ग्राउंड में मनाया जा रहा है क्योंकि होली के दिन पुलिस परिवार होली नहीं खेलता और पुलिस परिवार को भी इस पल का इंतजार रहता है की होली के दूसरे दिन पुलिस के जवानों को अपने परिवार के साथ होली खेलने का पूरा मौका दिया जाता है ताकी परिवार को होली का पर्व फीका न लगे
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 05, 2026 07:48:08
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में आज पुलिस की होली का रंग जमकर जमा। होली के मौके पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर उत्साह के साथ रंग-गुलाल खेला। सबसे पहले बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की टोली एसपी बंगले पहुंची, जहां होली का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद शहर के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी इसमें शामिल हुए। कार्यक्रम में थाना प्रभारी, पुलिस जवानों और महिला पुलिसकर्मियों ने होली के गीतों पर जमकर नाचते-गाते हुए रंगों का त्योहार मनाया। एसपी रतलाम अमित कुमार भी इस मौके पर पूरे रंग में नजर आए और "होली खेले रघुवीरा" गीत पर झूमते हुए पुलिसकर्मियों के साथ नाचे। वहीं कलेक्टर मिशा सिंह ने भी महिला पुलिस अधिकारियों के साथ "आपका क्या होगा जनाबे आली" गीत पर नाचते हुए गुलाल उड़ाया।
0
comment0
Report
Mar 05, 2026 07:47:49
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के बिंदा नगर चौकी अंतर्गत मकईया ताल के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल जली अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब जली हुई बाइक देखी तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिंदा नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मोटरसाइकिल का पंजीकरण कानपुर आरटीओ का बताया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मोटरसाइकिल किसकी है, यहां कैसे पहुंची और इसे किसने तथा किन परिस्थितियों में जलाया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है और अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 05, 2026 07:36:16
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व बावड़ी आश्रम से गाजे-बाजे और शाही लवाजमे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा बावड़ी आश्रम से प्रारंभ होकर शहर के various प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। यात्रा के दौरान डीजे और बैण्डबाजों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में जय श्रीराम और धार्मिक जयघोषों से वातावरण भक्तिमय हो गया। बावड़ी आश्रम स्थित सीताराम बाबा आश्रम में आयोजित होने वाले इस 9 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ में देश-प्रदेश से संत-महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर ओंकार दास महाराज सहित कई संत-महात्मा मौजूद रहें और श्रद्धालुओं को धर्म एवं आध्यात्म का संदेश देंगे। आयोजकों के अनुसार यज्ञ के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजन और प्रवचन आयोजित होंगे, जिनमें क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस भव्य आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।
0
comment0
Report
KKKamal Kumar
Mar 05, 2026 07:35:55
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर होली के रंग में जहां पूरा देश सराबोर है, वहीं एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को चौंका दिया है। होली के जश्न के बीच कुछ युवक कुख्यात नक्सली कमांडर मदवी हिडमा के नाम से जुड़े गाने पर नाचते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डीजे की धुन पर युवक रंग-गुलाल उड़ाते हुए हिडमा के नाम वाले गाने पर थिरक रहे हैं। होली जैसे पावन पर्व पर इस तरह के गानों पर नाचना कई सवाल खड़े कर रहा है।बताया जा रहा है कि यह वीडियो बड़गाँव पुलिस थाना अंतर्गत बिचपारा का है।हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि त्योहार भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है, ऐसे में विवादित नामों से जुड़े गानों पर जश्न मनाना उचित नहीं है।फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। देखना होगा कि इस वायरल वीडियो पर आगे क्या कार्रवाई होती है।क्यूंकि इसके पहले जगदलपुर मे भी इसी गाने पर युवक जमकर नाचे थे और मामला काफी गरमाया था।
0
comment0
Report
HSHEMANT SANCHETI
Mar 05, 2026 07:35:13
Chhattisgarh:एंकर - छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलवाद के कमजोर पड़ने के साथ-साथ अब विकास की नई तस्वीर सामने आ रही है। दूरस्थ और घने जंगलों वाले इस इलाके में सुरक्षा बलों के बेस कैम्प खोलने के साथ सड़कों का निर्माण भी तेजी से हो रहा है। वर्षों तक नक्सल दहशत के कारण अबूझमाड़ की प्राकृतिक सुंदरता देश-दुनिया के सामने नहीं आ पाई थी, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं और यहां की खूबसूरती को देखने आम लोग भी पहुंचने लगे हैं। इसी बीच अबूझमाड़ के जंगलों से एक सुखद और रोमांचक खबर सामने आई है। दुर्लभ वन्यजीव बारहसिंगा नई बनी सड़क पर विचरण करता हुआ दिखाई दिया, जिसे कैमरे में कैद किया गया। यह तस्वीर अबूझमाड़ के जनपद पंचायत अध्यक्ष नरेश कोर्राम ने अपने कैमरे में कैद की। बताया जा रहा है कि नरेश कोर्राम सुबह करीब 4 बजे जाटलूर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान आदेर-कुड़मेल मार्ग पर गाड़ी की रोशनी में अचानक एक बारहसिंगा सड़क पर नजर आया। उन्होंने तुरंत इस दुर्लभ क्षण को अपने कैमरे में कैद कर लिया। घने जंगलों के बीच इस तरह बारहसिंगा का सामने आना क्षेत्र की जैव विविधता के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी अबूझमाड़ के परियादी-मुस्परसी के जंगलों में नीलगाय की तस्वीर सामने आ चुकी है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि अबूझमाड़ का क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ कई दुर्लभ वन्यजीवों का भी महत्वपूर्ण निवास स्थल है, जो धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे-जैसे इलाके में शांति और विकास बढ़ेगा, वैसे-वैसे अबूझमाड़ की असली प्राकृतिक पहचान भी दुनिया के सामने आएगी। वहीं वन्यजीवों की बढ़ती मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग को उनकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top