Back
अलवर-जयपुर रोड पर आबादी में घुसे मगरमच्छ का वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू
JGJugal Gandhi
Feb 20, 2026 12:23:17
Alwar, Rajasthan
अलवर–जयपुर रोड पर आबादी में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने समय रहते किया रेस्क्यू
अलवर–जयपुर सड़क मार्ग पर अलवर के भर्तहरि तिराहे के पास पुलिया के नजदीक एक मगरमच्छ रास्ता भटककर आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। मगरमच्छ की मौजूदगी की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवक और बच्चे जमा हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोग मगरमच्छ की फोटो-वीडियो बनाने और सोशल मीडिया के लिए रील शूट करने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी。
सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित काबू में लेने की कार्रवाई शुरू की। रेस्क्यू के दौरान कुछ लोगों ने प्लास्टिक की रस्सी से उसके मुंह को बांधने और डंडे का फंदा बनाकर पकड़ने की कोशिश भी की, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया।
काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर जंगल की ओर छोड़ दिया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में भीड़ न जुटाएं और खुद से पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत विभाग को सूचना दें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SBSACHIN BIDLAAN
FollowFeb 20, 2026 17:15:180
Report
1
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 20, 2026 17:02:250
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 17:02:060
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 20, 2026 17:01:520
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 17:01:320
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 20, 2026 17:01:160
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 20, 2026 17:00:510
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 20, 2026 17:00:390
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 20, 2026 17:00:250
Report
0
Report
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 20, 2026 16:48:000
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 20, 2026 16:47:390
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 16:46:180
Report