Back
रायसेन के बेगमगंज के स्कूल में अवैध देशी कट्टे से फायरिंग, आरोपी हिरासत
RKRaj Kishore Soni
Feb 20, 2026 16:47:39
Raisen, Madhya Pradesh
रायसेन जिले के बेगमगंज मे जहां स्कूल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले परिसर में अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी… सीएम राइस स्कूल के एक छात्र ने कथित तौर पर देशी कट्टे से हवाई फायरिंग कर दी… घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया… फिलहाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है… मामाला रायसेन जिले के बेगमगंज स्थित सीएम राइस स्कूल का है… जहां स्कूल प्रांगण में एक छात्र द्वारा अवैध देशी कट्टे से हवाई फायरिंग किए जाने की जानकारी सामने आई है… जैसे ही फायरिंग की आवाज गूंजी, छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया… कई बच्चे सहम गए और शिक्षकों ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए पुलिस को सूचना दी… सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया… पुलिस ने छात्र के पास से अवैध देशी कट्टा और कारतूस के खाली खोके बरामद किए हैं… पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है… सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर एक छात्र के पास अवैध हथियार कहां से और कैसे पहुंचा…? क्या इसके पीछे कोई और भी शामिल है…? पुलिस अब इस पूरे एंगल की गहन जांच में जुटी हुई है… घटना के बाद स्कूल प्रबंधन भी सतर्क हो गया है और छात्रों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है…
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 20, 2026 18:15:450
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 20, 2026 18:15:320
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 20, 2026 18:00:270
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 18:00:160
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 20, 2026 17:48:380
Report
ADAnup Das
FollowFeb 20, 2026 17:47:040
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 20, 2026 17:46:470
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 20, 2026 17:46:320
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 20, 2026 17:46:140
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 17:45:380
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 17:45:100
Report
1
Report