Back
तरकुलहा देवी मंदिर में चेन स्नैचिंग: श्रद्धालुओं के गले से सोना कट गया
NTNagendra Tripathi
Feb 20, 2026 17:00:25
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र स्थित तरकुलहा देवी मंदिर में दर्शन करने आईं महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन काट ली गई, जबकि एक महिला की उंगली से अंगूठी खींच ली गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। मंदिर में लगे CCTV कैमरों में श्रद्धालुओं के बीच कुछ संदिग्ध महिलाओं की गतिविधियां कैद होने के बाद पुलिस ने मौके से कुछ संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर उनके गैंग के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।
वह मामला तरकुलहा देवी मंदिर का है, जहां शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दर्शन के दौरान दो महिला श्रद्धालाओं के गले से सोने की चेन काट ली गई, जबकि एक महिला की उंगली से अंगूठी खींच ली गई। कसया थाना क्षेत्र के महुई बुजुर्ग नंबर एक निवासी अभिषेक पटेल अपने भतीजे का मुंडन संस्कार कराने मंदिर आए थे। इसी दौरान उनकी बहन शीला के गले से लगभग ढाई लाख रुपये कीमत की सोने की चेन कट गई, जबकि दूसरी बहन शकुंतला की उंगली से सोने की अंगूठी गायब हो गई। देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के भगुआ गांव निवासी सुमन यादव के गले से भी लगभग ढाई लाख रुपये कीमत की सोने की चेन काट ली गई।
घटना की सूचना मिलते ही चौरीचौरा थाना पुलिस और तरकुलहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 20, 2026 18:15:450
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 20, 2026 18:15:320
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 20, 2026 18:00:270
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 18:00:160
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 20, 2026 17:48:380
Report
ADAnup Das
FollowFeb 20, 2026 17:47:040
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 20, 2026 17:46:470
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 20, 2026 17:46:320
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 20, 2026 17:46:140
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 17:45:380
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 17:45:100
Report
1
Report