icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
301001
PPINEWZ28 Apr 2025, 10:54 am

Alwar - सिक्किम के राज्यपाल ने आतंकवाद पर दिया कड़ा संदेश

Alwar, Rajasthan:

सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर का अलवर में भाजपा के विभिन्न संगठनों और सर्व समाज की ओर से नागरिक अभिनंदन किया गया. अलवर के एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने पाकिस्तान और आतंकवाद पर कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा. माथुर ने कहा कि भारत बदला लेना जानता है और इस बार भी आतंकियों को करारा सबक सिखाया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि वे स्वयं कई सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर चुके है और स्थानीय विधायकों की मौजूदगी में हालात का जायजा लिया है. राजनीति पर बोलते हुए सिक्किम के राज्यपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है. उन्होंने कहा कि मेहनती कार्यकर्ताओं को अब सम्मान मिल रहा है. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि पार्टी अब जमीनी कार्यकर्ताओं को बड़े अवसर दे रही है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सरकार का दावा: सातारा गेज़ेट समय पर लागू होगा

Satara, Maharashtra:सातारा :मराठा आरक्षणाच्या अनुषंगाने सातारा गॅझेट लागू करण्याबाबत सरकार दिलेल्या वेळेत निर्णय पूर्ण करण्यासाठी कटिबद्ध असल्याची ग्वाही पालकमंत्री शंभूराज देसाई यांनी दिली. हैदराबाद गॅझेट तेलंगणात आणि निजामकालीन लिपीत असल्याने त्याला वेळ लागला; मात्र सातारा गॅझेट मराठी अथवा संस्कृतमध्ये असण्याची शक्यता असल्यामुळे तेवढा वेळ लागणार नाही, असा विश्वास त्यांनी व्यक्त केला. तसेच राजघराण्याचे वारसदार श्रीमंत शिवेंद्रसिंहराजे भोसले हे उपसमितीत असल्याने त्यांचा अभ्यास याकामी उपयुक्त ठरेल, असे सांगत मंत्रिमंडळाच्या प्रत्येक बैठकीनंतर उपसमितीची बैठक होऊन यावर नियमित आढावा घेतला जात असल्याचे देसाई यांनी स्पष्ट केले.
0
0
Report
Advertisement

गाजीपुर: NDA का पर्चा 2027 चुनाव तक, सातों सीटों पर जीत का दावा

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर दिव्यांगों को मिली सौगात, 2027 का भी फूंका चुनावी बिगुल, विधायक बेदी राम बोले- गाजीपुर की सातों सीटों पर लहराएगा NDA का परचम कार्यक्रम के मंच से 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा बोले- गाजीपुर की सातों विधानसभा सीटों पर NDA का परचम लहराएगा दावा किया कि सपा और बसपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी जखनिया से खुद और जहूराबाद से ओमप्रकाश राजभर के चुनाव लड़ने की कही बात दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में पहुंचे विधायक बेदी राम एलिम्को और प्रशासन के सहयोग से 315 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, बैटरी ट्राई साइकिल, सिलाई मशीन और छड़ी का वितरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को बताया सेवा और समर्पण का प्रतीक बेदी राम ने प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, दीर्घायु की कामना की गाजीपुर में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम के दौरान जखनिया विधानसभा से सुभासपा विधायक बेदी राम ने न सिर्फ सरकार की योजनाओं की सराहना की, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा भी कर दिया। इस दौरान विधायक बेदी राम ने कहा कि शासन, प्रशासन और एलिम्को के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 315 दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को ट्राई साइकिल, बैटरी चालित ट्राई साइकिल, सिलाई मशीन, छड़ी समेत कई उपयोगी उपकरण वितरित किए गए। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा और समर्पण कार्यक्रमों का हिस्सा बताते हुए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने की कामना की। वहीं राजनीतिक सवालों पर विधायक बेदी राम ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि वर्ष 2027 में गाजीपुर की सभी सात विधानसभा सीटों पर एनडीए का झंडा लहराएगा और समाजवादी पार्टी तथा बसपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी। उन्होंने साफ किया कि वह स्वयं जखनिया विधानसभा से ही चुनाव लड़ेंगे, जबकि मंत्री ओमप्रकाश राजभर जहूराबाद सीट से ही चुनाव मैदान में उतरेंगे। बेदी राम ने दावा किया कि पिछली बार के चुनावी आंकड़ों को एनडीए के मौजूदा समीकरण से जोड़कर देखा जाए तो विपक्ष की स्थिति बेहद कमजोर दिखाई देती है। विधायक के इस बयान ने कार्यक्रम के बीच ही आगामी विधानसभा चुनाव की राजनीतिक चर्चा को भी तेज कर दिया है। बाइट- बेदी राम- सुभासपा विधायक जखनिया, गाजीपुर
0
0
Report

खेत पर चारा काटते समय कोबरा डसने से महिला की मौत, परिवार में मातम

Jalaun, Uttar Pradesh:कदौरा थाना क्षेत्र के छोटी भेड़ी गांव में खेत पर चारा काटने गई 50 वर्षीय महिला की जहरीले कोबरा सांप के डसने से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। छोटी भेड़ी गांव निवासी पानकुंवर (50) पत्नी रशपाल रोज की तरह खेत पर चारा काटने गई थीं। इसी दौरान चारा काटते समय अचानक एक जहरीले कोबरा सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के डसने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कदौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना के जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, पानकुंवर किसानी का काम करती थीं और परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करती थीं। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पानकुंवर की मौत के बाद उनके तीन बेटों और एक बेटी के सिर से मां का साया उठ गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report

महराजगंज में अवैध कब्जे पर प्रशासन के बुलडोजर से कब्जा मुक्त कराया गया

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर लगातार चल रहा है। इसी क्रम में आज पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के राजस्व ग्राम दशरथपुर के टोला गायघाट में राजस्व विभाग एवं पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लगभग 4 एकड़ 31 डिसमिल, 1745 हेक्टेयर जमीन पर हुए अवैध कब्जे एवं निर्माण को बुलडोजर से ढहाकर कब्जा मुक्त कराया है। जानकारी के मुताबिक दशरथपुर गांव के गाटा संख्या 1 (ग) रकबा का 4 एकड़ 31 डिसमिल जमीन नदी के नाम से राजस्व अभिलेख में दर्ज है। जिसकी जांच तहसीलदार न्यायिक नौतनवा के उपस्थिति में की गई थी। इसी जमीन पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा किया गया था और अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था। जिस पर प्रशासन ने खड़ा रुख अपनाते हुए राजस्व एवं पुलिस टीम की मौजूदगी में बुलडोजर के माध्यम से ढहा कर कब्जा मुक्त करा दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

नवादा में 24 घंटे में अपहरण सुलझा, फिरौती की रकम मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Nawada, Uttar Pradesh:80 लाख की फिरौती के लिए हुआ अपहरण, नवादा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी, एसपी अभिनव धीमान ने किया खुलासा, अगवा व्यक्ति कोडरमा से किया बरामद, एक गिरफ्तार नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के सिमरकोल गांव में 80 लाख रुपये की फिरौती के लिए हुए अपहरण कांड का नवादा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने न सिर्फ अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया, बल्कि घटना में शामिल एक मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। 16 सितम्बर 2026 को रजौली थाना क्षेत्र के सिमरकोल के पास से कुछ अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद अपराधियों ने परिजनों को फोन कर 80 लाख रुपये की फिरौती की मांग की और पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। परिजनों द्वारा रजौली थाना में लिखित आवेदन दिए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर एसडीपीओ रजौली के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। SIT ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर अपराधियों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में पुलिस को अंकित कुमार के बारे में सुराग मिला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रजौली के मराई गांवा से उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने इस अपहरण कांड में लाइनर का काम किया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने झारखंड के कोडरमा से अपहृत व्यक्ति को महज 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया。 नवादा एसपी ने कहा 80 लाख की फिरौती मांगने वाले इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

भारी मात्रा में एक्सपायरी बिस्कुट व खाद्य सामग्री से भरे गोदाम पर खाद्य विभाग और एस डी एम का छापा।

RavindraRavindraFollow11m ago
Sisolar, Uttar Pradesh:मौदहा नगर में सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ब्रिटानिया 50-50 आदि कंपनियों के बिस्कुट दुकान के बाहर भारी मात्रा में फैले हुए देखे गए। इस दौरान सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी ने जब पूछताछ की तो मामला कुछ और ही निकल कर सामने आया बता दें की ब्रिटानिया व 55-50 जैसी बड़ी कंपनियों के बिस्कुट एक्सपायरी होने के बाद एजेंसी मालिक ने कंपनी को वापस करने के लिए बाहर फैला रखा था जिसको देखकर लोगों ने प्रशासन को सूचना दी तो वहां मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी करणवीर सिंह नायब तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडे ने पूछताछ की जिस पर मालूम चला की एक्सपायरी हुए माल को कंपनी को वापस भेजा जा रहा है जिसकी कीमत लगभग 3.5 लाख रुपया लगभग बताई जा रही है।इस दौरान जब उप जिलाधिकारी ने जांच पड़ताल की तो एजेंसी मालिक के गोदाम में रखरखाव ठीक ना होने के कारण नाराजगी जाहिर की साथ ही एक वर्ष से एक्सपायरी पड़े माल पर ऑडिट ना होने के कारण लाइसेंस निरस्त करने की बात भी कहीं। जिसके बाद नगर के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस दौरान कंपनियों के ऑडिटर, खाद्य विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

पुसौर भाजपा में हलचल: 8 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा देने की पेशकश

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग पुसौर नगर पंचायत में भाजपा को झटका, 8 पार्षदों ने दिया सामूहिक इस्तीफे का आवेदन आठ भाजपा पार्षदों ने प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने की पेशकश की जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान को सौंपा सामूहिक इस्तीफे का आवेदन पुसौर भाजपा में बढ़ी हलचल, 8 पार्षदों के एक साथ कदम से मचा सियासी हड़कंप नगर पंचायत की कार्यप्रणाली से नाराज भाजपा के 8 पार्षद विकास कार्य नहीं होने का आरोप, भाजपा पार्षदों ने जताई नाराजगी पानी, बिजली, सड़क और नाली के काम नहीं होने का पार्षदों का दावा पार्षद निधि के कार्य नहीं होने से भी पार्षदों में नाराजगी शासकीय कर्मचारियों के रवैये और प्रशासनिक कामकाज पर उठाए सवाल आठों पार्षदों ने हस्ताक्षर कर भाजपा सदस्यता छोड़ने की पेशकश की
0
0
Report

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर केदारनाथ धाम में विशेष पूजा और रुद्राभिषेक

Routhiya, Uttarakhand:स्लग: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बाबा केदारनाथ का विशेष पूजन.. स्थल: केदारनाथ, 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आज विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया गया। श्री केदारसभा और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से आयोजित पूजा में प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस दौरान मंदिर में मौजूद पुरोहितों और श्रद्धालुओं ने देश की सुख-समृद्धि की भी प्रार्थना की。 बाबा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बाबा केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। श्री केदारसभा एवं बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। केदारसभा के महामंत्री पंडित अंकित सेमवाल ने बताया कि बाबा केदारनाथ से प्रार्थना की गई कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे और भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयां हासिल करे। इस अवसर पर पंडित अंकित सेमवाल, प्रवीण तिवारी, सुरेश बगवाड़ी सहित कई पुरोहित और श्रद्धालु मौजूद रहे。 बॉट: प0 अंकित सेमवाल, महामंत्री, श्री केदारसभा
0
0
Report

छत्तीसगढ़ भाजपा ने अकबर तिगाला को पद से हटाया; जालसाजी के आरोपों के बाद

Raipur, Chhattisgarh:बालोद भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ ने बालोद जिले के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अकबर तिगाला को पद के सभी दायित्वों से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ जालसाजी के आरोप सामने आने के बाद पार्टी ने यह कड़ा कदम उठाया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय के अनुसार, इन आरोपों से पार्टी की छवि धूमिल हुई है, जिसे गंभीर अनुशासनहीनता माना गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकण्डेय द्वारा जारी आदेश में अकबर तिगाला को सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है कि उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित क्यों न किया जाए। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

2.5 किलोग्राम नारियल पर मोदी की तस्वीर, जनसेवा से राष्ट्रसेवा संदेश के साथ जन्मदिन गिफ्ट

Munger, Bihar:न कैनवास, न कागज…ढ़ाई किलो के नारियल पर मधुरेंद्र ने उकेरी पीएम की जन्मदिन की खास कलाकृति, कला से दिया ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ का संदेश , ढ़ाई किलो के नारियल पर मोदी को दी अनोखा गिफ्ट, तस्वीर उकेर , ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ का संदेश, मधुरेंद्र की अनूठी कला ने खींचा ध्यान मधुरेंद्र ने 2.5 किलो के हरे नारियल को बनाया कैनवास, तीन दिनों की मेहनत से मधुरेंद्र ने नुकीली धार से उकेरी तस्वीर मुंगेर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मधुरेंद्र कुमार ने एक बार फिर अपने अनोखे कला प्रयोग से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। इस बार उन्होंने रेत या पारंपरिक कैनवास के बजाय करीब 2.5 किलोग्राम के हरे नारियल को अपनी कलाकृति का माध्यम बनाया और उसकी सतह पर नुकीले औजार की धार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर उकेरी है। इस विशेष कलाकृति को तैयार करने में उन्हें करीब तीन दिनों का कठिन परिश्रम करना पड़ा। नारियल की प्राकृतिक सतह पर बारीकी से कटिंग करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री की तस्वीर तैयार की। कलाकृति में “जनसेवा से राष्ट्रसेवा” के थीम पर “OUR PM OUR PRIDE” जैसे संदेश भी अंकित किए गए हैं। कलाकार ने इस कलाकृति के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मधुरेंद्र कुमार ने बताया की उनकी कोशिश कला के माध्यम से अलग-अलग अवसरों पर सामाजिक और राष्ट्रीय संदेश लोगों तक पहुंचाने की रहती है। इस कलाकृति के जरिए उन्होंने जनसेवा, राष्ट्रसेवा और देश के प्रति सम्मान की भावना को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है।मधुरेंद्र कुमार हाल में दिल्ली में हुए भारत मंडपम में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के अवसर पर भी अपनी कला को लेकर चर्चा में रहे। उन्होंने पारंपरिक कैनवास की जगह भोज में इस्तेमाल होने वाली पत्तलों को माध्यम बनाकर BRICS में शामिल प्रमुख देशों के नेताओं के चित्र तैयार किए थे। करीब 15 दिनों की मेहनत से तैयार उस कलाकृति में “WELCOME TO INDIA – BRICS 2026” संदेश के साथ भारत की अतिथि-सत्कार परंपरा और वैश्विक सहयोग का संदेश प्रस्तुत किया गया था। इस कला प्रयोग की रिपोर्ट कई मीडिया संस्थानों ने प्रकाशित की थी।
0
0
Report

IDSE कैडर ने 77वां स्थापना दिवस पर नैतिकता और जवाबदेही पर जोर दिया

New Delhi, Delhi:दिल्ली कैंट मे इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ़ इंजीनियर्स (IDSE) कैडर ने 77वां स्थापना दिवस मनाया। MILITARY ENGINEER SERVICES (MES), रक्षा मंत्रालय के तहत इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ़ इंजीनियर्स (IDSE) कैडर देश की सीमाओं पर कार्य करने सक्षम है। MES के अधिकारीयों ने एक दिवस की कॉन्फ्रेंस करके अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया, जिसका मुख्य विषय था “विकसित भारत @ 2047 के लक्ष्य को पाने के लिए नैतिकता, जवाबदेही और उत्कृष्टता”। रेल मंत्रालय, केंद्रीय विजिलेंस कमीशन, रक्षा लेखा विभाग, नेशनल हाईवे अथॉरिटी, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स जैसे विभाग और मंत्रालय इस कार्यक्रम में शामिल हुए। IDSE के DG (Pers) एके जैन ने कहा कि पब्लिक वर्क्स और सरकारी कंस्ट्रक्शन से जुड़े प्रोफेशनल्स के तौर पर IDSE अधिकारियों की ज़िम्मेदारी इंजीनियरिंग की बेहतरीन क्षमता से कहीं ज्यादा है। नैतिकता, ईमानदारी, जवाबदेही और पारदर्शिता हर फ़ैसले और हर प्रोजेक्ट का आधार होनी चाहिए। पारदर्शिता और जवाबदेही का कल्चर न सिर्फ़ लोगों का भरोसा मज़बूत करता है बल्कि इंजीनियरिंग प्रोफ़ेशन और सरकार की साख और इज़्ज़त को भी मज़बूत करता है। रेलवे बोर्ड के मेंबर (इंफ्रास्ट्रक्चर) श्री विवेक कुमार गुप्ता ने रेलवे में ईमानदारी और नैतिकता के महत्व पर ज़ोर दिया, जहाँ कैपिटल खर्च 3 लाख करोड़ रुपये है। अगर 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा करना है, तो पूरी इंजीनियरिंग बिरादरी को बेहतरीन काम करने की ज़रूरत है। लेफ्टिनेंट जनरल विकास रोहेला, AVSM, SM, इंजीनियर इन चीफ, MES ने ज़िंदगी के शुरुआती दौर से ही नैतिक शिक्षाओं की अहमियत पर ज़ोर दिया। इन दिशाओं में एजुकेशन सिस्टम को मज़बूत किया जाना चाहिए। Electronic Measurement Book की शुरुआत और MES में उठाए गए कई कदम नैतिकता और जवाबदेही को मज़बूत करने में मदद करेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top