Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Satna485005

सतना में उमस और गर्मी से मिली राहत, बारिश ने किया कमाल!

SLSanjay Lohani
Jul 09, 2025 09:05:54
Satna, Madhya Pradesh
सतना में दो दिनों से बादल के रूठने के कारण बारिश नहीं हो रही थी जिससे वातावरण में उमस और गर्मी बढ़ गई तो वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री का इजाफा हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान जहां 36.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया तो न्यूनतम तापमान 25.5 रहा। वातावरण में नमी भी कम हुई है। रविवार को नमी 94 फीसदी थी जबकि मंगलवार को यह आद्रता घटकर 82 प्रतिशत पर सिमट गई। लेकिन आज दोपहर हुई तेज बारिश से उमस और गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। सतना जिले में इस वर्ष 1 जून से 8 जुलाई तक 235.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना रघुराजनगर तहसील में 394.5, सोहावल रघुराजनगर में 184.5, बरौंधा मझगवां में 197.5, बिरसिंहपुर में 101, रामपुर बाघेलान में 189.4, नागौद में 369.7, जसो नागौद में 89.5 एवं उचेहरा में 355.5 मिमी औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। विगत वर्ष इस अवधि तक जिले में औसत वर्षा 144.9 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top