Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271003

गोंडा में वृक्षारोपण महा अभियान 2025 का धमाकेदार शुभारंभ!

AKAtul Kumar Yadav
Jul 09, 2025 09:06:39
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में आज से वृक्षारोपण महा अभियान 2025 का विधि विधान से पूजा अर्चना करके शुभारंभ किया गया है। वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के तहत किसान बंधु इंटर कॉलेज बालपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ला महानिदेशक स्कूल शिक्षा व नोडल अधिकारी कंचन वर्मा, कटरा विधायक बावन सिंह द्वारा पौधारोपण किया गया है। एक पेड़ मां के नाम के तहत भी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा एक अलग-अलग और पौधों का रोपण किया गया है। वही मेहनौन से भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी, गोंडा जिला अधिकारी नेहा शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन द्वारा भी वृक्षारोपण महा अभियान के तहत पौधारोपण किया गया है। गोंडा जिले को इस बार 57 लाख पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है जहां आज एक ही दिन में 57 लाख पौधा रोपण किया जाएगा वन विभाग को अकेले 16 लाख पौधा रोपण की जिम्मेदारी दी गई है। पूरे जिले में अलग-अलग अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों द्वारा भी वृक्षारोपण महा अभियान 2025 को सकुशल बनाए जाने को लेकर के युद्व स्तर पर पौधारोपण कराया जा रहा है। गोंडा डीएम नेहा शर्मा ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि आज पर्यावरण को बचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है बढ़-चढ़कर हम लोगों को हिस्सा लेना चाहिए। जितने ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे उतना ही अच्छा हमारा पर्यावरण होगा जितना अच्छा हमारा पर्यावरण होगा उतना ही अच्छा हमारा वातावरण होगा। बाइट ऑन मंच- नेहा शर्मा- जिला अधिकारी गोंडा। Visual
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top