Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raebareli229001

बालाघाट में पानी मिला पेट्रोल: पंप सील, उपभोक्ता परेशान!

ASASHISH SHRIVAS
Jul 09, 2025 09:06:01
Raebareli, Uttar Pradesh
एंकर- बालाघाट के वारासिवनी में कटंगी रोड़ पर संचालित हो रहे अभिषेक रूसिया के पेट्रोल पंप में पानी मिला पेट्रोल बेचे जाने का मामला सामने आया है। यहा पर सैकड़ों की संख्या में दुपहिया व चार पहिया वाहन में पेट्रोल डाले जाने के पश्चात बंद होने की शिकायत सामने आने पर प्रशासन ने कार्यवाही करते हुये पंप सील कर दिया है। वाईसऑवर- जानकारी में आया कि यहां पर कई चार पहिया व दुपहिया वाहन पेट्रोल भराये जाने के पश्चात चालू नहीं हो रहे थे या फिर कुछ दूर जाकर बंद हो गये। जिससे उपभोक्ताओं ने पंप मालिक से शिकायत की। लेकिन उन्होने ध्यान नही दिया। जिसके चलते इसकी शिकायत प्रशासन से की गई। जिसपर वारासिवनी एसडीएम, तहसीलदार व खादय विभाग से कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी व पुलिस टीम मौके पर पहुंची व जांच की। मौके पर पाया गया कि टंकी के कुछ हिस्से में पानी का रिसाव हो रहा था। जिसके चलते यहां पर सेंपल लिया गया और पंप को सील कर दिया गया है। साथ ही पेट्रोल बेचने पर रोक लगा दी गई है। कनिष्ठ सहायक आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि पंप को सील कर दिया गया है। प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में पेश किया जायेगा। जहां से अग्रिम कार्यवाही होगी। यह पंप भारत पेट्रोल से जुड़ा है। बाईट-अश्विन देशमुख (सहायक कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी)
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top