icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
305001
Abhijeet DaveAbhijeet DaveFollow24 Jul 2024, 09:40 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

WhatsApp के शादी कार्ड से साइबर ठगी: 8 लाख रुपये उड़ गए

Begusarai, Bihar:एंकर अगर आप WhatsApp मोबाइल पर चला रहे हैं तो सावधान हो जाइए।WhatsApp पर आया एक शादी का कार्ड एक महिला के लिए मुसीबत बन गया। बेगूसराय में साइबर अपराधियों ने कथित तौर पर एक महिला के मोबाइल में APK फाइल के जरिए सेंध लगाई और उसके बैंक खाते से करीब 8 लाख रुपये उड़ा लिए। हैरानी की बात यह है कि ठगों ने न कोई फोन किया, न OTP मांगा और न ही महिला को ठगी की भनक लगी। करीब 40 मिनट के अंदर 10 अलग-अलग UPI ट्रांजैक्शन के जरिए 7 लाख 91 हजार 693 रुपये निकाल दिए गए।मामला बेगूसराय के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव का है, जहां रहने वाली सविता बरनवाल के साथ साइबर ठगी की यह घटना सामने आई है। पीड़िता का ICICI बैंक की बेगूसराय शाखा में खाता है।पीड़िता के मुताबिक, 4 अगस्त को उनके WhatsApp पर शादी के निमंत्रण के नाम पर एक APK फाइल भेजी गई थी। उन्होंने इसे शादी का डिजिटल कार्ड समझकर डाउनलोड कर लिया। फाइल खोलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं खुली। उन्हें लगा कि फाइल खराब है और उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।लेकिन इसके करीब पांच दिन बाद 9 अगस्त की रात साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते पर डिजिटल हमला कर दिया। रात 12 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट के बीच महज 40 मिनट में लगातार 10 UPI ट्रांजैक्शन किए गए और खाते से 7 लाख 91 हजार 693 रुपये निकाल लिए गए।सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर OTP बताए बिना खाते से पैसे कैसे निकल गए।साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक, साइबर अपराधी अब लोगों को APK फाइल के जरिए निशाना बना रहे हैं। शादी का कार्ड, बिजली बिल, बैंक KYC या किसी दूसरे बहाने से भेजी गई संदिग्ध APK फाइल मोबाइल में मालवेयर इंस्टॉल कर सकती है। इसके बाद अगर यूजर अनजाने में SMS, स्क्रीन या Accessibility जैसी संवेदनशील परमिशन दे देता है, तो अपराधी मोबाइल की गतिविधियों और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी तक पहुंच बनाने की कोशिश कर सकते हैं।यही वजह है कि WhatsApp पर आई किसी भी अनजान .apk फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल नहीं करना चाहिए। ऐप हमेशा आधिकारिक App Store या Google Play Store से ही डाउनलोड करें और फोन में Install Unknown Apps का विकल्प बंद रखें।साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत अपने बैंक को सूचना दें और 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें। संदिग्ध ऐप मौजूद होने की स्थिति में इंटरनेट कनेक्शन बंद कर विशेषज्ञों या साइबर पुलिस की मदद लें। फोन को तुरंत Factory Reset करने से पहले जरूरी सबूत और जांच की जरूरत को ध्यान में रखते हुए पुलिस या साइबर विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है।
0
0
Report

कांग्रेस धनबाद कैंपेन: छात्रों के आंदोलन के पक्ष में तेज नारों के साथ समर्थन

Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में धनबाद लोकसभा कैंपेनिंग कमेटी की प्रभारी बनाई गईं अंबा प्रसाद रविवार को धनबाद सर्किट हाउस पहुंचीं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया। अंबा प्रसाद ने कहा कि छात्रों की मांगें जायज हैं और कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विचारधारा और लाइन पर पार्टी लगातार छात्रों के मुद्दों को उठाती रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की सभी जायज मांगों को मानना पड़ेगा। कांग्रेस छात्रों की मांगों को पूरा कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और उन्हें पूरा भरोसा है कि सरकार को अंततः छात्रों की मांगों के सामने झुकना पड़ेगा। अंबा प्रसाद ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के आंदोलन और उनके अधिकारों के लिए आगे भी मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

Arjun Munda distributes sarees to women at Amreshwar Dham in Khunti, crowd gathers

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा आज बाबा आम्रेश्वर धाम में किया साड़ी वितरण। एंकर - पवित्र श्रावण माह का आज तीसरा रविवार को बाबा आम्रेश्वर भोलेनाथ का दर्शन व जलाभिषेक करने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी जिले का आम्रेश्वर धाम पहुँचे। इस दौरान उन्होंने अखिल भारतीय सरना समाज खूंटी जिला के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर महिलाओं के बीच साड़ियां वितरण की। विश्व जागृति मिशन नई दिल्ली पूज्य सुधांशु महाराज के सौजन्य से 551 महिला कांवड़ यात्रियों के बीच वस्त्र वितरण किया। कार्यक्रम में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष भीम मुंडा, मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव, महामंत्री मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य व श्रद्धालु उपस्थित थे। वस्त्र वितरण कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति आस्था और मात्र तो शक्ति का सामान अद्भुत संगम देखने को मिला। आम्रेश्वर धाम के अलावे तपिंगसेरा प्राचीन शिव मंदिर, सोनपुरगढ़ नकटी देवी मंदिर और सूतियाम्बे मंदिर में भी हजारों महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण किया गया।
0
0
Report

हांसी SP विनोद कुमार का बयान: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम बाधित करना देशद्रोह जैसा

Hansi, Haryana:हांसी SP विनोद कुमार का बड़ा बयान स्वतंत्रता दिवस समारोह को बाधित करने की कॉल देना उनके नजर में देशद्रोह,राष्ट्रद्रोह जैसा काम लाठीचार्ज और पत्थरबाजी से जुड़े अलग-अलग वीडियो वायरल होने के सवाल पर SP बोले अधूरी या भ्रामक वीडियो के आधार पर निष्कर्ष न निकालें। लाल चौक जैसा काम, किसानों को बात के लिए कहा गया था सीएम के साथ, लेकिन उन्होंने करना था यह काम आंदोलनकारियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेजा हांसी के SP विनोद कुमार ने 15 अगस्त को हुए किसान-पुलिस टकराव और पुलिस कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त हमारा राष्ट्रीय पर्व है, ओर तिरंगा हमारी शान है। तिरंगा न फहराने देने और स्वतंत्रता दिवस समारोह को बाधित करने की कॉल देना उनके नजर में देशद्रोह और राष्ट्रद्रोह जैसा काम है। SP विनोद कुमार ने बताया कि हिसार में हुए एक हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने 15 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ हांसी की ओर कूच किया। इस दौरान कई बाहरी नाकों और बैरिकेड्स को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की गई। पुलिस के अनुसार, कुछ जगहों पर ट्रैक्टर पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश भी हुई और बाद में पुलिस पर पथराव किया गया। SP विनोद कुमार ने कहा कि जब प्रदर्शनकारी कार्यक्रम स्थल के आसपास पहुंचे तो उन्हें खुद मौके पर जाना पड़ा और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है, और मौके से कई लोगों को पकड़ गया गया। अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। करीब 15-16 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज है, जबकि अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार लोगों में सुरेश कोथ और नंबरदार का नाम भी शामिल बताया गया। SP के मुताबिक, मामले में BNS की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े कानूनों के तहत भी कार्रवाई की गई है। हिसार के हत्याकांड को लेकर SP ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की मांग सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। उनके अनुसार, मामले में करीब नौ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और एक आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है। उन्होंने कहा कि जांच में समय लगता है, लेकिन राष्ट्रीय पर्व को बाधित करने की कॉल देना और कार्यक्रम को रोकने की कोशिश करना स्वीकार नहीं किया जा सकता। SP विनोद कुमार ने कहा कि प्रदर्शनकारियों का उद्देश्य नेहरू कॉलेज ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचकर कार्यक्रम को बाधित करना और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में व्यवधान पैदा करना था। इसी वजह से पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। बैरिकेडिंग को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस ने कई जगह मजबूत बैरिकेड लगाए थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टरों से उन्हें तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस पर पथराव भी किया गया। उन्होंने कहा कि मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कानून के तहत कार्रवाई की। महिला की ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल होने के सवाल पर SP ने कहा कि 15 अगस्त के कार्यक्रम को बाधित करना, तिरंगे का अपमान करना और तिरंगा न फहराने देने की कॉल देना कोई सही कदम नहीं है। ऐसे मामलों में पुलिस को कानून के अनुसार कार्रवाई करनी ही पड़ेगी। आगे की कार्रवाई पर SP ने कहा कि मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि अगर भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियां होती हैं तो कानून के मुताबिक कार्रवाई जारी रहेगी। टोल प्लाजा रोकने की चर्चाओं पर SP ने कहा कि ऐसी कॉल की जानकारी पुलिस को मिली है। उन्होंने बताया कि हांसी के अलावा हिसार और जींद सहित अन्य जगहों पर भी इस तरह की बातें सामने आई हैं। स्थिति के अनुसार पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी。 गिरफ्तार आरोपियों को लेकर SP विनोद कुमार ने बताया कि कानून के मुताबिक गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाता है और गिरफ्तार लोगों को अदालत में पेश कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर पुलिस की लाठीचार्ज और पत्थरबाजी से जुड़े अलग-अलग वीडियो वायरल होने के सवाल पर SP ने लोगों से अपील की कि वे अधूरी या भ्रामक वीडियो के आधार पर निष्कर्ष न निकालें। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके की परिस्थितियों के अनुसार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की और मामले में कानून के तहत आगे भी कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

सेहरी से डुमरियागंज तक तिरंगा यात्रा: देशभक्ति के नारों में माहौल गरम

Naugarh, Uttar Pradesh:सेहरी चौराहे से आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। सेहरी स्टेट और जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह की अगुवाई में यह तिरंगा यात्रा डुमरियागंज चौराहा होते हुए करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय कर समाप्त हुई। इस तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल सवारों ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोग देशभक्ति के रंग में शराबोर दिखे और पूरा माहौल भारत माता की जय , वंदे मातरम के नारों से लगातार गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा को लेकर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश में हर वर्ष भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में आज यह भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई है। जो सेहरी के विद्यालय से होकर डुमरियागंज होते हुए 15 किलोमीटर की दूरी तय कर फिर यहीं पर समाप्त हुई है। उन्होंने कहा देश भक्ति हर किसी के लिए जरूरी है और आने वाले चुनाव में जिस तरह का माहौल है उन्हें यकीन है कि भाजपा की हर जगह जीत होगी। डुमरियागंज विधानसभा से खुद के चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी का जो भी दिशा निर्देश होगा उसका वह पालन करेंगे।
0
0
Report

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेज़ी से बढ़ा, खतरे के संकेत

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेज़ी से बढ़ने लगा है। दोनों नदियों के बढ़ते जलस्तर के चलते घाटों के आस पास रहने वाले पुरोहितों के तख़्त और झोपड़ियाँ डूबने लगीं हैं। बढ़ते जलस्तर के चलते गंगा और यमुना के टटवर्ती इलाकों में रहने वाले तीर्थ पुरोहित और नाविकों ने सुरक्षित स्थानों की तरफ जाना शुरू कर दिया है। अभी फिलहाल दोनों नदियां खतरे के निशान से काफी दूर हैं, लेकिन दोनों नदियों के जलस्तर में हो रही तेजी से बढ़ोतरी ने लोगों को डराना शुरू कर दिया है। पिछले 16 घंटे में गंगा का जलस्तर 136 सेंटीमीटर बढ़ा है और यमुना के जलस्तर में रिकॉर्ड 157 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। बाढ़ खंड से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि अगले तीन दिनों तक जलस्तर में वृद्धि जारी रहेगी क्योंकि दूसरे जगहों से पानी छोड़ा गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रयागराज के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। जिला प्रशासन की तरफ से संगम क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है, बाढ़ खंड से जुड़े अधिकारियों के साथ जल पुलिस और एनडीआरएफ को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
0
0
Report
Advertisement

कुमारी सैलजा ने हरियाणा में कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा

Karnal, Haryana:करनाल के घरौंडा पहुंची सिरसा सांसद कुमार सैलजा बोली, कुमारी सैलजा ने कहा हरियाणा में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रहीं, सरकार के हाथ पांव फूल रहे हैं, हांसी में पुलिस और लोगो के बीच हुए टकराव पर कुमारी सैलजा ने कहा निहथे लोगो पर आम जनता अपनी मांग को लेकर आगे बढ़ती है उनसे बातचीत करना तो दूर की बात है उनके ऊपर बर्बरता से हमला किया जाता है शांति बहाल करने का सैकड़ो लोगों पर आप मुकदमे दर्ज कर रहे हो सरकार क्या चाहती है,कुमारी सैलजा ने कहा सरकार का काम है बातचीत करके हल निकालना, सैलजा ने कहा हांसी की बात करे तो किसी अपराधी के खिलाफ शिकंजा कसने की बजाय जब लोग में न्याय की गुहार करते रहे और उन्हें न्याय नहीं मिले एक गरीब इंसान किसी क्रिमिनल के हाथों मारा जाए आप क्रिमिनल को तो पकड़ नहीं पा रहे इतनी आपकी नाकामी है , लेकिन जब लोग साथ में आते हैं मुख्यमंत्री जी कल हांसी गए लेकिन मुख्यमंत्री को यह कहना चाहिए था मेरे पहुँचने से पहले अपराधी पकड़े जाने चाहिए कायदे से ये होना चाहिए था, सैलजा ने कहा ठीक है कुछ लोगो को पकड़ा गया है लेकिन जो असली सरगना है उसे ये पकड़ नहीं रहे,सैलजा ने कहा वहां पर जो हुआ सबने देखा। सैलजा ने कहा पुलिस पत्थर फेक रही है अफसर ऐसे काम कर रहे हैं।सैलजा ने कहा आप लोग शांति जा रहे हो या लोगों को भड़का रहे हो। सैलजा ने कहा ऐसे थोड़ा होता है गाड़िया तोड़ी गई शीशे तोड़े गए
0
0
Report

वीरम देवरा में सार्वजनिक जगह के अतिक्रमण हटाकर प्रशासन ने दिखाया कमर

Jaisalmer, Rajasthan:भारी पुलिस बल की उपस्थिति में वीरमदेवरा गांव में आबादी भूमि से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, सार्वजनिक स्थान पर टांका बनाकर किया गया था अतिक्रमण. रामदेवरा, जैसलमेर रामदेवरा के निकटवर्ती विरम देवरा गांव में सार्वजनिक स्थान पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पोकरण तहसीलदार प्रीतम सिंह रामदेवरा की पटवारी ललित कुमार ग्राम विकास अधिकारी चौथाराम सहित अन्य लोग दोपहर विरमदेवरा गांव पर पहुंचे। जहां पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। प्रशासन को लिखित शिकायत मिली थी कि सार्वजनिक स्थान पर टांका बनाकर अतिक्रमण किया गया है ऐसे में आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस संबंध में ग्राम पंचायत रामदेवरा की तरफ से पूर्व में सवेछा से अतिक्रमण हटाने लिए कहा गया था लेकिन किसी तरह से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं होने पर रविवार को भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन बीरमदेवरा गांव पहुंचा। जेसीबी की मदद से सार्वजनिक चौक में बनाए गए पानी के टांके सहित एक अन्य दीवार को हटाने की कार्रवाई की गई ऐसे में कुछ विरोध भी झेलना पड़ा लेकिन पुलिस बल की उपस्थिति होने से किसी प्रकार की तनाव की स्थिति नहीं हुई। वह अतिक्रमण हटा दिया गया ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक स्थान व अन्य स्थानों पर किए जाने वाले अतिक्रमण के खिलाफ उनकी कार्रवाई जारी रहेगी ऐसे में जो लोग भी अतिक्रमण कर रहे हैं वे लोग अतिकरमण नहीं करें अन्यथा जो भी कार्रवाई होगी इसके लिए वे स्वंय जिम्मेदार रहेंगे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण लोग भी मौके पर पहुंचे। बाइट-चौथ राम भील, ग्राम विकास अधिकारी बाइट-पीड़ित
0
0
Report

अटल बिहारी बाजपेयी के पुण्यतिथि पर बेगूसराय में कार्यक्रम, गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला

Begusarai, Bihar:एंकर आज देश भर मे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। बेगूसराय मे भी आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। भाजपा के द्वारा बेगूसराय मे आयोजित इस कार्यक्रम मे केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह शामिल हुए। इस दौरान लोगो नें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कीर्तियों की चर्चा की। इस अवसर पर मिडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह नें कहा की आज उस महामानव की पुण्यतिथि है जिन्होंने भारत की राजनीतीक शितिज पर अपना एक अमिट छाप छोड़ा है। उन्होने आगे कहा की अटल बिहारी बाजपेयी नें प्रधानमंत्री के रूप मे, बिपक्ष के नेता के रूप मे और एक सांसद के रूप मे अपनी भूमिका को स्थापित किया। मै उनको शत शत नमन करता हूँ। लेकिन आज दुर्भाग्य है की देश मे राहुल गाँधी जैसे बिपक्ष के नेता है, जिन्हे ना मूल्य की चिंता है है न शब्दो की। राहुल गाँधी खुद को बेताज बादशाह समझ रहे है। लोकतंत्र तब तक जीवित है तब तक ही कोई बिपक्ष का नेता या देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। राहुल गाँधी लोकतंत्र को नहीं मान रहे है वो खुद को अरवन नक्सल की भूमिका मे मान कर चल रहे है। कांग्रेस पार्टी मे किसी को हिम्मत है की राहुल गाँधी का विरोध कर सके। दुर्भाग्य तो यह है की राहुल गाँधी का अनुकरण खड़गे जी जैसे बुजुर्ग नेता कर रहे है। इसलिए कांग्रेस को चुल्लू भर पानी मे डूब कर मर जाना चाहिए。
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में वंदे मातरम को लेकर भाजपा-कांग्रेस में टकराव बढ़ा

Begusarai, Bihar:एंकर राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बेगूसराय में कांग्रेस नेता सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खगड़े के खिलाफ ना सिर्फ काली पट्टी बांधकर आक्रोश मार्च निकाला बल्कि कांग्रेस नेताओं का पुतला भी दहन किया। आज के आक्रोश मार्च का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह कर रहे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा की कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी राहुल गांधी और खगड़े जी ने बंदे मातरम का अपमान किया। यह अपमान उस बंदे मातरम का है जो हमारे राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक है जिसके लिए हमारे पूर्वजो नें अपना शहादत दी। लेकिन आज देश का दुर्भाग्य है कि ये लोग देश के हित मे नहीं बल्कि देश के विरोध मे काम करते हैं। जिसके बिरोध मे आज भारतीय जनता देश के हर जिला मे इसका विरोध करने सड़कों पर काली पट्टी बांधकर उतरे है। गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री मोदी को गाली देते देते अब भारत को बदनाम करने लगे है। वही बंदेमातरम को गाली देने का काम कर रहे है। भाजपा इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी यही चेतावनी दे रहे हैं। दरअसल 15 अगस्त को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम् का गायन हो रहा था। इसी दौरान सामने आए वीडियो को लेकर बीजेपी ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पूरे वंदे मातरम् के गायन पर आपत्ति/असहजता जताई और उसे रोकने का इशारा किया। बीजेपी ने इसे राष्ट्रगीत का अपमान बताते हुए कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की है।
0
0
Report

नागपंचमी-सावन महासंयोग पर उज्जैन में भक्त महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े

Ujjain, Madhya Pradesh:नागपंचमी, सावन के तीसरे सोमवार और नागचंद्रेश्वर दर्शन का महासंयोग, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद उज्जैन में इन दिनों ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है, मानो शहर में अभी से सिंहस्थ का आगाज हो गया हो। चारों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है और बाबा महाकाल के दरबार में भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। 15 अगस्त को ही 6 लाख 57 हजार 218 श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। अब नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार के महासंयोग के चलते श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। दरअसल, नागपंचमी के साथ सावन का तीसरा सोमवार भी है। इसी दिन साल में सिर्फ एक बार खुलने वाले भगवान श्री नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर के पट भी श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। ऐसे में देशभर से श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। बाबा महाकाल के दर्शन के साथ श्रद्धालु नागचंद्रेश्वर महादेव के दुर्लभ दर्शन करने के लिए भी उत्साहित हैं। यही वजह है कि उज्जैन की सड़कों से लेकर मंदिर के आसपास तक हर तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही है। वहीं, बाबा महाकाल कल अपने तीसरे नगर भ्रमण पर भी निकलेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने दर्शन मार्ग से लेकर प्रवेश और निर्गम व्यवस्था तक का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। जगह-जगह खोया-पाया केंद्र, जूता-चप्पल रखने की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की आवाजाही को आसान बनाने के इंतजाम किए गए हैं। कुल मिलाकर उज्जैन में इस समय माहौल पूरी तरह भक्तिमय है। देश के अलग-अलग हिस्सों से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु बाबा महाकाल के दरबार में पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की यह भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top