Sahibzada Ajit Singh Nagar
मुबारकपुर में बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत, सवारियां सुरक्षित
Banur, Punjab:मुबारकपुर-रामगढ़ रोड पर एक बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। ग्रीन हरियाणा सहकारी परिवहन समिति की बस, जो डेराबस्सी से रामगढ़ जा रही थी, ने ट्रैक्टर को ओवरटेक किया तभी सामने से आ रहे इंटों से लदे ट्रैक्टर से टकरा गई। बस में 25-30 सवारियां थीं जो सुरक्षित रहीं, लेकिन ड्राइवर साइड से बस क्षतिग्रस्त हो गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पिपरिया में बंद कमरे की मौत, भाई-बहन समेत चार गिरफ्तार
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- पिपरिया थाना क्षेत्र में बंद कमरे में हुई युवक की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, भाई की हत्या के मामले में उसकी बहनों, बहनोई और एक विधि-विरुद्ध बालिका की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ एक विधि-विरुद्ध बालिका को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त 2026 को थाने में सूचना मिली थी कि बब्लू अहिरवार ने अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया है और वह घर में मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर थाना पिपरिया में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मृतक के शरीर पर मिले चोटों के निशान और उनकी प्रकृति को देखते हुए पुलिस को मौत संदिग्ध लगी। वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि मृतक बब्लू का अपने भाई-बहनों से अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस ने मामले के विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए मृतक की बहन रेखा से विश्वास में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में रेखा ने बताया कि उसके जीजा दिनेश अहिरवार, बहन रिंकी अहिरवार, लच्छो अहिरवार, प्राची अहिरवार तथा एक विधि-विरुद्ध बालिका ने घर का दरवाजा बंद कर बब्लू अहिरवार के साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट में लकड़ी के डंडे, बेलन और दातरा (हसिया) का इस्तेमाल किया गया। पुलिस के मुताबिक, गंभीर चोटों के कारण बब्लू की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना पिपरिया में धारा 103(1), 238 एवं 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बताए गए लकड़ी के डंडे, बेलन और दातरा (हसिया) जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।0
0
Report
खबर नहीं मिली: इनपुट में प्रमुख समाचार नहीं थे
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
झारखंड ड्यूटी पर लौटे CRPF जवान इंद्र सिंह निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Hanumangarh, Rajasthan:छुट्टी पूरी कर झारखंड ड्यूटी पर लौटे CRPF जवान इंद्र सिंह की हार्ट अटैक से निधन, राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार हनुमानगढ़ जिले में भादरा क्षेत्र के डाबड़ी गांव निवासी सीआरपीएफ जवान इंद्र सिंह का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। बुधवार को जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव डाबड़ी लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद जवान को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान माहौल गमगीन हो गया और ग्रामीणों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी। इंद्र सिंह वर्ष 2006 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वे झारखंड में सीआरपीएफ की 193वीं बटालियन में तैनात थे। जानकारी के अनुसार इंद्र सिंह हाल ही में छुट्टी पर अपने गांव आए थे। छुट्टी पूरी होने के बाद वे वापस झारखंड ड्यूटी पर लौट गए थे। ड्यूटी के दौरान अचानक हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। इंद्र सिंह के निधन की सूचना मिलते ही डाबड़ी गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने पर परिजन और ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। अंतिम संस्कार के दौरान राजकीय सम्मान के तहत जवान को सलामी दी गई। भारत माता के जयकारों और ‘शहीद इंद्र सिंह अमर रहें’ के नारों के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी गई।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में नकबजनी गैंग का पर्दाफाश, पिंडू जाटव-विशाल बैरवा गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर गोविंदगढ़ SHO विनोद सांखला को मिली बड़ी सफलता रायसिंह का बास में नकबजनी की वारदात का खुलासा पुलिस ने आरोपी पिन्दू जाटव और विशाल बैरवा को किया गिरफ्तार आरोхи पिन्दू ने बना रखी हैं नकबजनों की गैंग मोटरसाइकिल से बंद मकानों की दिन में रैकी करते थे चोरी जयपुर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी-नकबजनी के 11 मामले दर्ज आरोपोय से पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना जयपुर ग्रामीण SP हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में हुई कार्रवाई0
0
Report
दौसा में 164 ग्राम स्मैक के साथ पांच गिरफ्तार; लग्जरी कार कब्जे में
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा अवैध नशे के कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा पुलिस ने स्मैक तस्करों को दबोचा बांदीकुई डिप्टी एसपी लक्ष्मीकांत शर्मा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई बांदीकुई एसएचओ जहीर अब्बास, डीएसटी प्रभारी लोकेश शर्मा, साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई तस्करोंसे दस लाख से अधिक की कीमत की 164 ग्राम स्मैक बरामद एक लाख चौंतीस हजार की नगदी भी जब्त स्मैक तस्करी के काम ली जा रही लग्जरी कार भी जप्त पांच आरोपियों को भी किया गिरफ्तार दौसा एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देश पर बांदीकुई डिप्टी एसपी लक्ष्मीकांत शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबारीयों पर शिकंजा कसते हुए 164 ग्राम स्मैक बरामद की है जिसकी बाजार कीमत 30 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है साथ ही पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है जिस लग्जरी कार में आरोपी स्मैक तस्करी कर रहे थे उसे भी जप्त किया गया है AS.P. शंकर लाल मीणा ने बताया आरोपी झालावाड़ से स्मैक लेकर आ रहे थे और आगे इन्हें सप्लाई देनी थी लेकिन पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो पुलिस एक्टिव हो गई और बांदीकुई डीएसटी टीम के प्रभारी लोकेश शर्मा ने अपनी टीम के साथ साइबर सेल और कोतवाली थाना पुलिस का सहयोग लेते हुए जयपुर आगरा बाईपास पर आरोपियों को दबोच लिया गिरफ्तार हुए आरोपी पेशेवर मुजरिम है अब इनसे पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है इस काम में उनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं ताकि नशे के इस अवैध कारोबार को खत्म किया जा सके बाइट शंकर लाल मीणा एएसपी दौसा0
0
Report
जोधपुर के नागोरी गेट पर दो गुटों के बीच जबरदस्त मारपीट, CCTV वीडियो सामने
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर नागori गेट चौराहे पर नागौरी चाय के पास दो गुटों में जबरदस्त मारपीट, लाठियां डंडों से हुई; मारपीट का सीसीटीवी वीडियो आया सामने; नागोरी गेट थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर के कैंपियरगंज में अज्ञात शव, सिर हिस्सा न मिलने से पहचान असमंजस
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के मझौना गांव के बाहर सड़क किनारे झाड़ियों के बीच पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव काफी पुराना और सड़ी-गली अवस्था में मिला है। शख्स की लाश पर टी शर्ट व लोवर पहने हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, जानवरों द्वारा शव को काफी नुकसान पहुंचाया गया है और सिर का हिस्सा नहीं मिलने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना के बाद पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फिलहाल शव को शिनाख्त के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज की मर्चरी में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है और सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के मझौना गांव के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे झाड़ियों के बीच पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला. स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही कैंपियरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया. पुलिस और फील्ड यूनिट की मौजूदगी में शव को पानी से बाहर निकाला गया. शव काफी पुराना और सड़ी-गली अवस्था में मिला. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि शव को जानवरों द्वारा काफी नोचा गया था. सिर का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण मृतक की पहचान कर पाना मुश्किल हो गया. पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने भी मृतक की पहचान नहीं की. इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पहचान के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मर्चरी हाउस में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवा दिया. मृतक की पहचान के लिए पुलिस शव की फोटो और अन्य उपलब्ध जानकारी को सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से प्रसारित कर रही है. साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि शव यहां कैसे पहुंचा और मृत्यु के पीछे क्या कारण हो सकते हैं. कैंपियरगंज के मझौना गांव के बाहर मिले इस अज्ञात शव ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस की पहली प्राथमिकता मृतक की पहचान करना है, ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके. इसके बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.0
0
Report
बिहार कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षा से शहरी विकास तक बड़े निर्णय
Patna, Bihar:बिहार कैबिनेट में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई बैठक में शिक्षा, शहरी विकास, सड़क, स्वास्थ्य, पशुपालन, मत्स्य, ऊर्जा और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा फैसला लेते हुए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक अगले पांच वर्षों के लिए विस्तारित करने की मंजूरी दी गई योजना के तहत विद्यार्थियों को ₹4 लाख तक का शिक्षा ऋण बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से उपलब्ध कराने की व्यवस्था जारी रहेगी शहरी विकास के लिए भी बड़ा निर्णय लिया गया है, वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक राज्य के सभी नगर निकायों को मिलने वाले बेसिक और परफॉर्मेंस अनुदान की कुल राशि ₹9,169 करोड़ से अधिक है इसके आवंटन और निगरानी के लिए राज्यस्तरीय समितियों के गठन को मंजूरी दी गई राज्य के शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के विकास के लिए मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की अवधि 2026-27 से 2030-31 तक बढ़ाने की स्वीकृति दी गई सड़क और परिवहन क्षेत्र में भी कई प्रस्ताव मंजूर हुए, नई राजधानी पथ प्रमंडल के तहत नेहरू पथ के डाकबंगला चौराहा से रुकनपुरा तक चौड़ीकरण के लिए करीब ₹398 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई सीतामढ़ी में परसौनी-सितामढ़ी रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे क्रॉसिंग संख्या-56 के स्थान पर सड़क उपरिगामी पुल (ROB) के निर्माण के लिए करीब ₹110.42 करोड़ की संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई पशुपालन क्षेत्र में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत हीफर (बछिया-पाड़ी) पालन केंद्रों की स्थापना के लिए कुल ₹73.47 करोड़ की परियोजना लागत को मंजूरी दी गई है इसमें केंद्र सरकार से स्वीकृत ₹4.55 करोड़ का अनुदान भी शामिल है कैबिनेट ने बिहार राज्य मत्स्य विकास निगम लिमिटेड, पटना को विघटित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी साथ ही भारत सरकार की पशु जन्म नियंत्रण नियमावली, 2023 को बिहार में लागू करने की स्वीकृति दी गई सरकारी कर्मचारियों और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली व्यवहार न्यायालयों के कर्मचारियों के लिए स्वीकृत 7,527 उच्चवर्गीय लिपिक पदों में से 1,478 पदों को ग्रेड-II और 1,098 पदों को ग्रेड-I में उत्क्रमित करने की स्वीकृति दी गई दिव्यागंज sashaktikaran निदेशालय के तहत मानसिक रूप से विशेष देखभाल की जरूरत वाली महिलाओं और पुरुषों के लिए पूर्णिया और गया में 50-50 क्षमता वाले दो अतिरिक्त आश्रय गृह संचालित करने की मंजूरी दी गई है बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय के सम्यक संचालन एवं रखरखाव के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में गैर-वेतन मद में ₹40 करोड़ के सहायक अनुदान की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई इसके अलावा बिहार राज्य बकरी पालक सहकारी परिसंघ (फेडरेशन) लिमिटेड के गठन और 2026-27 से 2028-29 तक करीब ₹14.79 करोड़ की अनुमानित लागत वाली योजना को भी मंजूरी दी गई कैबिनेट ने ई-कैबिनेट प्रणाली लागू करने के लिए अनुमानित ₹2.75 करोड़ की राशि बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम प्राप्त करने की स्वीकृति भी दी इसके साथ ही सीतामढ़ी में स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानी अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस प्रत्येक वर्ष 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाने और पश्चिमी चंपारण में स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पं. राजकुमार शुक्ल की जयंती 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई कैबिनेट ने सिवान और मुजफ्फरपुर में 132/33 केवी तथा 220/132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्रों के निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी बेगूसराय जिले के बरौनी क्षेत्र में 700 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए उद्योग विभाग को भूमि के नि:शुल्क अंतर्विभागीय स्थायी हस्तांतरण को मंजूरी दी गई बिहार विधानसभा सचिवालय में निदेशक पद पर एक वर्ष के लिए संविदा आधारित नियुक्ति को भी मंजूरी दी गई, वहीं सामान्य प्रशासन विभाग के मुख्यालय में कार्यालय परिचार के 16 अतिरिक्त पदों के सृजन को स्वीकृति मिली0
0
Report
चुनाव के बीच वादा खिलाफी: परिजनों ने 5 लाख मदद की मांग जताई
Jaipur, Rajasthan:चौमूं चुनावों आते ही नेताओं को लोग याद दिलवा रहे वायदे...! जनता याद रखती हैं वायदे लेकिन क्या नेताओ को हो जाती है भूल अधिवक्ता बृजेंद्र सैनी के मुआवजे को लेकर बोले परिजन विधायक डॉ शिखा मील और पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने की थी घोषणा 5-5 लाख रुपये सहायता राशि देने की थी घोषणा परिजनों ने विधायक शिखा मील पर वादा खिलाफी का लगाया आरोप पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने 5 लाख की आर्थिक सहायता देकर निभाया वायदा 17 मार्च 2026 को सड़क हादसे में बजेंद्र सैनी की हुई थी मौत घोषणा के 6 माह बाद भी सहायता राशि नहीं देने की कही बात बाइट मृतक के परिजन0
0
Report
Advertisement
सरसा नगर परिषद हड़ताल 29वें दिन: सरकार के कदम क्या होंगे अब?
Sirsa, Haryana:सिरसा。 सिरसा में नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल आज 29वें दिन भी जारी है। एक तरफ जहां पिछले 29 दिनों से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, वहीं अब हरियाणा सरकार की ओर से प्रदर्शनकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए जाने के बाद कर्मचारियों का गुस्सा और बढ़ गया है। हरियाणा सरकार की ओर से 14 फायर ब्रिगेड के रेगुलर कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए जाने का कर्मचारियों ने कड़ा विरोध किया है। वहीं हड़ताल में शामिल पैरोल कर्मचारियों को भी सेवामुक्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। सरकार के इन आदेशों के बाद नगर परिषद कर्मचारियों में भारी रोष देखने को मिला। सिरसा नगर परिषद कार्यालय में कर्मचारियों ने सरकार की ओर से जारी किए गए आदेशों की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज करवाया। इस दौरान कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 29 दिनों से वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर बातचीत करने की बजाय कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की ओर से निलंबन और सेवामुक्ति के आदेश जारी करना आंदोलन को दबाने का प्रयास है। कर्मचारियों के मुताबिक, देर रात सरकार की ओर से प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को हटाने के आदेश जारी किए गए। इन आदेशों की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों में रोष फैल गया। कर्मचारियों ने कहा कि वे किसी भी दबाव में आकर अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। फायर ब्रिगेड कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान राजेश कुमार, राज्य नेता सुखदेव सिंह, नगर पालिका संघ के जिला प्रधान नरेश कुमार और राज्य नेता मनोज अटवाल ने सरकार के फैसले पर नाराजगी जताई। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ बातचीत करके समस्या का समाधान करने की बजाय दमनकारी नीति अपना रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही.n निलंबित और सेवामुक्त किए गए कर्मचारियों को बहाल नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने साफ कहा कि सरकार के आदेशों से उनका आंदोलन कमजोर नहीं होगा। उनका कहना है कि जब तक कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार कोई ठोस फैसला नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा。 इसी कड़ी में कर्मचारीयों ने कल निकाय मंत्री विपुल गोयल के घर का घेराव करने की चेतावनी दी है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि मंत्री के आवास का घेराव शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई जाएगी। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और आंदोलन को खत्म करवाने के लिए कर्मचारियों से बातचीत करनी चाहिए。 फायर ब्रिगेड कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान राजेश कुमार, राज्य नेता सुखदेव सिंह, नगर पालिका संघ के जिला प्रधान नरेश कुमार और राज्य नेता मनोज अटवाल ने कहा कि कर्मचारी एकजुट हैं और सरकार के दबाव में नहीं आएंगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने सरकार से निलंबित किए गए 14 फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को बहाल करने, सेवामुक्त किए गए पैरोल कर्मचारियों के मामले में फैसला वापस लेने और कर्मचारियों के साथ बातचीत शुरू करने की मांग की है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सरकार और कर्मचारियों के बीच चल रहा यह गतिरोध जल्द खत्म होगा? क्या सरकार कर्मचारियों की मांगों पर बातचीत के लिए आगे आएगी? या फिर कर्मचारियों की ओर से घोषित आंदोलन को और तेज किया जाएगा? फिलहाल सिरसा में नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल 29वें दिन भी जारी है। नगर परिषद कार्यालय में आदेशों की प्रतियां जलाकर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया है。 एक तरफ सरकार की कार्रवाई और दूसरी तरफ कर्मचारियों की आर-पार की लड़ाई की चेतावनी ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। अब कर्मचारियों की नजर सरकार के अगले कदम पर है। कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन जारी रहेगा और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और तेज किए जाएंगे。 अब देखना होगा कि कल निकाय मंत्री विपुल गोयल के घर के घेराव को लेकर प्रशासन की क्या तैयारी रहती है और सरकार कर्मचारियों के इस बढ़ते आक्रोश को शांत करने के लिए क्या कदम उठाती है। फिलहाल सरकार और कर्मचारियों के बीच गतिरोध बरकरार है और सिरसा में नगर परिषद कर्मचारियों का आंदोलन 29 वें दिन भी जारी है। बाइट राजेश कुमार , जिला प्रधान , फायर ब्रिगेड यूनियन। बाइट सुखदेव सिंह , राज्य नेता , फायर ब्रिगेड यूनियन। बाइट नरेश कुमार , जिला प्रधान , नगर पालिका संघ। बाइट मनोज अटवाल , राज्य नेता , नगर पालिका संघ। वही सिरसा नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप ने कर्मचारियों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की अपील की है। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों द्वारा पुलिस पर कूड़े फैकने और नगर परिषद् की गाड़ियों पर हमला करने के मामले की निंदा जाहिर की है। बाइट शांति स्वरूप, चेयरमैन , सिरसा नगर परिषद्।0
0
Report
पटना हाईकोर्ट के मजार पर Urs के पावन अवसर पर चादरपोशी, जनता खुशहाल
Noida, Uttar Pradesh:उर्स के पावन अवसर पर पटना हाईकोर्ट स्थित मजार पर चादरपोशी कर जनता की खुशहाली और राज्य की निरंतर तरक्की के लिए प्रार्थना की!0
0
Report
यमुना नगर में बाढ़ राहत प्रशिक्षण के दौरान दो सैनिक लापता
Noida, Uttar Pradesh:YAMUNANAGAR (HARYANA): TWO ARMY PERSONNEL MISSING DURING FLOOD RELIEF TRAINING AT HATHNIKUND BARRAGE / VISUALS0
0
Report
Advertisement
महासमुंद झालखम्हरिया में किडनी बीमारी से 9 लोग प्रभावित, पानी के नमूनों पर नजर
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन -महासमुंद एंकर-महासमुंद जिले के झालखम्हरिया गांव में एक के बाद एक किडनी के मरीज़ मिलने से हड़कंप मच गया है। अब तक 9 ग्रामीणों में किडनी से जुड़ी बीमारी की पुष्टि हो चुकी है। मामला सामने आते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। गांव में दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, टीम घर-घर पहुंचकर मेडिकल हिस्ट्री खंगाल रही है। और सबसे अहम बात ये है कि पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए PHE विभाग ने 16 नए सैंपल लिए हैं। झालखम्हरिया का ग्राम पंचायत भवन इन दिनों अस्थायी अस्पताल में तब्दील हो चुका है। डॉक्टरों की टीम कतार में खड़े ग्रामीणों की बारी-बारी जांच कर रही है, ज़रूरी सैंपल ले रही है। इसी बीच एक दूसरी टीम गांव की गलियों में घूम-घूम कर हर घर तक पहुंच रही है। यह जानने के लिए कि किसे पहले से कोई बीमारी है, कौन कौन सी दवा नियमित रूप से लेता है, और किसका ब्लड प्रेशर या शुगर लेवल पहले से असामान्य है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार किडनी बिगड़ने के पीछे कई संभावित वजहें हो सकती हैं। लंबे समय तक या अधिक मात्रा में पेनकिलर का सेवन, अनियंत्रित ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, या फिर दूषित पेयजल। यही कारण है कि जांच अब सिर्फ मरीज़ों तक सीमित नहीं रह गई। पूरे गांव की जीवनशैली और पानी के हर स्रोत को दायरे में लिया जा रहा है। PHE विभाग ने एहतियातन गांव से पानी के 16 नए सैंपल एकत्र किए हैं। इन्हीं सैंपलों की जांच रिपोर्ट यह तय करेगी कि कहीं गांव के पानी में कोई ऐसा तत्व तो नहीं जो चुपचाप ग्रामीणों की किडनी को नुकसान पहुंचा रहा हो। रिपोर्ट आने तक स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश और CMHO डॉ. आई. नागेश्वर राव की निगरानी में सर्वे और जांच का काम लगातार जारी है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपना स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं और किसी भी लक्षण को नज़रअंदाज़ न करें। ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए गांव में PM जनमन वाहन भी तैनात किया गया है। फिलहाल सबकी नज़र 16 पानी के सैंपलों की रिपोर्ट पर टिकी है। क्योंकि उसी से साफ होगा कि, झालखम्हरिया में फैली किडनी की बीमारी की असली जड़ आखिर है कहां।0
0
Report
रीवा-सीधी मार्ग पर बस-ब्ल्कर टक्कर: कई यात्री घायल-हताहत, राहत कार्य जारी
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले में नेशनल हाईवे-39 रीवा-सीधी मार्ग पर बदवार स्टैंड के समीप अभी-अभी भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यात्री बस और बल्कर के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की सूचना है। हादसा इतना भीषण बताया जा रहा है कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हुई है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा रहा है। हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है और कितने घायल हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के कारण हाईवे पर यातायात भी प्रभावित होने की जानकारी सामने आ रही है। इस पूरे घटनाक्रम में कई लोगों की घायल हो की सूचना की खबर सामने आ रही है एसपी कलेक्टर मौके पर रवाना हो गए हैं0
0
Report
करनाल जेल फाइल: सनसनीखेज रिकॉर्ड्स सामने
Noida, Uttar Pradesh:karnal jail file shots0
0
Report
Advertisement
