icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
140118
Bimal KumarBimal KumarFollow14 Sept 2024, 11:48 am

नंगल के वार्ड 11 में पांच साल से सीवरेज और टूटी सड़क की समस्या, नगर परिषद पर लापरवाही के आरोप

Anandpur Sahib, Punjab:

नगर कौंसिल नंगल के वार्ड नंबर 11 में पिछले पांच साल से सीवरेज के काम और टूटी हुई सड़क की समस्या से निवासी परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कई बार प्रशासन और सरकार से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। नगर परिषद के चेयरमैन संजय साहनी ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि संबंधित विभागों की ओर से देरी हुई है और नगर परिषद को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को बार-बार सीवरेज विभाग के सामने उठाया गया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जल जीवन मिशन के बाद प्रतापगढ़ की सड़कों पर गड्ढों-कीचड़ से ग्रामीण परेशान

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के राजपुरिया गाँव में जल जीवन मिशन हर घर जल योजना के तहत नल कनेक्शन के लिए की गई खुदाई के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कें अधूरी छोड़ दी गईं। रात हुई तेज बारिश के बाद गाँव की सड़कें जगह-जगह से टूट गईं और बड़े-बड़े गड्ढों के साथ कीचड़ फैल गया, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार दोपहिया और तिपहिया वाहनों का संचालन लगभग ठप हो गया है, जबकि पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीण बाल मुकंद टाक, अल्लाह रखी, आबिद खान, सादिक, शेर शाह, हसन अली, अमजद शाह, अल्ताफ हुसैन मंसूरी, राजा सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि जलदाय विभाग ने पाइप लाइन तो बिछा दी, लेकिन खुदाई के बाद आरसीसी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। बरसात के कारण सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जलदाय विभाग से मांग की है कि क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी संभावित हादसे से बचाव हो सके।
0
0
Report

हिंगोरिया बस स्टैंड के पास बोलेरो कैंपर में आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी-बड़ीसादड़ी मार्ग पर हिंगोरिया गांव के प्रतापपुरा-राजपुरा बस स्टैंड के पास गुरुवार को एक बोलेरो कैंपर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वाहन चालक और उसमें सवार लोग अपनीजान बचाकर तुरंत बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण उस पर काबू नहीं पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। छोटीसादड़ी से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं सूचना मिलने पर जलोदा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। नियंत्रण रूम से सूचना मिलने पर थाना जलोदा जागीर क्षेत्र के हिंगोरिया गांव स्थित बड़ीसादड़ी रोड पर बोलेरो कैंपर में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फायरमैन राकेश कुमावत, फायरमैन जीतमल शर्मा, वाहन चालक कन्हैया लाल मीणा और वाहन चालक अर्जुन मीणा ने संयुक्त रूप से कड़ी मशक्कत कर आग पर पूरी तरह काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

ओबीसी सर्वेक्षण के लिए 210 प्रगणकों को चार चरणों में प्रशिक्षण

Didwana, Rajasthan:राज्य सरकार द्वारा आयोजित ओबीसी सर्वेक्षण की तैयारियों के तहत पीएम श्री विद्यालय में विधानसभा क्षेत्र परबतसर के 210 प्रगणकों को चार चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने प्रगणकों को सर्वेक्षण की प्रक्रिया, निर्धारित प्रपत्रों, मोबाइल एप के उपयोग, जानकारी के सही संकलन और सत्यापन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही सर्वेक्षण के दौरान निष्पक्षता, गोपनीयता एवं शुद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। ​प्रशिक्षण में सभी नामित प्रगणकों ने भाग लिया, जिन्हें सर्वेक्षण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रशिक्षित प्रगणक अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र में जाकर ओबीसी सर्वेक्षण का कार्य करेंगे।
0
0
Report

Priti Jain assumes Senior Deputy Mayor role in Patan City Council, pledges rapid development

Patran, Punjab:स्टोरी। नगर कौंसिल पातड़ां की वार्ड नंबर 15 की पार्षद प्रीती जैन ने सीनियर उप प्रधान का पद संभाला। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर नगर कौंसिल के समुह पार्षदों और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया स्वागत, शहर में खुशी का माहौल, विकास कार्य में तेजी की उम्मीद। एंकर। नगर कौंसिल पातडां की सीनियर उप प्रधान प्रीती जैन ने अहुदा संभालने उपरंत कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी ईमानदारी और लगन के साथ निभाएंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहर के विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी और जो काम लंबे समय से अधूरे पड़े हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने विशेष तौर पर फायर ब्रिगेड जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करवाने की बात कही। प्रीती जैन ने इस जिम्मेदारी के लिए आम आदमी पार्टी और नगर कौंसिल के सभी पार्षदों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि शहर वासियों की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। वहां कौन्सलर प्रेम लता के पति राजकुमार बादलगढ़ ने भी नवीं टीम को बधाई देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की नवीं टीम से शहर में विकास कार्य में तेजी आएगी बाईट प्रीती जैन बाईट राजकुमार
0
0
Report
Advertisement

गोंडा मेडिकल कॉलेज में जलभराव, मरीजों के इलाज में कठिनाई

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले में आज सुबह से लगातार हो रही मूसलाधार बरसात के चलते कई जगहों पर जल भराव जैसी स्थिति हो गई है जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी के दावों की पोल खोलती हुई कई तस्वीरें गोंडा मेडिकल कॉलेज से सामने आई हैं जहां मूसलाधार बरसात के कारण गोंडा मेडिकल कॉलेज में जल भराव है। गोंडा मेडिकल कॉलेज के अंदर क्षेत्रीय निदान कार्यालय से लेकर गोंडा सीएमओ कार्यालय जाने वाले मार्ग तक जल भराव है। जल भराव के चलते किसी तरीके से जान जोखिम में डालकर मरीज और तीमारदार क्षेत्रीय निदान कार्यालय होते हुए मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने के लिए जा रहे हैं। क्षेत्रीय निदेशक कार्यालय में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीज जलभराव में आ-जा रहे हैं—ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं। यह ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब भी मूसलाधार बरसात होती है इसी तरीके से गोंडा मेडिकल कॉलेज में जल भराव होता है और मरीज और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक गोंडा मेडिकल कॉलेज द्वारा जल निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। तस्वीर में आप साफ देख सकते हैं किस तरीके से महिलाएं अपनी जान जोखिम में डालकर जल भराव से होकर क्षेत्रीय निदान कार्यालय में जांच करवाने के लिए जा रही हैं। कुछ और भी तस्वीरें आई हैं आप उन तस्वीरों में भी देख सकते हैं कि किस तरीके से जांच करवाने के बाद जल भराव से होकर मरीज और तीमारदार जा रहे हैं।
0
0
Report

अमरोहा के सरकारी अस्पताल में दिनदहाड़े बाइक चोरी CCTV में कैद

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला थाना सरकारी अस्पताल से दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात अमरोहा जनपद के गजरौला स्थित सरकारी अस्पताल से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। अस्पताल परिसर से बाइक चोरी होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार थाना गजरौला क्षेत्र के मोहल्ला सुल्तान नगर निवासी तालिब अपनी मोटरसाइकिल अस्पताल परिसर में खड़ी कर अंदर गए थे। इसी दौरान एक शातिर चोर बाइक लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

अलवर के आंगनबाड़ी कर्मियों ने मानदेय 20 हजार और नियमितकरण के लिए किया प्रदर्शन

Alwar, Rajasthan:अलवर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने और नियमितीकरण की मांग अलवर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि और नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। गुरुवार को कार्यकर्ता रैली निकालते हुए मिनी सचिवालय पहुंचीं और गेट पर धरना देकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा。 कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे लंबे समय से कम मानदेय पर काम कर रहे हैं, जबकि उनसे स्थायी कर्मचारियों की तरह विभागीय योजनाओं का पूरा जिम्मा लिया जाता है। संगठन ने आरोप लगाया कि 5 जून को प्रस्तावित सांकेतिक धरने से पहले अधिकारियों ने बकाया मानदेय भुगतान और अन्य मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई。 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आम हड़ताल और तालाबंदी शुरू करेंगी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद न तो समय पर मानदेय मिलता है और न ही समस्याओं का समाधान होता है, जिससे उनमें भारी आक्रोश है। उन्होंने सरकार से मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने और सभी कार्यकर्ताओं को नियमित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि आंदोलन के कारण विभागीय कार्य प्रभावित होते हैं, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और विभाग की होगी।
0
0
Report

दिल्ली के बदरपुर में बारिश ने स्कूल को तालाब बना दिया, पढ़ाई प्रभावित

New Delhi, Delhi:स्कूल बना तालाब! मीठापुर रोड पर 4 फीट पानी, छात्र-छात्राओं का स्कूल पहुंचना हुआ मुश्किल प्रशासन की लापरवाही उजागर: दो दिनों से पानी में डूबा सरकारी स्कूल, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल करंट लगने का बना हुआ है खतरा नहीं जाग रहा प्रशासन राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बाद बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के मोलरबंद स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स/बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर-3 में करीब तीन फीट जलभराव हो गया है। स्कूल परिसर में पिछले दो दिनों से पानी भरा होने के कारण छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह की शिफ्ट में छात्राएं और दोपहर की शिफ्ट में छात्र पढ़ते हैं, लेकिन जलभराव के चलते उनकी उपस्थिति में कमी दर्ज की गई है। स्कूल के बाहर मीठापुर रोड पर भी तीन से चार फीट तक पानी जमा है, जिससे मुख्य मार्ग बाधित हो गया है और बच्चों सहित स्थानीय लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने इसे प्रशासन की बड़ी लापरवाही बताते हुए जल्द जलनिकासी और स्थायी समाधान की मांग की है।
0
0
Report

डूंगरपुर में साले-साढु की मारपीट से युवक की मौत

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के कुंआ थाना क्षेत्र ढूँढरिया गांव निवासी राजेश डामोर ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई दिलीप 1 मार्च को अहमदाबाद से अपने ससुराल अंबाड़ा आया था. उसी शाम किसी बात को लेकर उसका अपने साले बाबू और साढ़ू प्रकाश से विवाद हो गया. आरोप है कि दोनों ने पहले रास्ते में रोककर दिलीप के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और बाद में ससुराल में भी उसके साथ मारपीट की. इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोशी की हालत में पहुंच गया. परिजनों ने पहले निजी अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे गुजरात के मोडासा और बाद में उदयपुर के महाराणा भूपाल राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान कुछ दिन पहले दिलीप ने होश में आने पर अपने भाई और परिवार को पूरी घटना बताई थी. इधर गुरुवार को दिलीप की तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया. वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement

मलकपुर में आवारा कुत्ते का कहर: डेढ़ वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Baheri, Uttar Pradesh:बरेली । बहेड़ी क्षेत्र के गांव मलकपुर में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। इस बार एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची इसका शिकार बनी। घर के पास खेल रही बच्ची पर एक आक्रामक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची को जमीन पर गिराकर बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसकी गर्दन, चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर घाव हो गए। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए कुत्ते को भगाया और बड़ी मुश्किल से उसे उसके चंगुल से छुड़ाया। घायल बच्ची की पहचान उपासना गंगवार (डेढ़ वर्ष) पुत्री धर्मेंद्र कुमार निवासी मलकपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय मासूम घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मकान की ओर जा रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे आवारा कुत्ते ने अचानक उस पर झपट्टा मार दिया और हमला कर दिया। देखते ही देखते मासूम लहूलुहान हो गई। घटना के तुरंत बाद परिजन बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची के शरीर पर कई गहरे जख्म हैं और उसका उपचार जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले भी कई लोग इनके हमलों का शिकार हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए तथा इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में किसी और मासूम या ग्रामीण को अपनी जान जोखिम में न डालनी पड़े। घटना के बाद गांव के लोगों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता और प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top