140117
श्री गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती पर श्री आनंदपुर साहिब में भव्य तैयारियां
Nikkuwal, Punjab:श्री गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती को मनाने के लिए देश और विदेश में खास तैयारियां चल रही हैं। श्री आनंदपुर साहिब में विशेष आयोजन किया गया है जहां श्री केसगढ़ साहिब को रंग-बिरंगे फूलों और रोशनी से सजाया गया है। अखंड पाठ साहिब के समापन के बाद धार्मिक दीवान सजाया जाएगा। इसके बाद एक भव्य नगर कीर्तन खालसा स्कूल श्री आनंदपुर साहिब से शुरू होकर तख्त श्री केसगढ़ साहिब पर समाप्त होगा। दूर-दूर से श्रद्धालु संगत, श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होने पहुंच रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बहू-बेटी सम्मेलन में सास-बहू ने पहनाई एक-दूसरे को माला, परिवार में प्रेम-सौहार्द का लिया संकल्प
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव। परिवारों में बढ़ते विवादों को रोकने और महिला सम्मान व सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना कोतवाली सदर पुलिस ने शनिवार को कांसीराम चौकी क्षेत्र स्थित उम्मीदों के शहर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती विनी सिंह ने की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में सास, बहू, ननद, भाभी, माताएं, बेटियां और छात्राएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में प्रभारी परिवार परामर्श समिति डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि बहू को हमेशा बेटी के समान सम्मान और स्नेह मिलना चाहिए तथा परिवार में भेदभाव की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। वहीं सीओ सिटी श्रीमती विनी सिंह ने कहा कि बहुओं को भी सास को मां का सम्मान देते हुए परिवार में प्रेम, विश्वास और आपसी सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को 1090, 112 और 108 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति भी जागरूक किया। वरिष्ठ सलाहकार डॉ. मनीष सिंह सेंगर ने प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से परिवारों में प्रेम, संवाद और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्रा, चौकी प्रभारी सभाजीत सिंह चौहान, ग्राम प्रधान संजय, ग्राम रोजगार सेवक प्रेम शंकर, पूर्व सभासद राहुल कश्यप, आरक्षी अतुल, महिला आरक्षी सीमा एवं बबली सहित पुलिस टीम और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सम्मेलन का सबसे भावुक पल तब आया जब सास-बहू, ननद-भाभी और मां-बेटी ने एक-दूसरे को माला पहनाई, मुंह मीठा कराया और गले लगकर पारिवारिक प्रेम और एकता का संदेश दिया। उपस्थित महिलाओं ने कहा कि उनके क्षेत्र में पहली बार पुलिस द्वारा इस तरह का सामाजिक और पारिवारिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश गया है। कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान संजय, प्रेम प्रकाश एवं कोटेदार नरेंद्र कुमार ने सीओ सिटी विनी सिंह को रानी लक्ष्मीबाई का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संचालन डॉ. आशीष श्रीवास्तव एवं डॉ. मनीष सिंह सेंगर ने किया, जबकि चौकी प्रभारी सभाजीत सिंह चौहान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वल्पाहार की व्यवस्था कराई।0
0
Report
साहिल खान के साथ सैंकड़ों समर्थक सपा में शामिल
Saharanpur, Uttar Pradesh:नकुड़ विधानसभा से 55 हजार वोट हासिल करने वाले युवा नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री शगुफ्ता खान के पुत्र साहिल खान ने अपने सहारनपुर स्थित आवास पर सपा में सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। दो दिन पहले लखनऊ में पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के समक्ष साहिल खान ने सपा में वापसी की पुष्टि की थी और शनिवार को उनके लौटने के बाद बड़ी संख्या में युवा, किसान तथा अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी सपा में जुड़ गए। इस मौके पर साहिल खान ने कहा कि वह अपने पुराने घर समाजवादी पार्टी में वापस आ रहे हैं, जहां से उनकी राजनीतिक शुरुआत हुई थी। उन्होंने याद दिलाया कि उनकी माता ने उनका हाथ अखिलेश यादव के हाथ में थामा था। साहिल ने कहा कि 2027 के चुनावों में वह और उनके साथी मिलकर अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे।0
0
Report
5 जुलाई को कश्मीर में चक्काजाम की घोषणा, दुनिया की नजर Rawalakot पर
Noida, Uttar Pradesh:RAWALAKOT (PoJK): PoJK UNREST/ ADVOCATE MEHRAN KHAWJA, ADDRESSING A GATHERING IN RAWALAKOT/ VISUALS\nदुनिया में कोई कानून नहीं बनना है जो हमें डरा सके। 5 जुलाई को सारी दुनिया में सारे कश्मीरी नज़र आयें। कश्मीर में 5 जुलाई को चक्काजाम का ऐलान।0
0
Report
Advertisement
एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों की हेरफेर कर दोबारा बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश; 7 गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:स्लग ID- नीरज DNA इनपुट फीड डिटेल्स- डॉक्टर की बाइट और पुलिस का टिकटैक एक्सयारी डेट का सामान खाने से हेल्थ पर कितना असर पड़ता है... इस पर डॉक्टर की बाइट बाइट- मनोज कुमार, डॉक्टर, मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली पुलिस ने ये रैकेट कैसे पकड़ा..इस पर डीसीपी के साथ टिकटैक टिकटैक- हेमंत तिवारी, डीसीपी, साउथ ईस्ट, दिल्ली पुलिस द्वारा दी गयी डिटेल जानकारी-- ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में एक्सपायरी प्रोडक्ट रैकेट का भंडाफोड़: पूरी जानकारी दिल्ली पुलिस की दक्षिण-पूर्वी जिला टीम ने थाना ओखला इंडसտրियल एरिया क्षेत्र में खाद्य उत्पादों की एक्सपायरी तिथि में हेरफेर कर उन्हें दोबारा बेचने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में ₹20 लाख से अधिक मूल्य के एक्सपायर्ड और छेड़छाड़ किए गए खाद्य उत्पाद बरामद किए गए तथा 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मुख्य तथ्य •कंपनी मालिक सहित 7 आरोपी गिरफ्तार। •₹20 लाख से अधिक मूल्य के एक्सपायर्ड और बदले हुए खाद्य उत्पाद बरामद। •उत्पादों की निर्माण (Manufacturing) और समाप्ति (Expiry) तिथि बदली जाती थी। •नकली न्यूट्रिशन लेबल, बारकोड, बैच नंबर और एमआरपी स्टिकर लगाए जाते थे। •प्रिंटिंग, सीलिंग और डेट बदलने वाली मशीनें जब्त की गईं •सामान देशभर के बाजारों, दुकानों, मॉल और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सप्लाई किया जा रहा था। छापेमारी कहां हुई? गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस ने SDM (बदरपुर) कार्यालय, मिशन मुक्ति फाउंडेशन (NGO) और FSSAI अधिकारियों के साथ मिलकर M/s Westened Corporation Pvt. Ltd., X-57, ओखला फेज-II, नई दिल्ली में संयुक्त छापेमारी की। प्रारंभिक सूचना बाल श्रम से जुड़ी थी, लेकिन जांच के दौरान खाद्य पदार्थों में बड़े पैमाने पर की जा रही अवैध छेड़छाड़ का भंडाफोड़ हुआ। रैकेट कैसे काम करता था? पूछताछ में सामने आया कि आरोपी: 1.एक्सपायरी के करीब पहुंच चुके या एक्सपायर्ड उत्पाद सस्ते दामों पर खरीदते थे। 2.केमिकल थिनर से पुरानी तारीख मिटाते थे। 3.विशेष प्रिंटिंग मशीनों से नई मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट छापते थे। 4.नकली बारकोड, एमआरपी, बैच नंबर और न्यूट्रिशन लेबल लगाते थे। 5.उत्पादों को नए पैक में री-पैक कर मार्केट में बेच देते थे। बरामद उत्पाद छापेमारी में निम्न ब्रांडेड उत्पाद बरामद हुए: •थम्स अप •फैंटा •बॉर्नविटा •हॉर्लिक्स •घी •मैगी नूडल्स •2 लीटर कोल्ड ड्रिंक बोतलें •कोल्ड ड्रिंक कैन •पेपर बोट जूस •अन्य पैकेज्ड खाद्य एवं पेय पदार्थ थाना ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में FIR संख्या 358/2026 दर्ज की गई है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 275, 318(4), 336, 340 और 61(2) के तहत दर्ज किया गया है। [PR PS Okhla Ind. गिरफ्तार आरोपी 1.दर्शन सिंह सचदेवा (70 वर्ष) – मालिक 2.नितेश भारद्वाज (38 वर्ष) – प्रबंधक 3.नरेंद्र कुमार (42 वर्ष) – लेखाकार 4.कपिल (34 वर्ष) – ऑपरेटर 5.लकी ओझा (45 वर्ष) – वेयरहाउस कीपर 6.प्रेम यादव (33 वर्ष) – सुपरवाइजर 7.पवन कुमार यादव (32 वर्ष) – सुपरवाइजर0
0
Report
उफनते नाले ने चिता बहा दी, ग्रामीणों ने शव निकालकर दोबारा अंतिम संस्कार किया
Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के बाघ विकासखंड के ग्राम जामला से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के दौरान जल रही चिता को अचानक उफनते नाले का पानी बहाकर ले गया। कुछ ही पलों में अंतिम विदाई का दृश्य अफरा-तफरी में बदल गया। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर अधजले शव को बाहर निकाला और दोबारा अंतिम संस्कार किया। इस घटना ने न केवल सिस्टम की तैयारियों पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर ग्रामीणों की अंतिम यात्रा भी सुरक्षित क्यों नहीं है। गुरुवार को ग्राम जामला के खाड़ापुरा मोहल्ले के निवासी बुजुर्ग बापूसिंह का निधन हो गया था। परिजन और ग्रामीण उन्हें अंतिम संस्कार के लिए गांव के मुक्तिधाम लेकर पहुंचे। धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार चिता सजाई गई और मुखाग्नि दी गई। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन कुछ ही मिनटों में मौसम ने अचानक करवट ली。 समीप बहने वाला पहाड़ी नाला अचानक उफान पर आ गया। देखते ही देखते पानी का तेज बहाव मुक्तिधाम तक पहुंच गया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, जलती हुई चिता पानी की चपेट में आ गई और अधजला शव बहने लगा। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिना अपनी जान की परवाह किए उफनते पानी में उतरकर अधजले शव को बाहर निकाला। इसके बाद सुरक्षित स्थान पर दोबारा चिता तैयार कर पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का मुक्तिधाम नाले के बेहद करीब बना हुआ है। बरसात के दौरान यहां हर साल खतरा बना रहता है, लेकिन अब तक न तो सुरक्षित श्मशान का निर्माण कराया गया और न ही बाढ़ से बचाव के कोई इंतजाम किए गए। उनका कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था की जाती, तो यह स्थिति नहीं बनती।0
0
Report
प्रतिमा बागरी का SC वर्ग पर दावा: 2007 नोटिफिकेशन का हवाला
Bhopal, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश की शहरी प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने अपनी बागरी जाति के SC कैटेगरी को लेकर उठ रहे सवालों को लेकर बोली जो आरोप लगाने वाले है वो लाइमलाइट में आने के लिए हद क्रॉस कर रहे है...मुझे अनुसूचित जाति कल्याण विभाग ने 6 जुलाई को बुलाया में अपने सभी कागज विभाग के सामने रखूंगी...प्रतिमा बागरी ने कहा बागरी पूरे प्रदेश में SC यानी अनुसूचित जाति वर्ग में आते है...आरोपो के बीच प्रशासन जो मुनादी करा रहा है मेरी जाती के कैटेगरी को लेकर ये लिमिट क्रॉस करना है...मेरे दुश्मन मेरे खिलाफ सियासी साजिश रच रहे है...मंत्री ने कहा कि 2007 के नोटिफिकेशन में बागरी समाज SC कैटेगरी में है...0
0
Report
Advertisement
भारी बारिश से मुंबई में ट्रेनों की रफ्तार धीमी, डादर रेलवे स्टेशन पास दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): TRAINS RUNNING SLOW DUE TO HEAVY RAINS / VISUALS NEAR DADAR RAILWAY STATION0
0
Report
पटना में रामविलास पासवान की जयंती पर राजनीतिक कार्यक्रम की तैयारी तेज़
Patna, Bihar:कल पटना में स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती मनाई जा रही है. जिसके लिए पार्टी के नेता लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटे हुए हैं. वही पार्टी के प्रवक्ता रंजन सिंह ने बताया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत तमाम नेता इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. उत्तर प्रदेश में भी रामविलास पासवान जी की जयंती मनाई जा रही है. उत्तर प्रदेश में जमुई के सांसद अरुण भारती तैयारी में जुटे हुए हैं कल उत्तर प्रदेश बिहार में रामविलास पासवान की जयंती मनाई जाएगी.0
0
Report
पलामू पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई; दो गिरफ्तार
Babhandih, Jharkhand:पलामू पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई पलामू पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ दो अलग-अलग छापेमारी कर दो गिरफ्तारियां की हैं। पाटन थाना क्षेत्र के आरेदाना में सूचना के आधार पर कार्रवाई में अशोक राम को गिरफ्तार किया गया। उसके घर की ट्रंक से चार बोरा में भरा लगभग 21 किलोग्राम गांжаा और 10,560 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार अशोक गांजा की खेती कर सुखाकर उसे तस्करी के लिए तैयार करता था। एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई चल रही है। वहीं मेदिनीनगर टाउन थाना के कुंड मोहल्ला में एक किराने की दुकान में छापेमारी कर चार बंडल गांजा बरामद किया गया और निसार अंसारी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव की गिरफ्तारी: अस्पताल परिसर में अभद्रता के आरोप
Sagar, Madhya Pradesh:मेडिकल कालेज नर्सिंग स्टाफ अभद्रता मामला, आरोपी भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव ने गोपालगंज थाने पहुंचकर दी गिरफ्तारी, बोले-अगर किसी की मदद करना गुनाह है तो जेल जाना मंजूर... एंकर/ सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ से कथित अभद्रता और "बैड टच" मामले में दर्ज एफआईआर के बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव (अनिल पिपरा) शनिवार को गोपालगंज थाने पहुंचे और पुलिस के समक्ष स्वयं को प्रस्तुत करते हुए गिरफ्तारी दी। इसके बाद पुलिस ने आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। गौरतलब है कि शुक्रवार को बीएमसी में नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों ने भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव एवं लक्ष्मी तिवारी पर अभद्रता और बैड टच के आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर के बाहर प्रदर्शन किया था। इसके बाद गोपालगंज थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।थाने पहुंचने के बाद अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि वह केवल एक घायल मरीज की मदद कराने अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन उन पर और घायल मरीज पर गंभीर आरोप लगा दिए गए। उन्होंने कहा, यदि घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच की जाए तो पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ जाएगी। मुझे कानून और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। अगर किसी जरूरतमंद की मदद करना गुनाह है, तो मुझे जेल जाना भी मंजूर है। अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि उनके समर्थकों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है, जिसमें पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किए जाने की मांग की गई है। इस दौरान उन्होंने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप था कि अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाता तथा इलाज में लापरवाही की शिकायतें भी लगातार सामने आती रहीं। उन्होंने युवाओं से अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की अपील भी की। फिलहाल गोपालगंज थाना पुलिस मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं पूरे घटनाक्रम को लेकर दोनों पक्ष अपने-अपने दावے कर रहे हैं। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगी। बाइट/ अनिल श्रीवास्तव ( आरोपी भाजपा नेता सागर)0
0
Report
बारिश ने मुंबई की ट्रेनों की गति धीमी, वडाला स्टेशन के पास दृश्य सामने
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): MUMBAI RAINS/ TRAINS RUNNING SLOW DUE TO WEATHER CONDITIONS/ VISUALS NEAR WADALA RAILWAY STATION0
0
Report
मुंबई में पिछले 24 घंटे जलभराव और ट्रेनों की देरी, यातायात बेहाल
Mumbai, Maharashtra:पिछले 24 घंटे का हाल: लोकल ट्रेन: मुंबई की लाइफलाइन काफी देरी से चल रही है ट्रैफिक: पूरी व्यवस्था चरमरा गई है, जगह-जगह जाम जलभराव: कई निचले इलाकों में 3-4 फुट तक पानी भर गया है घर और दुकानें: लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया है पेड़ गिरे: जगह-जगह पेड़ गिरने की खबरें हैं BMC पर सवाल: हर साल की तरह इस साल भी BMC ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है。0
0
Report
Advertisement
जालौन की कैलिया थाना पुलिस को मिली सफलता,पुलिस ने 14 साल पुराने रंगदारी और मारपीट के मामले में फरार,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन की कैलिया थाना पुलिस को मिली सफलता, पुलिस ने 14 साल पुराने रंगदारी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करते हुए भेजा जेल, आरोपी पर बर्ष 2012 में रंगदारी और मारपीट समेत अन्य मामलों में दर्ज किया गया था मुकदमा, जालौन की कैलिया थाना पुलिस ने पीपरी कलां गांव से की गिरफ्तारी।0
0
Report
धौलपुर रोजगार उत्सव: 863 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले, कलक्टर ने दी बधाई
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: रोजगार उत्सव में 863 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, कलक्टर ने दी बधाई धौलपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को बालोतरा के पचपदरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय रोजगार उत्सव से जुड़कर धौलपुर जिला मुख्यालय पर भी जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर परिषद टाउन हॉल में हुए कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया। जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर तक लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और अभिभावक शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने जिले के 863 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र और किट प्रदान किए। नियुक्ति पाने वालों में सहायक आचार्य भूगोल उपेन्द्र कुमार, वनस्पति शास्त्र नीरज कुमार, निरीक्षक ग्रेड द्वितीय शिवाशीष चाहर, आशु मीना, किरण मीना, व्याख्याता हिन्दी नीरज गिरी, सपना और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवांशु शर्मा शामिल हैं। कलक्टर ने नवचयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का अवसर है। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाएं और जिले के विकास में सक्रिय भागीदारी करें। नियुक्ति पत्र मिलने पर युवाओं और उनके परिजनों में खासा उत्साह देखा गया। कई युवाओं ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए सरकार का आभार जताया। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा, डॉ. शिवचरण कुशवाह, सुखराम कोली, सहित जिला स्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे。0
0
Report
आगरा के खंदौली में चुनावी चाय: जनता के सवालों की कसौटी
Agra, Uttar Pradesh:04 जुलाई आगरा स्लग चुनावी चाय चुनावी चाय आपकी राय के खास programme में जी मीडिया की टीम आज आगरा की एतमादपुर विधानसभा क्षेत्र के खंदौली पहुंची जहां लोगों से चुनावी माहौल में क्या है जनता जनार्दन की राय जानी, किसी ने कहा सरकार अच्छा काम कर रही तो किसी ने कहा किसानों को खाद और DAP नहीं मिल रही, कुछ ने अखिलेश यादव पर श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी करने के सवाल पर ही सवाल खड़े कर दिए और पूछ लिया आपने कौन सा चंदा दिया था जो सवाल उठा रहे हैं, किसी ने कहा स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है तो किसी ने प्रदेश और केंद्र की सरकारों को बदलने की बात कही, देखिए ये खास रिपोर्ट0
0
Report
Advertisement
