icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow18 Jul 2024, 07:10 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उत्तर प्रदेश में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Raghvendra singhRaghvendra singhFollowJust now
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के कई जिलों के पुलिस कप्तान और पुलिस कमिश्नर बदले मोहित अग्रवाल को वाराणसी से प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया। पीयूष मोर्डिया बने एडीजी स्थापना, लखनऊ। रहमत शर्मा को एडीजी लखनऊ जोन की जिम्मेदारी। लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्धनगर से गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर बनाया गया। जे. रविंदर गौड़ को गाजियाबाद से गौतमबुद्धनगर भेजा गया। किरण एस. बने वाराणसी के पुलिस कमिश्नर। प्रभाकर चौधरी बने डीआईजी लखनऊ रेंज। गौरव ग्रोवर को अयोध्या से मुरादाबाद का एसएसपी बनाया गया। सतपाल को मुरादाबाद से अयोध्या का एसएसपी बनाया गया। अमित कुमावत को लखनऊ से आगरा का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया। कुल 28 अधिकारियों की तबादला सूची जारी, तीन अधिकारियों के पूर्व में किए गए स्थानांतरण निरस्त।
0
0
Report

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का जोरदार प्रदर्शन

Devendra Singh PalDevendra Singh PalFollow7m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कचहरी परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय वृद्धि तथा अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान जिलाधिकारी ने रोजगार सेवकों को उनकी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे। बाइट – सुनील, रोजगार सेवक बाइट – अनिल, रोजगार सेवक
0
0
Report

छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बवाल, भाजपा नेता और समर्थकों पर मारपीट का आरोप

Devendra Singh PalDevendra Singh PalFollow19m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी। थाना करहल क्षेत्र में कक्षा 11वीं की छात्रा से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने अमन भारती नामक युवक पर पिछले करीब एक महीने से स्कूल और कोचिंग आते-जाते समय अश्लील टिप्पणियां करने तथा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। छात्रा के अनुसार, जब उसने इस हरकत का विरोध किया तो मामला तूल पकड़ गया। पीड़िता का आरोप है कि भाजपा नेता कलपेंद्र भारती और उनके करीब 15 से 20 समर्थकों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि मामले में लिखित शिकायत देने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उल्टा पीड़ित परिवार के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना परिसर में मीडिया के सामने पीड़िता ने अपनी बात रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच और आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर: तिलहर नगर विकास को निर्माणाधीन डिवाइडर पालिका अध्यक्ष ने रुकवाया।कहा इसे हटाओ नुकसान मैं दूंगी।

VSVivek SharmaFollow1h ago
Tilhar, Uttar Pradesh:तिलहर। व्यापारियों की मांग के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर लगाते हुए पालिका प्रशासन और ठेकेदार को तत्काल डिवाइडर निर्माण बंद करने का निर्देश दिया।बोली जो नुकसान होगा मैं समझ लूंगी। नगर की बाजार बिरियागंज से मुख्य बाजार तक यातायात नियंत्रण के लिए नगर पालिका प्रशासन के द्वारा स्वीकृत कर डिवाइडर निर्माण और उस पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम एक सप्ताह पहले शुरू किया गया था।बुधवार को व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि सहित तमाम व्यापारी नगर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम के आवास पहुंचे और उनसे मांग करते हुए कहा कि डिवाइडर के निर्माण से बाजार की सड़क और संकीर्ण हो जाएगी जिसके चलते जाम की समस्या विकराल होगी साथ ही व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित होगा इसलिए डिवाइडर का निर्माण रुकवा दिया जाए।व्यापारियों की मांग पर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम आनन-फानन में बिरियागंज पहुंची और उन्होंने तल्ख तेवर दिखाते हुए पालिका प्रशासन के कर्मचारियों,अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल डिवाइडर का काम बंद किया कर दिया जाए जब तक सड़क चौड़ी नहीं होती।साथ ही उन्होंने कहा कि अब तक जो डिवाइडर का निर्माण में लागत लगी है उसे वह स्वयं देख लेंगी।पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर व्यापारियों ने हर्ष जताते हुए जमकर तालियां बजाई और उनकी सरहाना की। इस दौरान नगर पालिका वरिष्ठ लिपिक अयूब हुसैन,ठेकेदार रशीद अली सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

शाहजहांपुर के तिलहर में दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

VSVivek SharmaFollow1h ago
Tilhar, Uttar Pradesh:

शाहजहांपुर:तिलहर कोतवाली पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस के द्वारा 7 वर्षीय नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी रामौतार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी क्षेत्र के गांव बंधा रोड स्थित नहर के पास से कर ली गई है। सनद रहे कि क्षेत्र की निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि लखौआ गांव के निवासी रामौतार के द्वारा उसकी बच्ची के साथ इस घृणित घटना को अंजाम दिया गया है।कोतवाली प्रभारी प्रभाष चंद्र के निर्देश पर तत्काल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया था।कोतवाली पुलिस की टीम ने आरोपी को नहर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही शुरू करती है।

0
0
Report
Advertisement

हरदोई में पिता का कातिल बेटा गिरफ्तार, मां से विवाद के बाद चाकू से गोदकर की थी हत्या

GSGeetesh SinghFollow1h ago
Hardoi, Uttar Pradesh:

हरदोई/गीतेश सिंह: हरदोई में मां के साथ विवाद के दौरान बेटे ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि अपने ही पिता की जान ले ली। पिता और मां के बीच हो रहे झगड़े में बेटे ने विरोध किया तो विवाद पिता-पुत्र के बीच पहुंच गया। गुस्से में आकर बेटे ने चाकू से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया था। पुलिस ने दो दिन तक तलाश करने के बाद गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। दिल दहला देने वाली यह वारदात कोतवाली शहर क्षेत्र के राधानगर की है। पुलिस के मुताबिक, 24 नवंबर को रामेन्द्र सिंह का अपनी पत्नी अंजू सिंह से विवाद हो रहा था। इसी दौरान बेटे सत्यम सिंह ने मां के साथ मारपीट का विरोध किया। इस बात को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसी दौरान सत्यम ने धारदार चाकू से पिता पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के चलते रामेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू की थी। मृतक की पत्नी अंजू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार 26 नवंबर को पुलिस ने नामजद आरोपी सत्यम सिंह पुत्र रामेन्द्र सिंह निवासी राधानगर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश यादव, कांस्टेबल नितेश और कांस्टेबल महेन्द्र मौर्य शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

0
0
Report

सेंट्रल दिल्ली में स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई, 29 महिलाएं रेस्क्यू, 15 गिरफ्तार

SShyamFollow3h ago
New Delhi, Delhi:

द‍िल्‍ली/राजू राज:  सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 26 नवंबर 2026 को स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार पर बड़ी कार्रवाई की। नबी करीम, पहाड़गंज और करोल बाग इलाके में 4 स्पा सेंटरों पर छापा मारा गया। इसमें 29 महिलाएं रेस्क्यू की गई और 
15 आरोपी गिरफ्तार किए गए जिसमें स्पा सेंटर के मालिक, मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट और ग्राहक शामिल है।

 

नबी करीम के A-One Spa & Saloon, राम नगर, पहाड़गंज
डिकॉय कस्टमर भेजकर पुष्टि के बाद छापा मारा गया। जहां से 6 महिलाएं रेस्क्यू की  और  8 आरोपी गिरफ्तार किए गए । इसके बाद पहाड़गंज के Organic Spa  पर एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर देह व्यापार कराने का आरोप लगा और 3 महिलाएं रेस्क्यू की।

 

करोल बाग के Maurya Spa, WEA से 10 महिलाएं रेस्क्यू हुई और  6 गिरफ्तार किए जिसमें  2 मैनेजर शुभंकर और निधि सोनी, 4 ग्राहक प्रदीप शर्मा, आयुष माहेश्वरी, मानव सोनी और गगन कैलाशनंद प्रजापति है।

 

करोल बाग के ही Heritage Spa, टैंक रोड पर भी छापा मारा जिसमें 10 महिलाएं रेस्क्यू की और रिसेप्शनिस्ट ,मैनेजर गिरफ्तार किए।

 

पटेल नगर में अलग कार्रवाई
द पैलेस स्पा और द गैलेक्सी स्पा, ईस्ट पटेल नगर में कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया था। इस पर 2 FIR दर्ज की गईं।

 

पुलिस का कहना है कि बरामद सबूतों की जांच की जा रही है और अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल हो रही है।

 

0
0
Report
Advertisement

विपरित दिशा से आ‌रही पिकअप ने मारा स्कूटी सवार को धक्का,मौत

Manoj KumarManoj KumarFollow3h ago
Nauder, Uttar Pradesh:पीकअप के धक्के से स्कूटी सवार युवक की मौत बलुआ थाना क्षेत्र के पपौरा में गांव में गुरुवार की देर शाम को पिकअप के धक्के से स्कूटी सवार युवक 25 वर्षीय मोनू पाल की मौत हो गई । घटना की सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया । युवक को सकलडीहा पीएचसी पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया । घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया । पपौरा शिवपुर के रहने वाले मोनू पाल पपौरा में ही एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर काम करते थे । इनके पिता पिटहल पाल भेड़ पालन का काम करते है । गुरुवार की शाम को मोनू किसी काम को लेकर अपने स्कूटी से पपौरा बाजार गए थे । रांग साइड से आ रही पिकपक ने जोरदार धक्का मार दिया । जिससे लहूलुहान होकर दूर जा गिरे । पीकअप भी वहीं सड़क किनारे पलट गई । ड्राइवर को भी चोट लगी किन्तु वह उसी हालत में फरार हो गया । आसपास के लोगो ने घायलावस्था में उसे सकलडीहा सीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । घटना के बाद पिकअप को बलुआ पुलिस ने कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही में जुट गई । घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया ।
0
0
Report

श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में हुए शामिल

SALMAN KHANSALMAN KHANFollow4h ago
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। धर्म, आस्था और सनातन संस्कृति की पावन परंपरा से जुड़े श्रीमद्भागवत कथा आयोजन में शामिल होने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू प्रतापगढ़ पहुंचे। उन्होंने आयोजक सौरभ पांडेय के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता की और भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कथा स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिकता का सुंदर संगम देखने को मिला। भजन-कीर्तन और भगवान के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं और उनके उपदेश मनुष्य को सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कारों तथा धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजक सौरभ पांडेय के इस प्रयास की सराहना की। तोखन साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश और प्रदेश सुरक्षित हाथों में हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन को गति मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों, जरूरतमंदों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शहरी विकास के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। शहरों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, स्वच्छता, सड़क, आवास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि योजना के तहत 1 करोड़ 28 लाख मकानों का निर्माण कराया गया है। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि अपना घर प्रत्येक परिवार के सम्मान और सुरक्षित भविष्य का आधार होता है। राजनीतिक चर्चा के दौरान तोखन साहू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि 200 सीटों से घटकर 26 सीटों पर पहुंचना उसकी गिरती राजनीतिक स्थिति को दर्शाता है। कांग्रेस को डूबती हुई नाव बताते हुए उन्होंने कहा कि जो भी इसमें बैठेगा, वह भी डूब जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता विकास और मजबूत नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है। प्रतापगढ़ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का यह आयोजन भक्ति, आस्था और सनातन संस्कृति के प्रति श्रद्धा का सुंदर उदाहरण बना।
0
0
Report

खाने को लेकर दो भाइयों में विवाद, डंडे से हमला कर बड़े भाई की हत्या

Amit TararAmit TararFollow4h ago
Jhinjhana Rural, Uttar Pradesh:शामली... रिपोर्ट:- अमित तरार -सिर में गंभीर चोट लगने से 25 वर्षीय सन्नी की मौत, छोटा भाई हिरासत में; कमरे में फैला मिला खून, आरोपी भाई गूंगा व बहरा है (उत्तर प्रदेश)शामली में गुरुवार की देर शाम खाना खाने को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की डंडे से हमला कर हत्या कर दी। सिर पर गंभीर चोट लगने से 25 वर्षीय सन्नी उर्फ गोलू की मौत हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी छोटे भाई पंकज को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दरअसल आपको बता दे कि थाना झिंझाना क्षेत्र के चौसाना में कश्यप मोहल्ले में रहने वाले पंकज और सन्नी उर्फ गोलू पुत्रगण ऋषिपाल के बीच गुरुवार देर शाम खाना खाने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर छोटे भाई पंकज ने बड़े भाई सन्नी के सिर पर डंडे से वार कर दिया। चोट लगने से सन्नी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पंकज को हिरासत में ले लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी शामली सुमित शुक्ला, सीओ हेमंत कुमार और थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की और विवाद के कारणों व घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। खून से लथपथ मिला कमरा पुलिस अधिकारियों ने घर के अंदर घटनास्थल का निरीक्षण किया तो कमरे में खून फैला मिला। मौके की स्थिति देखकर खून के निशान मिटाने के प्रयास की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ कर घटना के संबंध में कुछजानकारी जुटाई गई है, क्योंकि आरोपी भाई पंकज गूँगा व बहरा है, इसलिए उससे ज्यादा जानकारी नहीं हो सकी। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। रिश्तेदारों और अन्य भाइयों को सूचना दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाईट...सुमित शुक्ला (एएसपी शामली)
0
0
Report
Advertisement

अपने हल्के की सीमा छोड़ दूसरे क्षेत्र के देशी ठेके पर कथित वसूली! अंतू पुलिस की तिकड़ी पर सवाल

ATUL YADAVATUL YADAVFollow5h ago
Pratapgarh, Uttar Pradesh:🔴 वायरल वीडियो और प्रार्थना पत्र के बावजूद कार्रवाई पर सवाल, सीओ सिटी को सौंपी गई जांच। प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर देसी शराब ठेके से कथित वसूली के आरोप ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि दरोगा अशोक यादव, सिपाही धर्मेंद्र सिंह और विकास यादव की तिकड़ी दूसरे हल्के में स्थित शराब ठेके पर पहुंचकर कथित तौर पर वसूली करती है। ➡️ आरोपों से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है। ➡️ संबंधित ठेका कथित तौर पर इन पुलिसकर्मियों के निर्धारित हल्के से बाहर बताया जा रहा है। ➡️ मामले में प्रार्थना पत्र दिए जाने के बावजूद कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सीओ सिटी कर रहे मामले की जांच।
0
0
Report

संभल । चेक बाउंस होने पर कोर्ट ने आरोपी को 1 साल की जेल .2.50 लाख के जुर्माने का सुनाया फैसला

SSuniFollow5h ago
Maulagarh, Uttar Pradesh:संभल । चेक बाउंस केस में कोर्ट का बड़ा फैसला । आरोपी को 1 साल की जेल और 2.50 लाख का जुर्माना । संभल जिला कोर्ट के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने चेक बाउंस के मामले में सुनाया फैसला । 1 वर्ष का साधारण कारावास , 2,50,000 रुपये अर्थदंड / प्रतिकर, जो परिवादी को मिलेगा । जुर्माना न देने पर 1 वर्ष का अतिरिक्त कारावास अभियुक्त अशोक कुमार शर्मा द्वारा दोस्त से उधार ली गई 4 लाख की रकम चुकाने के लिए दिये गये चेक बाउंस होने पर पीड़ित ने कोर्ट में केस दायर किया था । संभल जिला न्यायालय,चन्दौसी का मामला ।
0
0
Report

देवरनियां के गरगईया में गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप, हिंदू संगठनों ने जताया रोष

Guru Bachan SinghGuru Bachan SinghFollow7h ago
Bhoji Pura, Uttar Pradesh:​बरेली। देवरनियां थाना क्षेत्र की रिछा चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव गरगईया में कर्बला के पास गोवंश के अवशेष मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अवशेष मिलने की खबर फैलते ही गौ रक्षा हिंदू दल के युवा जिलाध्यक्ष रजत पंडित, संतोष सागर, देवरनियां नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश प्रजापति, विष्णु मौर्य और युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए। पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के सामने विरोध दर्ज कराते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। संगठनों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों पर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार गंगवार ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि अक्सर बरसात और सर्दियों के मौसम में इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिन पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है। वहीं गौ रक्षा हिंदू दल के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भास्कर ने उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में गोवंश की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने और रात्रि गश्त बढ़ाने की पुरजोर मांग की है। फिलहाल पुलिस टीम सुराग जुटाने और आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top