Patiala - ठेका वेटरनरी दर्जाचारी यूनियन ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र
ठेका वेटरनरी दर्जाचारी यूनियन (पशुपालन विभाग, पंजाब) ने शनिवार को कृषि, पशुपालन, मछली पालन व फूड प्रोसेसिंग मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां को मांग पत्र सौंपकर अपनी लंबे से लंबित मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई। यूनियन ने सरकार से मांग की कि जिला परिषद से विभाग में समायोजित हुए वेटरनरी दर्जाचारी (सर्विस प्रोवाइडर) कर्मचारियों को बिना शर्त नियमित किया जाए। यूनियन के पंजाब प्रधान निर्मल सिंह खालसा, बिक्रम सिंह विक्की पटियाला, तरविंदर सिंह बंग्गा संगरूर, कुलवंत सिंह जोलिआ समेत अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि विभाग में 1183 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से फिलहाल 197 कर्मचारी काम कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि उनकी मांगों को तुरंत पुरा किया जाएं। मंत्री ने आने वाली 15 मई को मीटिंग बुलाकर सभी समस्या के समाधान का विश्वास दिलाया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|