Back
जमीनी विवाद के चलते प्रगट सिंह ने जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या की
SGSatpal Garg
Nov 14, 2025 17:55:24
Patran, Punjab
पातड़ां के निवासी 53 साल के प्रगट सिंह द्वारा जमीन के विवाद के चलते जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी रानी कौर ने अपने पति की मौत को लेकर परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रानी कौर नेPolice को दिए बयान में बताया कि 13 नवंबर 2025 की सुबह लगभग 11 बजे उनका पूरा परिवार घर में मौजूद था। जमीन को लेकर पुराने विवाद के चलते उनके जेठ पक्ष के लोग उनके घर आ गए। रानी कौर के अनुसार, उनके पति प्रगट सिंह (55) का अपने बड़े भाई सुखदेव सिंह के साथ दादा-परदादा से चली आ रही जमीन के मामले को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि सुखदेव सिंह, महिंदर सिंह और उनके ननंदोई सुरजीत सिंह तथा उसका बेटा उनके घर पहुंचे और जमीन को लेकर बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि उन्होंने कथित तौर पर प्रगट सिंह का अपमान किया और जमीन देने से इनकार कर दिया। बेइज्जती से आहत होकर इनके पति ने किसी जहरीली दवा का सेवन कर लिया। परिजन तुरंत उन्हें इलाज हेतु सरकारी अस्पताल पातड़ां लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया। रात होने के कारण परिजन उन्हें घर ले आए, जहां देर रात लगभग 1 बजे उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने और उनकी बेटी अमनदीप कौर ने अपना बयान पुलिस को दे दिया है। मृतक प्रगट सिंह का शव सिविल अस्पताल समाना की मोर्चरी में रखवाया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद और मानसिक प्रताड़ना के कारण ही उनके पति ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की आवेदन किया है। सहायक थानेदार बलजिंदर कुमार ने बताया कि प्रकट सिंह की मौत से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और प्रकट की पत्नी रानी की शिकायत पर चार व्यक्तियों सुखदेव सिंह, महिंदर सिंह, वासी काहनगढ़ रोड पातड़ां, सुरजीत सिंह और भिंती वासी पेंद हाल आबाद पातड़ां के खिलाफ मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए समाना सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRAKESH SINGH
FollowMar 12, 2026 18:01:530
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 12, 2026 18:01:340
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 12, 2026 18:01:160
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 12, 2026 18:01:020
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 12, 2026 18:00:500
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 12, 2026 18:00:240
Report
JPJai Prakash
FollowMar 12, 2026 18:00:130
Report
59
Report
0
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 12, 2026 17:46:430
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 12, 2026 17:46:110
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 12, 2026 17:45:460
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 12, 2026 17:45:240
Report
0
Report
0
Report