icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आईजी बिलासपुर रेंज ने डभरा थाने को गोदनामा देकर सुधार के निर्देश दिए

Sakti, एंकर डीजपी आई जी पी कांफ्रेस के बाद राज्य के थानों को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी अब राज पत्रित अधिकारियों को सौंपी गई है जिसके तहत बिलासपुर रेंज के आई जी रामगोपाल गर्ग को डभरा थाने को गोदनामा दिया गया है इस कड़ी में आज आई जी का दौरा डभरा थाने में हुआ जहां उन्होंने सभी निरीक्षण बिंदुओं में आवश्यक दिशा निर्देश देकर मानकों को पूरा कराने का प्रयास किया है सोशल पुलिसिंग, सीसीटीएनएस, रजिस्टर संधारण, ई नोटिस, मामले का निपटान बिंदुओं पर एक माह का टारगेट कार्य देकर सुधार हेतु दिशा निर्देश दिया गया है माना जा रहा है कि उच्चाधिकारियो के इस तरह से थाना गोदनामा लिए जाने से बेहतर पुलिसिंग को बढ़ावा मिलेगा बाइट रामगोपाल गर्ग, आई जी, बिलासपुर रेंज
0
0
Report

सोनभद्र में 86 किलो गांजा तस्करी: उड़ीसा से वाराणसी तक का बड़ा नेटवर्क पर्दाफाश

Obra, Uttar Pradesh: Sonभद्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में उड़ीसा से वाराणसी ले जाया जा रहा 86 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है। गांजे की कीमत करीब 43 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की किआ कार समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामदगी की कुल कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई गई है। खास बात यह है कि तस्कर गांजे की इस बड़ी खेप को कार में छिपाकर ले जा रहे थे, लेकिन सोनभद्र पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान उनकी पूरी योजना धरी की धरी रह गई। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत सोनभद्र पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस, चौकी लोंढी, चौकी चुर्क और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक बिना नंबर प्लेट की किआ कार संदिग्ध नजर आई। पुलिस टीम ने कार को रोककर तलाशी ली तो उसके अंदर छिपाकर रखी गई गांजे की बड़ी खेप बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक कार से चार प्लास्टिक की बोरियां बरामद हुईं, जिनमें कुल 35 बंडल बनाकर 86 किलो अवैध गांजा रखा गया था। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 43 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की किआ कार की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 680 रुपये नगद भी बरामद किए हैं। इस तरह बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से भोजपुर बिहार के रहने वाले राजकुमार पासवान, विकास कुमार राय और विनोद साव को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उड़ीसा से गांजा लाकर वाराणसी पहुंचाने की योजना थी। पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि गांजे की खेप पहुंचाने के एवज में आरोपियों को अलग-अलग रकम दी जाती थी और पूरे नेटवर्क में वाहन तथा रास्ते की जानकारी साझा करने के साथ ऑनलाइन माध्यम से पैसों के लेनदेन की बात भी सामने आई है। पुलिस अब सिर्फ गिरफ्तार तस्करों तक कार्रवाई सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। बरामद मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। यानी सोनभद्र में पकड़ी गई 86 किलो गांजे की यह खेप महज एक बरामदगी नहीं, बल्कि उड़ीसा से वाराणसी तक फैले अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क तक पहुंचने का अहम सुराग मानी जा रही है।
0
0
Report

BJP और AAP के बीच शाहदरा नॉर्थ में सफाई-अतिक्रमण-अवैध पार्किंग पर तीखी नोंकझोंक

New Delhi, Delhi:सफाई और पार्किंग के मुद्दे पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद की हुई तीखी नोकझोंक。 शाहदरा नॉर्थ जोन की बैठक में सफाई और अतिक्रमण के मुद्दे छाए, चेयरमैन ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश नई दिल्ली। एमसीडी के शाहदरा नॉर्थ ईस्ट जोन की बैठक में शुक्रवार को क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और पार्कों से जुड़ी समस्याओं को लेकर पार्षदों ने अधिकारियों के सामने मुद्दे उठाए। पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में लोगों को हो रही परेशानियों का जिक्र करते हुए संबंधित विभागों से तत्काल कार्रवाई की मांग की। बैठक में पार्षदों ने कहा कि कई इलाकों में नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ते अतिक्रमण तथा अवैध पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने का मुद्दा भी उठाया गया। कुछ पार्षदों ने पार्कों के रखरखाव, साफ-सफाई और जरूरी सुविधाओं की कमी की ओर भी अधिकारियों का ध्यान दिलाया। पार्षदों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर लगातार शिकायतें मिलने के बावजूद कई समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पाता। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती है। बैठक में अधिकारियों से शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई करने और पार्षदों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की मांग की गई। शाहदरा नॉर्थ ईस्ट जोन के चेयरमैन पंकज लूथरा ने पार्षदों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने सफाई व्यवस्था को बेहतर करने, अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने और अवैध पार्किंग पर प्रभावी कदम उठाने को कहा। चेयरमैन ने अधिकारियोंसे कहा कि वार्ड स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं की नियमित निगरानी की जाए और पार्षदों द्वारा बताई गई जनसमस्याओं पर कार्रवाई के बाद उसकी जानकारी भी दी जाए। बैठक में अधिकारियों और पार्षदों के बीच समन्वय मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। "बाइट - छाया शर्मा निगम पार्षद ब्रह्मपुरी "बाइट - शगुफ्ता चौधरी निगम पार्षद चौहान बांगर "बाइट - पंकज लूथरा जॉन अध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement

मानसून सत्र में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और जलभराव पर सरकार को घेरेंगे आफताब अहमद

Nuh, Haryana:हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। सत्र को लेकर नूंह से कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधायक ने कहा कि इस बार विधानसभा सत्र में प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और जलभराव समेत नूंह जिले से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को जोर-शोर से उठाया जाएगा और सरकार से जवाब मांगा जाएगा। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और भ्रष्टाचार के मामलों में बड़े-बड़े अधिकारी जेल तक पहुंच चुके हैं। इसके बावजूद सरकार इन मामलों में जिम्मेदारी तय करने से बच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश में सामने आ रहे भ्रष्टाचार के मामलों से पल्ला झाड़ रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में भ्रष्टाचार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। आफताब अहमद ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी का मुद्दा भी विधानसभा में उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध कराने में विफल रही है। एचकेआरएन के खिलाफ तीन दिन पहले किए गए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को भी विधानसभा में मजबूती से रखा जाएगा। विधायक ने बरसात के बाद प्रदेश के कई शहरों में पैदा होने वाली जलभराव की समस्या को भी गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जैसे आधुनिक शहर में भी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बन जाती है। सरकार से इस समस्या के स्थायी समाधान को लेकर जवाब मांगा जाएगा। इसके अलावा आम जनता पर बढ़ते प्रॉपर्टी टैक्स के बोझ का मुद्दा भी विधानसभा में उठाया जाएगा। आफताब अहमद ने कहा कि सरकार को जनता पर बढ़ रहे आर्थिक बोझ को कम करने की दिशा में कदम उठाने चाहिए। विधायक ने कहा कि नूंह जिले से जुड़े स्वास्थ्य, शिक्षा, पीने का पानी, सिंचाई के लिए पानी, सड़क व्यवस्था और बूचड़खानों सहित कई स्थानीय मुद्दे भी विधानसभा में उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नूंह जिले की समस्याओं को सदन के माध्यम से सरकार के सामने मजबूती से रखा जाएगा। आफताब अहमद ने कहा कि मानसून सत्र में ऐसे कई मुद्दे हैं, जिनको लेकर सरकार को घेरने का काम किया जाएगा। कांग्रेस विधायक ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े सवालों पर सरकार से जवाब मांगा जाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
0
0
Report

भिवंडी-ठाणे बायपास पर ट्रक चालक की हत्या: CCTV से दो आरोपी गिरफ्तार

Thane, Maharashtra:भिवंडी - ठाणे बायपास पर ट्रक चालक पवनकुमार काजू महतो 33, बिहार का निवासी, ट्रक MH 46 BU 2110 पर भोजन कर रहा था. रात 2:45 के आसपास दो आरोपी वहां आए और चोरी के उद्देश्य से उसे धमकाकर लूटने का प्रयास किया. चालक ने विरोध किया तो दोनों ने उसकी गरदन पर चाकू से वार कर हत्या कर दी और उसके पास के पैसे लेकर मोटरबाइक से भाग गए. कोनगाव थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था. घटना के बाद भिवंडी शहर में पुलिस उपायुक्त पवन बनसोड और सचिन सांगळे के मार्गदर्शन में 5 टीमों का गठन किया गया. घटनास्थल पर कोई साक्ष्य नहीं था, सिर्फ प्रत्यक्षदर्शी के बयान पर जांच शुरू हुई. करीब 150 CCTV कैमरों को तीन दिनों तक गहनता से ताला गया. तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने रमिज अब्दुल राशिद अन्सारी (23) और मोहम्मद अलकैश मोमीन (25) को हिरासत में लिया. पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल किया. रमिज पर एक मामला और मोहम्मद पर चोरी, स्नैचिंग जैसे 18 गंभीर मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं. कोनगाव पुलिस की इस सफलता से हत्या का खुलासा हुआ. बाईट: डॉ. पवन बनसोड - पुलिस उपायुक्त, भिवंडी परिमंडळ 2
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी में गंगा के जलस्तर से बाढ़ का खतरा, 84 घाट डूबे

JPJai Pal6m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में उफान पर गंगा; काशी में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, तटीय क्षेत्रों में दहशत का माहौल. चेतावनी बिंदु से महज 1 मीटर दूर बचा गंगा का जलस्तर. वाराणसी में गंगा का मौजूदा जलस्तर 68.80 मीटर दर्ज किया गया. शहर में गंगा नदी का खतरे का निशान 71.26 मीटर पर स्थित है. जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण वाराणसी के सभी 84 घाट पूरी तरह पानी में डूबे. नमो घाट का प्रसिद्ध नमस्ते करता हाथ गंगा के पानी में जलमग्न हुआ. घाटों पर जलभराव के चलते एक घाट से दूसरे घाट जाने का मार्ग बाधित. काशी के निचले और तटवर्ती रिहाइशी इलाकों में बाढ़ کا खतरा मंडराया. हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां तेज कीं. प्रभावित इलाकों और घाटों पर एनडीआरएफ/जल पुलिस की पैनी नजर.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

जीतू पटवारी का महंगाई-स्वास्थ्य एजेंडा: भाजपा सरकार पर ताबड़तोड़ हमला

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज मुरैना जिले के कैलारस दौरे पर रहेंगे। कैलारस जाते समय ग्वालियर नेशनल हाईवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा सरकार पर महंगाई किसान दतिया उपचुनाव और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जमकर हमला बोला। जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार किसान कल्याण वर्ष मनाने की बात कर रही है लेकिन दूसरी तरफ आम जनता और किसान महंगाई की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैलारस विधायक पंकज उपाध्याय महंगाई के मुद्दे को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन सरकार ने महंगाई को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। पटवारी ने कहा कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई कांग्रेस का हक है। कांग्रेस किसानों के साथ-साथ शिक्षा के अधिकार के लिए भी लगातार संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस लड़ाई को आगे बढ़ा रहे हैं, उसे कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से लड़ेंगे। दतिया उपचुनाव को लेकर भी पटवारी ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने भाजपा को संदेश दे दिया है और आने वाले समय में जनता भाजपा को उखाड़कर फेंक देगी। पटवारी ने दावा किया कि यदि प्रशासनिक स्तर पर गड़बड़ी नहीं होती तो कांग्रेस दतिया विधानसभा चुनाव करीब 25 हजार वोटों से जीतती। ग्वालियर की धरती से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब आने वाला समय कांग्रेस का होगा। उन्होंने भाजपा पर विवादों की राजनीति करने और देशभक्ति का सर्टिफिकेट लेने का आरोप लगाया। बालाघाट में बच्चों की मौत के मामले को लेकर भी पटवारी ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि लगातार बच्चों की मौत स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। पटवारी ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार कई विभागों में फैल चुका है और स्वास्थ्य विभाग भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता मौके पर पहुंचे हैं और सरकार को पत्र लिखकर मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया गया है। पटवारी ने मांग की कि सरकार तत्काल मामले को संज्ञान में ले ताकि आगे किसी बच्चे की जान न जाए。
0
0
Report

तल्हेड़ी में नशे के कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई, 6 किलो अफीम और संपत्ति जब्त

Kurukshetra, Haryana:एंकर कुरुक्षेत्र में नशे के खिलाफ आदर्श थाना के प्रभारी सुरेंद्र सिधू ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि तल्हेड़ी गांव में कुछ लोग नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड की कार्रवाई करते हुए। करीब 6 किलो अफीम और कुछ नशीला पाउडर बरामद किया है। साथ मे सोने के जेवरात व चांदी जेवरात व केश भी बरामद किए। टोटल कीमत 1 करोड़ रु की बताई गई है पुलिस अब आरोपियों की संपत्ति की भी जांच करेगी। पुलिस के मुताबिक तल्हेड़ी गांव के रहने वाले सोहिंदर सिंह, हरविंदर सिंह और किशन पाल पर नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल होने की सूचना मिली थी। तीनो के किलाफ मामला दर्ज कर लिया है जांच में यह भी सामने आया कि कथित तौर पर नशे के कारोबार से इन लोगों ने काफी संपत्ति अर्जित की है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रेड की। रेड के दौरान करीब छह किलो अफीम और कुछ नशीला पाउडर बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि इस परिवार के खिलाफ पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। अब पुलिस इनके द्वारा अर्जित संपत्ति की भी जांच करेगी। अगर जांच में यह सामने आता है कि संपत्ति अवैध साधनों से अर्जित की गई है, तो नियमानुसार उस संपत्ति को अटैच करने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नशे के नेटवर्क और आरोपियों की कथित संपत्ति से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top