Back
पूर्व सरपंच की तेजधार हथियार से हत्या, किसान जत्थेबंदियों ने नेशनल हाईवे जाम
RKRAMAN KHOSLA
Nov 07, 2025 15:04:17
Hoshiarpur, Punjab
पूर्व सरपंच और किसान आगू का तेजधार हथियार से कत्ल।
किसान जत्थेबंदियों और परिवार सदस्यों ने इंसाफ की मांग करते हुए नेशनल हाइवे किया जाम।
होशियारपुर मुकेरियां के गांव नंगल अवाना के पूर्व सरपंच और किसान नेता सौरभ मिन्हास उर्फ बिल्ला का गांव के ही व्यक्ति द्वारा तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। जानकारी अनुसार कल देर शाम जब सौरभ गांव में किसी काम से जा रहा था तभी गांव के ही एक अन्य व्यक्ति द्वारा तेजधार हथियार से सौरभ पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर ने चाकू नुमा तेजधार हथियार से सौरभ के पेट पर एक के बाद एक कई वार किए। सौरभ बेसुध होकर वहीं जमीन पर गिर गया। घायल अवस्था में सौरभ को मुकेरियां के सरकारी हस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने उसे जालंधर रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने के कारण जालंधर के हस्पताल में सौरभ की मौत हो गई।
इस बात से गुस्साए परिवार सदस्यों और किसान जत्थेबंदियों ने आज मुकेरियां जालंधर नेशनल हाइवे जाम कर दिया। परिवार सदस्यों का कहना है कि सौरभ पर हमला किसी साजिश के तहत किया गया है। परिवार सदस्यों ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
वहीं मुकेरियां पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अगली कारवाही शुरू कर दी गई है।
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADArjun Devda
FollowNov 07, 2025 17:21:480
Report
DNDinesh Nagar
FollowNov 07, 2025 17:21:340
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowNov 07, 2025 17:21:200
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 07, 2025 17:20:490
Report
VKVishwas Kumar
FollowNov 07, 2025 17:20:400
Report
STSharad Tak
FollowNov 07, 2025 17:20:260
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 07, 2025 17:20:050
Report
SDSurendra Dasila
FollowNov 07, 2025 17:19:540
Report
AKAtul Kumar
FollowNov 07, 2025 17:19:300
Report
ASAVNISH SINGH
FollowNov 07, 2025 17:19:170
Report
SKSATISH KUMAR
FollowNov 07, 2025 17:19:070
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowNov 07, 2025 17:18:520
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowNov 07, 2025 17:18:440
Report
MJManoj Jain
FollowNov 07, 2025 17:18:250
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 07, 2025 17:18:090
Report