Back
जमुई में गरसंडा पुल के पास डकैती की योजना बनाते 8 युवक गिरफ्तार
ANAbhishek Nirla
Mar 11, 2026 18:45:36
Jamui, Bihar
जमुई में गरसंडा पुल के पास डकैती की योजना बनाते 8 युवक गिरफ्तार। गिरफ्तार युवकों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। यह कार्रवाई एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। बुधवार की देर शाम करीब 7 बजे एसडीपीओ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र में कुछ अपराधियों द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए एकजुट होकर योजना बनाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में जिला आसूचना इकाई, एसटीएफ और टाउन थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई और चिन्हित स्थानों पर छापेमारी शुरू की गई। छापेमारी के दौरान मंगलवार की रात गरसंडा पुल के पास पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे आठ युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद की गई। गिरफ्तारीयों की पहचान भछियार निवासी मोनू कुमार, दिवाकर कुमार, उज्जवल कुमार, अभिषेक कुमार और रामसागर कुमार, निमारंग निवासी मन्नी कुमार, सूरज कुमार सिंह तथा बोधवन तालाब निवासी अमरजीत कुमार के रूप में हुई है। छापेमारी टीम में टाउन थाना के अपर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विशाल कुमार सिंह, उदय कुमार, निकेश कुमार, राम नारायण यादव, जिला आसूचना इकाई की टीम, एसटीएफ की टीम तथा टाउन थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस सभी आरोपितों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 11, 2026 19:00:360
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 11, 2026 19:00:230
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 11, 2026 18:49:390
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 11, 2026 18:49:260
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:47:550
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:46:030
Report
0
Report
0
Report
MTMadesh Tiwari
FollowMar 11, 2026 18:30:360
Report