152002
1947 में भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद इस वृद्ध ने बताया अपनी कहानी
Firozpur, Punjab:15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ था, लेकिन अंग्रेजों ने देश को भारत और पाकिस्तान में बांट दिया था। इस बंटवारे के कारण कई परिवार उजड़ गए और लोगों ने खौफनाक मंजर देखा। भारत-पाकिस्तान बंटवारे से पहले दोनों देशों के बीच संबंध अच्छे थे, लेकिन माहौल अचानक बदल गया। 90 वर्षीय तेजा सिंह ने बताया कि वह पाकिस्तान के भवल नगर गांव 319 चक में अपने परिवार के साथ रहते थे। बंटवारे के समय की स्थिति उनके लिए बहुत कठिन थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर सदर तहसील में खतौनी शुल्क से अधिक वसूली का वीडियो सामने
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में खतौनी के नाम पर तय शुल्क से ज्यादा वसूली का आरोप: बलरामपुर सदर तहसील में 15 की जगह 20 लेने का वीडियो सामने आया, 2 खतौनी के लिए मांगे 40 बलरामपुर सदर तहसील से खतौनी निकलवाने के नाम पर निर्धारित सरकारी शुल्क से अधिक रकम वसूले जाने का मामला सामने आया है। इसका 59 सेकंड का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक किसान दो खतौनी निकलवाने के बाद अंदर बैठे कर्मचारी से शुल्क पूछता दिखाई दे रहा है। कर्मचारी दो खतौनियों के लिए 40 बताता है। जबकि सरकारी नियम के अनुसार दो खतौनियों का निर्धारित शुल्क 30 है। वीडियो में खतौनी के पटल पर बैठे संविदा कर्मी संजय श्रीवास्तव से किसान शुल्क को लेकर बातचीत करता नजर आ रहा है। आरोप है कि एक खतौनी के लिए निर्धारित 15 के बजाय 20 और दो खतौनियों के लिए 30 के बजाय 40 लिए जा रहे हैं। यानी प्रत्येक खतौनी पर 5 अतिरिक्त वसूली की जा रही है। वीडियो में 100 देकर लिए 40, वापस किए 60 वीडियो में किसान के पास 100 होने की बात कहता है और चेंज देने के लिए कहता है। बातचीत के दौरान कर्मचारी पहले चेंज नहीं होने की बात करता है। इसके बाद किसान 100 देता है और कर्मचारी उसे 60 वापस करता दिखाई देता है। इस तरह दो खतौनियों के लिए 40 लिए जाने की बात वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। रोजाना सैकड़ों खतौनी निकलने का दावा स्थानीय स्तर पर बताया जा रहा है कि सदर तहसील में प्रतिदिन करीब 300 से 500 खतौनी निकलती हैं। यदि प्रत्येक खतौनी पर 5 अतिरिक्त वसूली की जा रही है, तो बड़ी संख्या में लोगों से निर्धारित शुल्क से अधिक रकम लिए जाने का मामला बनता है। हालांकि, यह अतिरिक्त वसूली कितने समय से हो रही है और कुल कितनी रकम ली गई, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सरकारी कार्यालय में अतिरिक्त वसूली पर सवाल सरकारी कार्यालयों में आम लोगों से निर्धारित शुल्क ही लेने के निर्देश दिए जाते हैं। ऐसे में वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि यदि खतौनी के लिए सरकारी शुल्क 15 निर्धारित है तो लोगों से 20 क्यों लिया जा रहा है? क्या संबंधित अधिकारियों को इस अतिरिक्त वसूली की जानकारी है और मामले में कोई कार्रवाई होगी?0
0
Report
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवैध हिरासत पर 40 हजार का जुर्माना लगाया
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, आरोपी पर आत्मसमर्पण का दबाव बनाने के लिए परिजनों को हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार पर हाईकोर्ट ने लगाया 40 हजार रुपए का हर्जाना, हाईकोर्ट ने परिजनों के अवैध हिरासत को बताया गैरकानूनी, हाईकोर्ट ने साफ किया है कि हर्जाने की वसूली जार्जटाउन थाने के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों से की जाए, साथ ही तत्कालीन थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह और विवेचक अश्वनी सविता की सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने का भी आदेश, याचिका के अनुसार प्रयागराज के जार्जटाउन थाने में सुरेश के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज थी, मामले में आरोपी बनाए गए सुरेश को अग्रिम जमानत भी मिल चुकी थी, याची ने आरोप लगाया कि उसे 23 जून को जौनपुर से उठाकर जार्जटाउन थाने लाया गया और 26 जून को शाम को छोड़ा गया, इस दौरान पुलिस उसके भाई अरविंद पर आत्मसमर्पण का दबाव बना रही थी, हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान यह तथ्य साक्ष्यों के साथ सामने आया कि याची को 4 दिनों तक अवैध हिरासत में रखा गया, पुलिस थाने के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल के सीडीआर से 23 जून से 26 जून तक की अवैध हिरासत की पुष्टि हुई, हाईकोर्ट ने मामले को अवैध हिरासत बताते हुए 40 हजार रुपए का हर्जाना संबंधित पुलिसकर्मियों पर लगाया है。0
0
Report
फर्रुखाबाद में पुतला फूंकने को लेकर पुलिस-कांग्रेसियों के बीच भिड़ंत
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में पुतले को लेकर पुलिस-कCongressियों में छीनाझपटी, सड़क पर हुई धक्का-मुक्की कलेक्ट्रेट के बाहर पुतले पर संग्राम, पुलिस और कांग्रेसियों में जमकर खींचतान जिला - फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद में कलेक्ट्रेट के बाहर उस वक्त हंगामा हो गया, जब कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंकने पहुँच गए। पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की तो कांग्रेसियों ने भी उसे नहीं छोड़ा। देखते ही देखते पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच सड़क पर पुतले को लेकर छीनाझपटी शुरू हो गई। काफी देर तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस पुतला छीनने में कामयाब रही, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला नहीं फूंक पाए। फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट के बाहर उस वक्त जमकर हंगामा हुआ, जब कांग्रेसियों और पुलिस के बीच पुतले को लेकर सड़क पर छीनाझपटी शुरू हो गई। दरअसल, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे थे। कांग्रेसियों ने सिर पर काली पट्टी बांध रखी थी और हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी कर रहे थे। तख्तियों पर लिखा था— “लोकतंत्र की डकैती बंद करो, वोट चोर गद्दी छोड़।” प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस ने कांग्रेस की जिलाध्यक्ष से पुतला छीनने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों तरफ से खींचतान शुरू हो गई।इसके बाद कांग्रेस नगर अध्यक्ष एडवोकेट अंकुर मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी भी पुतला लेकर आगे बढ़े। पुलिस और कांग्रेसियों के बीच पुतले को अपने कब्जे में लेने के लिए सड़क पर काफी देर तक छीना-झपटी चलती रही। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई और तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। आखिरकार पुलिस ने पुतला अपने कब्जे में ले लिया और कांग्रेसियों का पुतला फूंकने का प्रयास नाकाम हो गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कुणाल चौधरी ने कहा कि देश संविधान और कानून से चलेगा। उन्होंने वोट चोरी के आरोपों में कार्रवाई करने और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजने की मांग की。 प्रदर्शन में पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, अर्चना राठौर समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में 14 अवैध Ola/Rapido वाहन जप्त, पर्यटकों से वसूली रोकथाम
Noida, Uttar Pradesh:Varanasi (Uttar Pradesh): 14 अवैध Ola/Rapido वाहन और बाइकर्स सघन चेकिंग के दौरान ज़ब्त किए गए. विज़ुअल्स. Dr Atul Anjan Tripathi (ACP, Dashashwamedh) ने कहा कि थाना चौक और थाना दशा सहित टीम गठित की गयी थी. इस टीम ने आज सघन चेकिंग चलाई जिसके परिणामस्वरूप 14 बाइकों को पकड़ा गया जो पर्यटकों से अतिरिक्त पैसे मांग रहे थे. इन सभी बाइकों को सीज किया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की गयी.0
0
Report
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, ब्रेड लदी पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल , महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अमवा चौराहे के पास गुरुवार सुबह करीब छह बजे चालक को नींद की झपकी आने से ब्रेड से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज से ब्रेड की डिलीवरी लेकर गोरखपुर जा रहे चालक नितेश कुशवाहा पिकअप संख्या UP57 BT 4981 चला रहे थे। अमवा चौराहे के पास अचानक नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और पलट गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि चालक समेत किसी को चोट नहीं आई। बाद में ट्रैक्टर की मदद से पलटी पिकअप को सीधा कराया गया।0
0
Report
ललितपुर के घर में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़, किसानों को चूना
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक घर के अंदर नकली खाद बनाने की फैक्ट्री का भांडाफोड़ हुआ है , कृषि विभाग के अधिकारियों ने मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पनारी ग्राम में स्थित एक घर के अंदर बड़े पैमाने पर नकली खाद बनाते हुये लोगों को पकड़ा है । जिनके द्वारा IFKO की बोरियों के अंदर नकली खाद भरी जा रही थी , टीम ने मौके से नकली खाद से भरी हुई करीब 217 बोरिया बरामद की है । इस दौरान सूचना पाकर मौके पर सदर SDM ने पहुँचकर बताया कि फैक्ट्री के अंदर PDM को IFKO की बोरियों में भरकर DAP के नाम से बेचा जा रहा था । बाजार में PDM की कीमत मात्र 400 - 500 रूपये होती है ,जिसको IFKO की बोरियों में भरकर मुनाफे के लालच में किसानों को बेचा जा रहा था । इस पूरे रैकेट में कौन लोग शामिल हैं इसकी जांच कर मुकद्दमा दर्ज कर पुलिस के द्वारा आगे की कार्यवाही करने की बात SDM द्वारा की जा रही है ।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ यूनिवर्सिटी हॉस्टल की लड़कियों ने खाने की गुणवत्ता पर कुलपति ऑफिस घेराव किया
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Lucknow University hostel girls stage protest over food quality, gherao Vice-Chancellor's office / visuals / Ashish Awasthi (Chief Provost, Lucknow University), Shreya Yadav (Student, Lucknow University), Vaishnavi Mishra (Student, Lucknow University) s/b Source ANI लखनऊ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के छात्राओं ने खाने की क्वालिटी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और वाइस-चांसलर के ऑफिस का घेराव किया。 बाइट छात्राओं की हमारी यही मांगे हैं कि या तो टेंडर चेंज करें और इनसे अगर नहीं भी हो रहा है तो रिजाइन दे दें ये लोग। हम लोग कल कल कितने पिछले हफ्ते भी प्रोटेस्ट में बैठे थे। पिछले हफ्ते उन्होंने रिटर्न दिखा था कि आपका सप्लायर चेंज होगा, आपका वेंडर्स चेंज होगा लेकिन हमारे जाने के बाद कुछ भी चेंज नहीं हुआ और उसके प्रोटेस्ट के बाद भी पिछले हफ्ते से यही सब चला रहा है। कल कल कीड़ा निकला शाम में हम लोग गए फिर बाहर से टीचर्स आए उन्होंने पूछा कि ये बताओ कि लड़कियां रूम में जिस लड़की के खाने थाली में मतलब कीड़ा निकला था वो रूम में लेके गई थी खाना या वही मेस में खा रही थी तुम्हारी आँखों के सामने हुआ था ये ये कोई रीज़न नहीं होता है सर बस हमसे यही है कि अगर इन सब से कुछ नहीं हो पा रहा तो प्लीज़ रिजाइन दे देंगे लोग।0
0
Report
अशोकनगर में फर्जी खाते से करोड़ों के फ्रॉड का पर्दाफाश; दो गिरफ्तार
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोक नगर - बड़ा फर्जीवाड़ा बेनकाब, गरीब आदिवासी के नाम पर खुला फर्जी खाता, हुआ लाखों का खेल, - साइबर फ्रॉड पर स्ट्राइक, लाखों के अवैध ट्रांजेक्शन का भंडाफोड़, जांच के दायरे में बैंक का नेटवर्क, - खाता मजदूर का, खेल माफिया का, अशोकनगर पुलिस ने शातिर जालसाज को दबोचा, बैंक कर्मी फरार, एंकर - अशोकनगर में कोतवाली पुलिस ने फर्जी बैंक खाते के जरिए चल रहे एक बड़े अवैध वित्तीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। शातिर जालसाजों ने एक गरीब आदिवासी के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर एक्सिस बैंक में फर्जी खाता खुलवाया और उसमें लाखों रुपये का काला लेन-देन कर डाला। मामले का खुलासा तब हुआ जब संदिग्ध ट्रांजेक्शन के चलते बैंक ने खाता फ्रीज किया और असली खाताधारक को इसकी भनक लगी। पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जाकिर उर्फ जक्का को सलाखों के पीछे भेज दिया है, जबकि बैंक का ही एक आउटसोर्स कर्मचारी फरार है..!!0
0
Report
अशोकनगर पुलिस ने तंत्र-मंत्र से ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तंत्र-मंत्र का भय दिखाकर जेवर ठगने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, - अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश; आरोपी से 2.70 लाख नकद और मोटरसाइकिल बरामद, - उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर से पकड़ा गया आरोपी सजाकत, 3 अन्य साथियों की तलाश जारी - बुजुर्ग महिला को परिवार पर संकट की झूठी भविष्यवाणी कर बनाया था शिकार, एंकर -मध्य प्रदेश की अशोकनगर पुलिस ने तंत्र-मंत्र और अनहोनी का भय दिखाकर महिलाओं से ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उत्तराखंड से गिरोह के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से ठगी के जेवर बेचकर मिले 2 लाख 70 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मामला अशोकनगर कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां 8 अगस्त को 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला अनंत देवी जैन को उनके परिवार पर भारी संकट आने का डर दिखाकर सोने-चांदी के आभूषण उतरवा लिए गए थे। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर बनी एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस टीमों ने दिल्ली, मेरठ, ओडिशा और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में दबिश दी। आखिरकार मुख्य आरोपी सजाकत को उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर से दबोच लिया गया। बतादे की-यह गिरोह बाजार में अकेली और बुजुर्ग महिलाओं को चिन्हित करता था। एक आरोपी बातचीत में महिला से ही उसके परिवार की जानकारी निकाल लेता था और वही बात दूसरा साथी दोहराकर खुद के पास तंत्र-मंत्र की शक्ति होने का ढोंग रचता था। इसी भ्रम और खौफ में डालकर गिरोह आभूषण ठग लेता था, पुलिस ने आरोपी को 7 दिन के रिमांड पर लिया है और गिरोह के बाकी तीन फरार साथियों की तलाश जारी है। वहीं एसपी अशोकनगर ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी तरह के तंत्र-मंत्र या झूठी भविष्यवाणी के झांसे में न आएं और संदिग्धों की तुरंत पुलिस को सूचना दें..!! बाइट - राजीव कुमार मिश्रा sp अशोक नगर0
0
Report
Advertisement
ब्रेकिंग: सूरजपुर में बाइक सवार युवक कुएँ में गिरकर मृत्यु
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर: बाइक सहित युवक कुएँ में गिरा, युवक की मौत, नशे में धुत बताया जा रहा युवक, घुई रामकोला का रहने वाला युवक, कोतवाली थाना क्षेत्र के पर्री स्कूल पारा का मामला0
0
Report
बारां डोल मेले में लात-घूंसे से हंगामा, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया
Baran, Rajasthan:बारां डोल मेले में चले लात-घूंसे, झूला बाजार में मची अफरा-तफरी बारां जिले के प्रसिद्ध डोल मेले में बुधवार देर रात झूला बाजार में जमकर हंगामा हो गया। भरे मेले में कुछ युवकों के दो गुटों में आपसी कहासुकि के बाद लात-घूंसे चल गए। झूला ,चकरी बाजार में भीड़ के बीच मामूली बात को लेकर युवकों में विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। अचानक हुई इस घटना से मेले में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और दुकानदारों व मेला घूमने आए लोगों में दहशत फैल गई। महिलाएं और बच्चे सहم गए। सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पुलिस जाब्ता पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और मेले में व्यवस्था बहाल कराई। जानकारी के अनुसार उत्पात मचाने वाले युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है।0
0
Report
होटल से 224.68 लीटर बीयर बरामद, संचालक सहित तीन गिरफ्तार
Nawada, Uttar Pradesh:नवादा जिले के हिसुआ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राजगीर रोड स्थित कहरिया गांव के पास के रसोई होटल में छापेमारी कर पुलिस ने 224.680 लीटर बीयर के साथ होटल संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से कुछ खाली देशी शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में अवैध रूप से बीयर का भंडारण किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 224.680 लीटर बीयर बरामद की। मामले में होटल संचालक संजीव कुमार उर्फ पिंटू साव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है。 पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर अवैध शराब के कारोबार से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। उनके सत्यापन और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में फ्लाईओवर से छलांग: 22 वर्षीय युवती की मौत
Noida, Uttar Pradesh:बुधवार को गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र में फ्लाईओवर से एक 22 वर्षीय युवती ने चलांग लगा दी। घटना सीएसएचपी स्कूल के पास स्थित फ्लाईओवर की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीआरवी के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि डीपीएस फ्लाईओवर और सीएसएचपी स्कूल के पास एक महिला फ्लाईओवर से नीचे कूद गई है। सूचना पर विजयनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घायल युवती को फौरन फ्लोरेस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल युवती की पहचान शिवानी पुत्री ब्रह्मानंद, निवासी शिवपुरी, सेक्टर-9 विजयनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 22 वर्ष है। युवती के पैर और सिर में चोट आई। घटना की जानकारी युवती के परिजनों को दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवती ने फ्लाईओवर से छलांग क्यों लगाई।0
0
Report
भालू हमले से महिला की मौत: पहाड़ों में चिकित्सा सेवा पर बड़ा सवाल
Ramanagara, Karnataka:भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल 52 वर्षीय महिला की रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा ब्लॉक क्षेत्र की रहने वाली थी और बुधवार दोपहर बकरियों को चराने और घास काटने के लिए जंगल गई थी,इसी दौरान खालूढांढा के जंगल में अचानक भालू ने महिला पर हमला कर दिया, हमले में महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मृतका की पहचान मंजू देवी, उम्र 52 वर्ष, पत्नी होशियार सिंह, निवासी धुमाकोट, नैनीडांडा के रूप में हुई है,बताया जा रहा है कि जंगल में भालू के हमले के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया,लोगों के चिल्लाने पर भालू महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया. इसके बाद गंभीर रूप से घायल मंजू देवी को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उपचार के लिए रामनगर लाया गया, पहाड़ी क्षेत्र से रामनगर तक पहुंचने में करीब तीन से चार घंटे का समय लग गया,महिला को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया है, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. सारिक ने बताया कि महिला के चेहरे पर बेहद गंभीर चोटें थीं, चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इसी दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. मृतका के पति होशियार सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी रोजमर्रा की तरह बकरियों को चराने और घास काटने जंगल गई थीं, लेकिन वहां भालू ने उन पर हमला कर दिया. महिला की मौत के बाद अब पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं,सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लाख दावे करे, लेकिन इस घटना के बाद जमीनी हकीकत पर सवाल उठना स्वाभाविक है,गंभीर वन्यजीव हमले के बाद घायल महिला को पहाड़ से तीन से चार घंटे का सफर तय कर रामनगर लाना पड़ा,ऐसे मामलों में यदि घटनास्थल के आसपास तत्काल चिकित्सा सुविधा, बेहतर आपातकालीन परिवहन और समय पर उच्च चिकित्सा केंद्र तक पहुंच उपलब्ध हो, तो गंभीर मरीजों को समय रहते उपचार मिल सकता है. हालांकि, इस मामले में यह कहना कि इलाज में देरी ही महिला की मौत का कारण बनी, चिकित्सकीय जांच के बिना निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता। लेकिन यह घटना पहाड़ों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिलने की व्यवस्था पर जरूर बड़ा सवाल खड़ा करती है. फिलहाल महिला की मौत के बाद परिजनों में मातम है, वहीं घटना ने मानव-वन्यजीव संघर्ष के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी स्थिति को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है.0
0
Report
त्योहारी सीजन से पहले 19 किग्रा कमर्शियल LPG दाम बढ़े, होटल-रेस्टोरेंट महंगे
Noida, Uttar Pradesh:त्योहारी सीजन से पहले कारोबारियों को महंगाई का झटका 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹62.50 महंगा दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर ₹2,810 का सितम्बर में ₹9.50 बढ़े थे दाम, अब फिर बढ़ोतरी होटल-रेस्टोरेंट, ढाबे और कैटरिंग कारोबार की लागत बढ़ेगी छोटे कारोबारियों पर भी बढ़ेगा LPG खर्च बढ़ी लागत का असर खाने-पीने की कीमतों पर पड़ने की आशंका हालांकि घरेलू LPG सिलिंडर कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया0
0
Report
Advertisement
