Back
फाजिल्का में चार नाबालिग गिरफ्तार, 15 लाख की फिरौती की कॉल मामले
SNSUNIL NAGPAL
Feb 20, 2026 15:01:25
Fazilka, Punjab
फाजिल्का जिले में एक मोबाइल की दुकान चलाने वाले दुकानदार को फिरौती की कॉल करने वाले चार नाबालिगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस का कहना है कि चारों नाबालिग है । जो स्कूल के छात्र है । जिनके द्वारा मोबाइल संचालक को फोन कर धमकी दी गई और 15 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई । जिसके बाद शिकायत पुलिस को मिली और पुलिस ने इस मामले पर कार्यवाही करते हुए तुरंत चारों छात्रों को पकड़ने में सफलता हासिल की है । एसएसपी गुरमीत सिंह का कहना है कि लोग बेधड़क होकर पुलिस को शिकायत करें । जिस पर तुरंत एक्शन होगा । बाधा टी प्वाइंट पुलिस नाके पर पहुंचे एसएसपी गुरमीत सिंह मीडिया को ये सारी जानकारी दी ।
जानकारी देते हुए फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि वार ऑन गैंगस्टर के तहत बरती जा रही सतर्कता के तहत सफलता हासिल हुई है । एसएसपी ने बताया कि 2 दिन पहले थाना बहाववाला के अधीन पड़ते गांव अमरपुरा के रहने वाले राजेंद्र कुमार पुत्र लालचंद द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई । जिसने बताया कि अबोहर में उसकी मोबाइल की दुकान है । उसे एक फोन आया और फोन करने वाले ने कहा कि क्या राजेंद्र बोल रहा है । जिस पर उसने कहा कि हां मैं राजेंद्र बोल रहा हूं, तो फिर उसने फोन काट दिया । जिसके बाद फिर उसे दोबारा फोन आया और उससे 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई और कहा गया कि अगर पैसे न दिए गए तो उसके परिवार का नुकसान होगा । यह शिकायत फाजिल्का पुलिस को मिली तो पुलिस ने इस मामले को 24 घंटे के भीतर ही सुलझा लिया और फिरौती मांगने वाले चार नाबालिगो को गिरफ्तार किया गया है । जिनसे मोबाइल ओर सिम भी बरामद कर लिया गया है । एसएसपी का कहना है कि पकड़े जाने वाले चारों नाबालिग हैं । जिसमें से तीन एक ही स्कूल के छात्र है जबकि एक अन्य स्कूल का छात्र है । एसएसपी ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए है । जिसपर लोग शिकायत दर्ज करवा सकते है ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 20, 2026 16:32:120
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 16:32:040
Report
0
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 20, 2026 16:31:500
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 20, 2026 16:31:360
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 20, 2026 16:30:430
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowFeb 20, 2026 16:30:240
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 20, 2026 16:17:520
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 20, 2026 16:17:380
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 20, 2026 16:17:200
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 20, 2026 16:17:000
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 20, 2026 16:16:460
Report