Back
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए श्रम कानूनों के विरोध में भारतीय मजदूर संघ आंदोलन किया
Firozabad, Uttar Pradesh
फिरोजाबाद। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए श्रम कानूनों के विरोध में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। भारतीय मजदूर संघ 25 फरवरी को देशभर में प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार से श्रमिक हितों से जुड़े प्रावधानों में संशोधन की मांग करेगा।शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय मजदूर संघ के संभाग संगठन मंत्री शंकर लाल ने बताया कि संगठन प्रारंभ से ही मजदूरों के हितों के लिए कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि नए श्रम कानूनों में शामिल दो प्रावधानों पर संगठन ने पहले ही सरकार के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी। उस समय संशोधन का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।उन्होंने बताया कि सरकार को पुनः स्मरण कराने और श्रमिकों की आवाज बुलंद करने के लिए 25 फरवरी को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा। यदि इसके बाद भी सरकार द्वारा संबंधित कानूनों में संशोधन नहीं किया गया तो दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।पत्रकारों द्वारा पहले समर्थन और अब विरोध के संबंध में पूछे गए सवाल पर शंकर लाल ने स्पष्ट किया कि संगठन संपूर्ण कानून का विरोध नहीं कर रहा, बल्कि केवल उन दो प्रावधानों में बदलाव की मांग कर रहा है, जिन्हें श्रमिक विरोधी माना जा रहा है।इन प्रावधानों का हो रहा है विरोधफैक्ट्री एक्ट के अंतर्गत श्रमिकों की सीमा 100 से बढ़ाकर 300 किए जाने का प्रावधान।बोनस लागू होने की सीमा 50 मजदूरों से बढ़ाकर 100 किए जाने का प्रावधान।
श्रमिक संगठनों की मान्यता के लिए 51 प्रतिशत प्रतिनिधित्व अनिवार्य किए जाने की शर्त।
संभाग संगठन मंत्री ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगा और आवश्यक होने पर व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।इस पत्रकार वार्ता में संभाग संगठन मंत्री शंकर लाल जी के साथ जिला संगठन मंत्री शिशुपाल तिवारी जी जिला मंत्री राधा शंखवार जी उपस्थित रहे ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 20, 2026 18:00:270
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 18:00:160
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 20, 2026 17:48:380
Report
ADAnup Das
FollowFeb 20, 2026 17:47:040
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 20, 2026 17:46:470
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 20, 2026 17:46:320
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 20, 2026 17:46:140
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 17:45:380
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 17:45:100
Report
1
Report
1
Report
1
Report
26
Report