Back
मुजफ्फरपुर में मुखिया पति पर हमला: पिस्टल के साथ वायरल वीडियो ने मचाई हलचल
MKManitosh Kumar
Feb 20, 2026 16:30:43
Muzaffarpur, Bihar
मुजफ्फरपुर मे मुखिया पति और ग्रामीण के बीच बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, कमर में पिस्टल खोंसे मुखिया पति की जमकर हुई पिटाई, वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर जिले में पिस्टल टांगे एक मुखिया पति का पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुखिया पति और ग्रामीण के बीच जमकर मारपीट हो रही है, वहीं मुखिया पति के कमर में पिस्टल भी दिख रहा है. मामला कथैया थाना क्षेत्र के पगहियां गांव का बताया जा रहा है, जहां पंचायत की मुखिया के पति और एक स्थानीय ग्रामीण के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में तब्दील हो गया. इस पूरी घटना का करीब डेढ़ मिनट का वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है.
वायरिल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मुखिया पति मनोज पंडित और गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हो रही है. बहस के दौरान अचानक दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई. चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान मुखिया पति मनोज पंडित की कमर में एक पिस्टल साफ नजर आ रही थी. मारपीट इतनी जबरदस्त थी कि हाथापाई के दौरान पिस्टल लहराते दिख रहे शख्स के कपड़े तक फट गए. ग्रामीणों की मानें तो दूसरा पक्ष भी गांव में दबंग छवि का है, जिसके कारण विवाद ने तुरंत उग्र रूप ले लिया.
वायरल वीडियो को लेकर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने संज्ञान लेते हुए कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है. उन्होंने पुष्टि की है कि दोनों पक्षों ने संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. सबसे महत्वपूर्ण पहलू हथियार की वैधता को लेकर है. पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि सार्वजनिक रूप से दिख रही प Pistol लाइसेंसी है या अवैध है. एसपी ने बताया कि आर्म्स मजिस्ट्रेट को हथियार के सत्यापन का निर्देश दिया गया है. यदि हथियार अवैध पाया जाता है या लाइसेंसी होने के बावजूद उसका दुरुपयोग साबित होता है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इनपुट - मणितोष कुमार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 20, 2026 18:00:270
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 18:00:160
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 20, 2026 17:48:380
Report
ADAnup Das
FollowFeb 20, 2026 17:47:040
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 20, 2026 17:46:470
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 20, 2026 17:46:320
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 20, 2026 17:46:140
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 17:45:380
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 17:45:100
Report
1
Report
1
Report
1
Report
26
Report