icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

450 करोड़ रुपये की नजूल भूमि के फर्जीवाड़े का खुलासा, एफआईआर दर्ज

Jalaun, Uttar Pradesh:सरकारी जमीन को निजी संपत्ति में बदले जाने के कथित खेल के बारे में जालौन जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. उरई के ग्राम लहरिया की लगभग 7.26 एकड़ नजूल भूमि, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 450 करोड़ रुपये बताई गई है, फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिये निजी हित में हस्तांतरित करने के प्रयास का मामला सामने आया है और कोतवाली उरई में एफआईआर दर्ज कराई गई है. 1914 के लीज के अनुसार 99 वर्ष के पट्टे पर दी गई भूमि, जिसमें 2014 में लीज समाप्त हो चुकी थी, पर निजी अधिकार जताने के दावे चलते रहे. जांच में 1953 की डीड के जरिये नजूल भूमि के अवैध विक्रय और ट्रस्ट आदि के निर्माण का उल्लेख आया. नजूल और नगर पालिका रजिस्टर में सेल डीड का उल्लेख नहीं मिला, जिससे सरकारी अभिलेखों में भूमि राज्य सरकार की संपत्ति के रूप में पाई गई. जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की और 8 जुलाई 2026 तक की जांच के आधार पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए. वर्तमान कब्जेदार बेथनी क्रिश्चियन होम्स मिशन/बी.सी.एच. मिशन के प्रबंधक किरन मसीह समेत अन्य लोगों को कार्रवाई के दायरे में लिया गया है. 450 करोड़ रुपये की जमीन को निजी हित में हस्तांतरित करने के प्रयास के कारण आगे कानूनी कार्रवाई तय होगी.
0
0
Report

बचपन की मुस्कान–नशा मुक्त हिंदुस्तान” अभियान के तहत सरस्वती विद्यालयों में 3दिवसीय नशामुक्ति अभियान

Shrvan PanditShrvan PanditFollowJust now
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... बचपन की मुस्कान ...नाश मुक्त हिंदुस्तान जनपद के प्राइवेट स्कूलों के लगभग 1200 छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त जीवन का संकल्प लिया, जहा उन को श्री निपुण मुनि जी महाराज ने पंच प्रतिज्ञा दिलाई। शामली में बीते कई दिनों से श्री एस.एस. जैन सभा शामली एवं किरण सेवा समिति (रजि.) शामली के संयुक्त तत्वावधान में “बचपन की मुस्कान–नशा मुक्त हिंदुस्तान” अभियान के अंतर्गत सरस्वती जूनियर हाईस्कूल एवं सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, शामली में तीन दिवसीय नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 1, 2 एवं 3 सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिदिन लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। तीन दिनों में लगभग 1200 छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त जीवन का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नशा मुक्ति प्रेरक संघ के संचालक गुरुदेव श्री नरेश चंद्र जी महाराज सा के सान्निध्य एवं प्रेरणा तथा जैन संत श्री निपुण मुनि जी महाराज साहब की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर जैन संत श्री निपुण मुनि जी महाराज सा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन मनुष्य के भविष्य की नींव रखने का समय है। इस उम्र में अपनाई गई अच्छी आदतें जीवन को सफलता की ओर ले जाती हैं, जबकि गलत संगति और नशे जैसी बुरी आदतें व्यक्ति के भविष्य को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने, अच्छी संगति अपनाने और अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, रचनात्मक कार्यों एवं समाजसेवा में लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के शरीर को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि उसकी सोच, इच्छाशक्ति, पारिवारिक संबंधों और सामाजिक प्रतिष्ठा पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसलिए नशे से बचने का सबसे अच्छा उपाय यही है कि व्यक्ति इसकी शुरुआत ही न करे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की ओर बढ़ रहा है तो उसे समझाकर सही मार्ग पर लाने का प्रयास करें। कार्यक्रम के दौरान श्री निपुण मुनि जी महाराज सा द्वारा स्वयं छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की पंच प्रतिज्ञा दिलाई गई। उपस्थित छात्र-छात्राओं ने हाथ उठाकर पंच प्रतिज्ञा दोहराई और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। महाराज साहब ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रतिज्ञा केवल लेने के लिए नहीं होती, बल्कि उसे जीवन में पूरी निष्ठा के साथ निभाना भी आवश्यक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से विशेष रूप से कहा कि वे आज जो संकल्प ले रहे हैं, उसे कभी न तोड़ें और अपने जीवन को नशामुक्त एवं सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर डॉ. रितु जैन एडवोकेट, अध्यक्ष किरण सेवा समिति, ने कहा कि “बचपन की मुस्कान–नशा मुक्त हिंदुस्तान” अभियान को शामली शहर के सभी विद्यालयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी शहर के अनेक विद्यालयों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं तथा आने वाले समय में भी कई अन्य विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

तीन महीने बाद नवविवाहित दंपति की मौत: कमरे में शव देखकर सनसनी

Jaunpur, Uttar Pradesh:तीन महीने पहले हुई थी शादी, कमरे में मिले पति-पत्नी के शव खुटहन में सनसनी बेड पर पड़ी थी नवविवाहिता की लाश, फंदे से लटक रहा था पति का शव; रात में हुआ था विवाद जौनपुर खुटहन थाना क्षेत्र के तिसौली गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही कमरे में नवविवाहित दंपती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। 20 वर्षीय नेहा का शव कमरे के अंदर बेड पर पड़ा मिला, जबकि उसके 22 वर्षीय पति गोविंद गौतम का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला। दोनों की शादी महज तीन महीने पहले हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दंपती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। रात में हुआ था पति-पत्नी के बीच विवाद ग्रामीणों के मुताबिक पति-पत्नीक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों अपने कमरे में चले गए। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों को संदेह हुआ। कई बार आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे में नेहा मृत अवस्था में बेड पर पड़ी थी, जबकि गोविंद का शव फंदे से लटक रहा था। 10 मई को हुई थी शादी गोविंद गांव निवासी मिठाईलाल का पुत्र था। उसकी शादी इसी वर्ष 10 मई को नेहा के साथ हुई थी। शादी को अभी तीन महीने ही बीते थे। बताया जा रहा है कि विवाह के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। विवाद के चलते नेहा के कई बार मायके जाने की बात भी सामने आई है। परिजनों के अनुसार, घर में गोविंद के पिता मिठाईलाल रहते हैं, जबकि उसका छोटा भाई धर्मेंद्र रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता था। गोविंद की मां का पहले ही निधन हो चुका है। पत्नी की मौत और पति के फंदे पर मिलने से उठे सवाल एक ही कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से घटना को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। नेहा की मौत किस वजह से हुई और उसके बाद गोविंद ने फंदा क्यों लगाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है और हुए विवाद को भी जांच का महत्वपूर्ण बिंदु माना जा रहा है。 थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。 महज तीन महीने पहले शुरू हुई इस नवदंपती की गृहस्थी का अचानक इस तरह खत्म हो जाना पूरे गांव के लिए गहरा सदमा है। घटना के बाद से तिसौली गांव में मातम पसरा हुआ है。
0
0
Report

बिहार राजस्व विभाग के अधिकारी पर सात मामलों में बड़ी कार्रवाई—जांच दोबारा

Patna, Bihar:बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ी बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विभागीय रिकॉर्ड के मुताबिक, अलग-अलग मामलों में तत्कालीन अंचल अधिकारियों पर लगे आरोपों को लेकर कार्रवाई की गई है। पहला मामला तत्कालीन अंचल अधिकारी के खिलाफ है, जिन पर जमाबंदी वाद में त्रुटिपूर्ण आदेश पारित करने का आरोप है। मामले में स्पष्टीकरण स्वीकार किया गया है। दूसरे मामले में तत्कालीन अंचल अधिकारी पर अवैध जमाबंदी बनाने और सरकारी जमीन की जमाबंदी निजी व्यक्ति के नाम करने का आरोप है। उनके खिलाफ संचयी प्रभाव के साथ दो वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की गई है। तीसरे मामले में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, लगान वसूली, ई-मापी, एलपीसी और अभियान बसेरा जैसे कार्यों में लापरवाही का आरोप है। मामले में आरोप पत्र गठित किया गया है। चौथे मामले में 16 परिवारों को सुखाड़ग्रस्त राशि का लाभ निजी स्वार्थ के लिए देने और लोक शिकायत के मामलों में गुमराह करने जैसे आरोप लगाए गए थे। हालांकि जांच के बाद अधिकारी को आरोप मुक्त कर दिया गया। पांचवें मामले में अनधिकृत अनुपस्थिति, मनमाने रवैये, कर्तव्यहीनता और आदेश की अवहेलना जैसे आरोप लगे। कार्रवाई के तहत पांच प्रतिशत पेंशन की कटौती तीन वर्षों के लिए की गई है। छठे मामले में सात दाखिल-खारिज वादों को लेकर जांच हुई। जांच रिपोर्ट में दोबारा जांच की जरूरत पाई गई है, जिसके बाद मामला पुनः जांच के लिए भेजा गया है। वहीं सातवें मामले में बालू, ईंट और ठेला-गाड़ी से अवैध वसूली, ओवरलोड नहीं होने वाले वाहनों को ओवरलोड बताकर राशि वसूलने और दाखिल-खारिज नहीं करने जैसे गंभीर आरोप हैं। इस मामले में 10 प्रतिशत उपादान राशि की कटौती और एकमुश्त दंड की कार्रवाई की गई है। यानी राजस्व विभाग से जुड़े इन मामलों में विभागीय स्तर पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है और अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीरता दिखाई गई है।
0
0
Report
Advertisement

कैथल में वैकल्पिक सफाई कर्मचारियों पर मारपीट, हड़ताल के बीच सफाई व्यवस्था पर सवाल

Kaithal, Haryana:हड़ताल में सफाई बंद… और सफाई करने वालों की ही पिटाई! “कचरा उठाने आए थे, बदले में मिली वैकल्पिक सफाई कर्मचारियों को पिटाई!” हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच वैकल्पिक सफाई व्यवस्था पर भी विवाद खड़ा हो गया है। कैथल में सफाई करने पहुंचे कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। वीओ: शहर का कचरा उठाने पहुंचे थे… लेकिन आरोप है कि बदले में उन्हें पिटाई का सामना करना पड़ा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सफाई का काम शुरू करवाया है। इसी दौरान काम कर रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें दौड़ाया गया। घटना के बाद कर्मचारी अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत लेकर पहुंचे और सुरक्षा की मांग की। अब सवाल ये है कि जब शहर की गंदगी साफ करने के लिए वैकल्पित कर्मचारी लगाए गए, तो उनकी सुरक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? पुलिस का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा
0
0
Report
Advertisement

गोंडा में दबंगों ने आरिफ का मुंडन कर वीडियो वायरल किया

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मेवतियान के रहने वाले 19 वर्षीय आरिफ पुत्र अबरार के साथ दबंगों द्वारा मारपीट करके उसका मुंडन कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरिफ द्वारा अपने ही दोस्त की बहन से फोन पर बातचीत की जा रही थी। इसके बाद आसिफ पुत्र अकील निवासी मेवतियान, समीर पुत्र अब्दुल सलाम निवासी कचहरी और अमन पुत्र बबलू निवासी काशीराम कॉलोनी महाराजगंज ने 20 दिन पहले आरिफ को घर से बुलाकर सुनसान जगह पर ले गए। जहां उनके साथ बेल्ट से और हाथ से मारपीट की गई, फिर दाढ़ी बनाने वाली मशीन मंगाई गई और सिर का छीलकर मुंडन कर दिया गया, और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित अबरार चेन्नई चले गए हैं। गुरुवार देर शाम 5 बजे वीडियो वायरल होने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है। सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरिफ के साथ तीन लोगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज किया गया है और तीनों में से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच जारी है। यह वीडियो लगभग 20 दिन पुराना बताया जा रहा है।
0
0
Report

गोंडा में महिला आयोग की चौकसी, अस्पताल अव्यवस्थाओं पर कड़ी कार्रवाई के संकेत

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के एक दिवसीय दौरे पर आज गुरुवार गोंडा पहुंची यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने एक निजी महाविद्यालय में बालिकाओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा को लेकर के उन्हें जानकारी दी साथी साथ उनकी समस्याओं को सुना है। गोंडा जिला महिला अस्पताल पहुंच करके चारु चौधरी ने एक-एक वार्ड का निरीक्षण कर जिला महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से जानकारी ली। गंदगी मिलने पर जमकर महिला अस्पताल के सीएमएस को फटकार लगाते हुए 10 दिन के अंदर सुधार लाने के निर्देश दिया है। मरीज ने अवैध वसूली की भी शिकायत की जिसको लेकर के भी उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने सीएमओ को फटकार लगाकर की जांच करके पूरे मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिया है। वही स्वरा भास्कर द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर बोलते हुए यूपी state महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अगर कोई भी चीज होगी तो उसे पर कार्रवाई जरूर होगी।कोई भी महिला के खिलाफ अगर अभद्र भाषा का प्रयोग होता तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी वही स्वरा भास्कर के बयान को लेकर स्वरा भास्कर पर की जा रही अभद्र टिप्पणी को लेकर के भी कहा कि महिलाओं पर कोई भी अगर गलत टिप्पणी करेगा बयान देगा तो उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छात्राओं से संवाद को लेकर कहा कि हमने बच्चियों से कहा कि अपने अधिकारों को जानने के साथ-साथ अपने कर्तव्य को जरूर ना भूले हमारी लड़कियों को सारी सुविधाएं आज मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएम योगी ने जो महिलाओं को सुरक्षा दी है उसे आज हमारी बहन बेटियों और महिलाएं पूरी तरीके सुरक्षित है सम्मानित भी है आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रही हैं। वही गोंडा मेडिकल कॉलेज में प्रसव शुरू होने के बावजूद भी ज्यादा महिलाओं के प्रसव ना होने को लेकर उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने कहा कि इससे पूरे मामले को हम दिखाते हैं। हो सकता है वहां पर डॉक्टर की कमी हो या डॉक्टर ना वहां तैनात किए गए हो जो भी समस्या होगी समाधान कराया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

मथुरा जन्मोत्सव: 200 किलो चांदी और पंचरत्नी पोशाक से सजेंगे गर्भगृह

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में जन्मोत्सव की धूम: काशी-अयोध्या से आया अलौकिक प्रसाद, 200 किलो चांदी और पंचरत्नी पोशाक में सजेंगे लड्डू गोपाल मथुरा। देश भर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। इस पावन अवसर पर सनातन संस्कृति के दो प्रमुख धामों—अयोध्या पुरी और काशी विश्वनाथ धाम—से कान्हा के लिए विशेष स्नेह और उपहार श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मथुरा पहुँचे हैं। अयोध्या की प्रसिद्ध राम रसोई से भगवान श्रीकृष्ण के लिए अलौकिक प्रसाद भेजा गया है, वहीं काशीपुरी से लड्डू गोपाल के लिए विशेष मेवा और भव्य श्रृंगार सामग्री मथुरा पहुँची है। अयोध्या और काशी से आए इन दिव्य उपहारों ने श्रद्धालुओं के आनंद और उल्लास को द्विगुणित कर दिया है। इस अवसर पर मथुरा, अयोध्या और काशी तीनों पुरियों को भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिरों में शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और हरिनाम संकीर्तन की गूँज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। 5253वें जन्मोत्सव पर 'गौ रक्षा-राष्ट्र रक्षा' का संकल्प श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा-संस्थान के secretary कपिल शर्मा के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का 5253वाँ जन्मोत्सव 4 सितंबर को अत्यंत धूमधाम से मनाया जाएगा। इस वर्ष जन्मोत्सव का मुख्य आकर्षण ‘गौ रक्षा-राष्ट्र रक्षा’ का संकल्प रहेगा। 200 किलो चांदी से सजेगा गर्भगृह जन्मोत्सव की तैयारियों के तहत श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर और गर्भगृह को अलौकिक रूप से सजाया जा रहा है। गर्भगृह के भव्य श्रृंगार के लिए लगभग 200 किलो चांदी का उपयोग किया जा रहा है। जन्मोत्सव के दिन भगवान श्रीकृष्ण 'कलहंस' पुष्प-बंगले में विराजमान होंगे। वे समुद्र मंथन से प्राप्त रत्नों की भावना पर आधारित विशेष पंचरत्नी पोशाक और रत्न-जड़ित मुकुट धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु कान्हा के इस अलौकिक जन्मोत्सव का साक्षी बनने के लिए मथुरा पहुँच रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top