Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kurukshetra136118

महिला की सांप काटने से मौत, कॉलोनी में मातम का माहौल!

DKDARSHAN KAIT
Jul 11, 2025 14:01:38
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में सबसे जहरीले कॉमन करेट सांप के काटने से एक महिला की हुई मौत,महिला का है एक डेढ़ वर्ष का बच्चा, कॉलोनी में पसरा मातम,स्नेकमेन विक्की मदान ने सांप को किया रेस्क्यू कुरुक्षेत्र:- शाहबाद में बराड़ा रोड पर स्थित एक कॉलोनी में एक कॉमन करेट सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई है। इस हादसे से कॉलोनी में मातम पसर गया है। महिला की पहचान हरजिंदर कौर निवासी शाहाबाद के रूप में हुई है। हरजिंदर कौर का एक डेढ़ वर्ष का बच्चा है। फिलहाल स्नेक मैन विक्की मदान ने सांप को रेस्क्यू कर लिया है। स्नेक मैन विक्की मदान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कोबरा सांप से चार गुना ज्यादा जहरीला कॉमन करेट सांप है। जो दुनिया का सबसे जहरीला सांप है। इस सांप को इंसानों की गर्मी बहुत ज्यादा पसंद है। और यह सांप आजकल घरों में बहुत ज्यादा मिल रहे हैं। और यह लोगों के बिस्तर में घुस जाते हैं। और रात को सोते हुए इंसान को काट जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सांप काट जाए तो तुरंत इंसान को नजदीक के अस्पताल में जाना चाहिए ना कि किसी झाड़ फूंक के चक्कर में पढ़ना चाहिए। बाईट:-स्नेक मैन विक्की मदान बाईट:- मृतक परिजन
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top