Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rajgarh465661

गमी से लौटते समय परिवार की गाड़ी डिवाइडर से टकराई, दो की मौत!

GSGovind Soni
Jul 12, 2025 10:34:16
Rajgarh, Madhya Pradesh
गमी से लौट रहे परिवार की गाड़ी डिवाइडर टकराई, दो की मौत, 5 घायल राजगढ़ जिले के पचोर के देहरी जोड़ पर बने ओवरब्रिज पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन महिलाएं समेत 5 लोग गंभीर रुप से घायल है। जिन्हें पचोर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना शनिवार सुबह 5 बजे की है। नींद की झपकी आने से हुआ हादसा बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपटकी आने के कारण हादसा हुआ है। थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया ने बताया कि बोलेरो क्रमांक MP 08-CA-9907 देहरी जोड़ ओवरब्रिज पर पहुंची ही थी कि ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। गाड़ी लहराते हुए डिवाइडर से जा टकराई। इस एक्सीडेंट में मुकेश बारेला और देवेंद्र बारेला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जादूबाई, जाडुबाई बारेला, मैनाबाई, विजय सिंह और उत्तम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो में सवार सभी लोग गुना जिले के बमोरी के मैदा और माना गांव के निवासी थे। वे एक पारिवारिक गमी में शामिल होकर पानसेमल, जिला बड़वानी से लौट रहे थे। घटना के बाद दोनों मृतकों के शव पचोर अस्पताल में रखवाए गए हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पचोर पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top