Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302018

बानसूर में जलभराव: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन!

AYAmit Yadav
Jul 18, 2025 14:36:55
Jaipur, Rajasthan
खबर:--TV+HYPER KHABAR... जिला:--KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा:--बानसूर जिला रिपोर्टर:--Amit_Yadav इन्फॉर्मर:--Amit_yadav लोकेशन:--बानसूर Mob:--9694131304 Twitter:--@amitktp888,@AmitYad28215022 इंट्रो:--बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़)......बानसूर के बालावास रोड पर स्थित बंजारा और गाड़िया लोहार बस्ती में जलभराव से लोग परेशान हैं। जोहड़ का पानी घरों में घुस गया है। इस समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता राजेश बागड़ी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ता राजेश बागड़ी ने बताया कि लगातार बारिश से जोहड़ का गंदा पानी घरों में भर गया है। इससे लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। उन्होंने नगरपालिका से पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। नगरपालिका के ईओ ने मौके पर मौजूद लोगों को जल्द पानी निकासी का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में सीमांत पटेल, निहाल सिंह बंजारा और पप्पू राम बंजारा समेत सैकड़ों स्थानीय निवासी शामिल थे। सभी ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान मांगा है।
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top