851101
बेगूसराय में मतदाता पुनरीक्षण: 1 लाख से ज्यादा नाम कटे!
Begusarai, Bihar:राजीव कुमार-बेगूसराय 1 अगस्त 2025 स्लग-VOTER एंकर-बेगूसराय में आज मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य के बाद मतदाताओं की सूची जारी की गई। इसके साथ ही डीएम तुषार सिंगला ने बेगूसराय के विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ कारगिल विजय भवन में बैठक कर मतदाताओं के द्वारा भरे गए फॉर्म की सूची उपलब्ध कराई है। बेगूसराय में 22 लाख 45 हजार 144 मतदाता थे जिसमें से ग्रहण पुनरीक्षण के बाद 20 लाख 77 हजार 388 प्रपत्र अपलोड किया गया है। इस तरह से कह सकते हैं 1 लाख 67 हजार 756 मतदाताओं का नाम कट गया है । इनमें ऐसे मतदाताओं का नाम कटा है जिनकी मृत्यु हो गई है, दूसरे जगह नाम शिफ्ट और कई प्रविष्टि होने की वजह से किया गया है। हालांकि एक अगस्त से 1 सितंबर तक शिविर लगाकर आपत्ति लिया जाएगा जिसमें सभी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता नेता और आम लोग सहयोग करेंगे और जिन लोगों की मतदाता गहन परीक्षण में फॉर्म अपलोड नहीं हुआ है या किसी का गलत जुट गया है तो उस पर आपत्ति की जाएगी और उसमें सुधार किया जाएगा ।बेगूसराय में कुल सात विधानसभा हैं सबसे ज्यादा बेगूसराय विधानसभा में नाम काटा है जबकि सबसे कम चेरिया बरियारपुर विधानसभा में नाम काटने की बात सामने आई है । विधानसभा वाइज आगरा देखें तो चेरिया बरियारपुर विधानसभा में 280128 मतदाताओं में से 264 020 मतदाताओं का फॉर्म अपलोड किया गया और इस तरह 16108 मतदाताओं का नाम कट गया, बछवारा विधानसभा में 324139 मतदाताओं में से 303356 मतदाताओं का गणना प्रपत्र अपलोड हुआ इस वजह से 20783 मतदाताओं का नाम कट गया, तेघरा विधानसभा में 313317 मतदाताओं में से 290085 मतदाताओं का फॉर्म जमा हुआ जिस वजह से 23222 मतदाताओं का नाम कट गया ।मटिहानी विधानसभा में 374277 मतदाताओं में से 345000 मतदाताओं ने फार्म जमा किया इस वजह से 29277 मतदाताओं का नाम कट गया। साहेबपुर कमल विधानसभा से 276904 मतदाताओं में से 255536 मतदाताओं ने फार्म जमा किया इस वजह से 21368 मतदाताओं का नाम कट गया । बेगूसराय विधानसभा से 371269 मतदाताओं में से 332324 मतदाताओं ने फार्म जमा किया इस वजह से 38945 मतदाताओं का नाम कट गया। बखरी विधानसभा में 305120 मतदाताओं में से 287067 मतदाताओं ने फार्म जमा किया इस वजह से 18053 मतदाताओं का नाम कट गया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी के आदमपुर मुठभेड़: आरोपी घायल, CCTV से पकड़ा गया
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के आदमपुर पुलिस और हत्या के आरोपी के बीच काशी रेलवे स्टेशन के पास मुठभेड़। हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी मोहम्मद ताज़िम ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीना। आरोपी ने भागने की नीयत से पुलिस टीम पर चला दीं 2 राउंड गोलियां। पुलिस ने आत्मरक्षा में की क्रॉस फायरिंग, गोली लगने से आरोपी मोहम्मद ताज़िम घायल। आरोपी ताज़िम ने 3 घंटे पहले ही रवि चौहान की पत्थर से कुचलकर की थी हत्या। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने ताज़िम को चिन्हित कर तुरंत दबोचा था।0
0
Report
जेपीएससी-जेएसएससी कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्र भूख हड़ताल, सीबीआई जांच की मांग
Ranchi, Jharkhand:जेपीएससी-जेएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्र अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल कर रहे हैं। इसी दौरान भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल राहुल क्रांति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। आज झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा समेत बीजेपी के अन्य नेता सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने राहुल क्रांति से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों से भी उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। आदित्य साहू ने डॉक्टरों से राहुल क्रांति की समय-समय पर जांच करते रहने की बात कही。 इस दौरान आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर छात्रों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वर्तमान सरकार छात्रों के साथ व्यवहार कर रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने परीक्षा परिणामों को लेकर भी सवाल उठाए। आदित्य साहू ने कहा कि परीक्षाओं के परिणाम पार्ट में जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि परीक्षा का परिणाम एक साथ जारी होना चाहिए, पार्ट-पार्ट में रिजल्ट देने का क्या मतलब है। उन्होंने सहायक शिक्षक समेत अन्य परीक्षाओं का भी जिक्र करते हुए सरकार से स्पष्टता की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बेरोजगार युवाओं के अधिकार को छीनने का काम कर रही है और छात्रों के आंदोलन को अलग-अलग तरीके से कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। आदित्य साहू ने कहा कि अगर सरकार की नीयत साफ है तो उसे सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिए और पूरे मामले की सीबीआई जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी को भी झारखंड के युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है। आदित्य साहू ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार कांग्रेस के समर्थन से चल रही है। उन्होंने राहुल गांधी से झारखंड आकर आंदोलनरत छात्रों से बातचीत करने और उनकी आवाज बुलंद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्रों की प्रमुख मांग परीक्षा में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की है और सरकार को इस मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा: भांजे ने साथियों के संग मामा को बंधक बनाकर डेढ़ करोड़ लूटे
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है...आरोप है कि एक भांजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही मामा को 4 दिन तक बंधक बनाया और पिस्टल के दम पर करीब डेढ़ करोड़ रुपट लूट लिए... एक करोड़ 48 लाख की रकम... पिस्टल के दम पर बंधक बनाने का आरोप... और 4 दिनों तक यातनाओं का सिलसिला... इस पूरे मामले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं...फिलहाल कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हो चुका है और पुलिस जांच में जुटी है..0
0
Report
Advertisement
नवादा में ई-रिक्शा से बच्चों का परिवहन, सुरक्षा नियमों पर उठा बड़ा सवाल
Nawada, Bihar:नवादा में स्कूल वैन व्यवस्था पर उठे सवाल ई-रिक्शা के पीछे अतिरिक्त सीट बनाकर बच्चों को ढोने का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग नवादा। जिले में एक निजी स्कूल के बच्चों को ई-रिक्शा से ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को सन जोसेफ पब्लिक स्कूल के बच्चों से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ई-रिक्शा के पीछे अतिरिक्त सीट लगाकर कई बच्चों को बैठाकर स्कूल लाया-ले जाया जा रहा है। इस दृश्य ने सड़क सुरक्षा नियमों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की व्यवस्था दुर्घटना की स्थिति में बच्चों की जान को खतरे में डाल सकती है। मोटर वाहन नियमों और सड़क सुरक्षा मानकों के अनुसार स्कूली बच्चों के परिवहन के लिए निर्धारित सुरक्षा प्रावधानों का पालन किया जाना आवश्यक है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से कार्रवाई की मांग की है। नागरिकों ने ऐसे वाहनों की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा सभी निजी स्कूलों के परिवहन प्रबंध की जांच कराने की मांग उठाई है। प्रशासन की ओर से फिलहाल आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।0
0
Report
उपजिला अस्पताल निर्माण शुरू, खाटूश्यामजी में धरना समाप्त; सांवलपुरा रोड पर आंदोलन जारी
Sikar, Rajasthan:खाटूश्यामजी सीकर जिला- सीकर लोकेशन - खाटूश्यामजी नाम स्थानीय रिपोर्टर सीताराम मर्मी पीडब्ल्यूडी चौकी के पास उपजिला अस्पताल का कार्य हुआ शुरू, कार्य शुरू होने के साथ ही चल रहा धरना हुआ समाप्त, सांवलपुरा रोड़ पर चार दिन से उपजिला अस्पताल बनाने को लेकर अभी भी धरना जारी, सात दिन से नगरवासी व आसपास के ग्रामवासी दे रहे थे धरना, अयोध्या के छावनी जगद्गुरु पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य ने धरना समाप्त करने की घोषणा, उच्च अधिकारियों की वार्ता के बाद धरना हुआ समाप्त, कचरा निस्तारण को लेकर पालिका प्रशासन ने दिया उचित आश्वासन, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सोनू जोशी ने बताया आमजन के संघर्ष की जीत उपजिला अस्पताल का काम शुरू होते ही एक धरना समाप्त, सांवलपुरा रोड पर अस्पताल की मांग को लेकर दूसरा धरना जारी एंकर सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में उपजिला अस्पताल के निर्माण कार्य पुनः चालू करवाने को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच पीडब्ल्यूडी चौकी के पास प्रस्तावित स्थल पर निर्माण कार्य शुरू होने के बाद एक धरना समाप्त हो गया जबकि सांवलपुरा रोड़ पर उपजिला अस्पताल बनाने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से दूसरा धरना जारी है। पीडब्ल्यूडी चौकी दांता रोड़ के पास उपजिला अस्पताल का कार्य शुरू होने के साथ ही यहां पिछले सात दिनों से नगरवासियों एवं आसपास के ग्रामीणों द्वारा दिया जा रहा धरना समाप्त कर दिया गया। अयोध्या के छावनी जगद्गुरु पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। उच्च अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद आंदोलनकारियों ने धरना समाप्त करने पर सहमति जताई। वहीं सांवलपुरा रोड़ पर उपजिला अस्पताल बनाए जाने की मांग को लेकर चल रहा धरना अभी भी जारी है। धरनास्थল पर विधानसभा अध्यक्ष के ओएसडी प्रमोद कुमार शर्मा सहित अनेक लोगों ने पहुंचकर संबोधित किया। धरने के दौरान कस्बे में कचरा निस्तारण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। पालिका प्रशासन की ओर से कचरा निस्तारण की उचित व्यवस्था का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों और आंदोलनकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद पीडब्ल्यूडी चौकी के पास चल रहा धरना समाप्त हो गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू जोशी ने धरना समाप्त होने को जनता जनार्दन की जीत बताते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग और संघर्ष के परिणामस्वरूप उपजिला अस्पताल का कार्य पुनः शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता की एकजुटता से विकास कार्यों को गति मिली है。0
0
Report
करनाल: शिक्षा मंत्री डांडा और स्पीकर कल्याण ने बसताड़ा महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया
Karnal, Haryana:करनाल । हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल डांडा और स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने बसताड़ा महिला महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने कॉलेज छात्राओं के साथ संवाद किया और कॉलेज में सुविधाओं के अभाव और जरूरतों के बारे में बात की । शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार प्रत्येक गांव में लाइब्रेरी खोलने जा रही इससे बच्चों को शिक्षा अर्जित करने में फायदा होगा । डांडा ने कहा कि प्रदेश के कालेजो और तकनीकी संस्थानों से प्लेसमेंट बढ़ाने के लिए कंपनियों के साथ दो हजार एमओयू करने का लक्ष्य रखा गया है । प्रदेश में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर कार्रवाई के बारे में शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी स्कूल संचालकों से चंडीगढ़ में बात हुई है । ऐसे स्कूलों को अपनी कमियां दूर करने को कहा गया है । दीपेंद्र हुड्डा द्वारा एसवाईएल के मुद्दे पर दिए बयान का जवाब देते हुए महिपाल डांडा ने कहा कि ये लोग सिर्फ राजनीति करते है । SYL का मामला वर्षों तक कोर्ट में लंबित रहा कांग्रेस सरकार ने कभी अपना पक्ष नहीं रखा । इन्होंने सिर्फ लटकाने काम किया ताकि इनकी राजनीति चलती रही । साल 2014 में भाजपा सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में अर्ली हायरिंग डाली ओर हरियाणा के लोगों के वंचित अधिकार की लड़ाई लड़ी । उसके बाद कोर्ट ने हरियाणा के पक्ष में फ़ैसला दिया । अब दोनों प्रदेशों के सीएम बैठकर इस विषय को हल करने में लगे है । स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि कॉलेज में छात्राओं के साथ अच्छा संवाद हुआ है । वर्तमान सरकार शिक्षा सुधार के लिए बेहतरीन कार्य कर रही है । बच्चों को सभी सुविधाएं मिले और अभावों में सुधार किया जाए । बच्चों से सुझाव भी आते है जिनपर काम भी होता है । कल्याण ने कहा कि लाइब्रेरी में बच्चे एकाग्रता के साथ विषय पर ध्यान दे सकते है । ग्रामीण आंचल के घरों में ऐसा वातावरण नहीं होता इसलिए लाइब्रेरी बेहद जरूरी है । हरियाणा सरकार ने सभी गांवों में लाइब्रेरी के निर्माण के लिए योजना बना चुकी है ।समाज को भी इसमें अपनी भागीदारी करनी चाहिए । स्पीकर ने कहा कि कॉलेज के छात्रों की तरफ से सुझाव आए है और सरकार ने कई कदम भी उठाए है । धरातल से आए सुझावों के आधार पर बनी पॉलिसी के अच्छे परिणाम आते है । महिला कॉलेज की बिल्डिंग अधर में लटके होने के सवाल का जवाब देते हुए कल्याण ने कहा कि कोर्ट में स्टे होने के कारण भवन का काम रुका था लेकिन अब कोर्ट से निर्णय आ गया है जल्द ही कॉलेज की बिल्डिंग का काम पूरा होगा । बाइट महिपाल डांडा शिक्षा मंत्री बाइट हरविंद्र कल्याण स्पीकर0
0
Report
Advertisement
करनाल के NH-44 पर दो रोडवेज बसों में भिड़ंत, आधा दर्जन यात्री घायल
Karnal, Haryana:करनाल । हाइवे के बसताड़ा टोल प्लाजा के समीप एनएच-44 पर हरियाणा रोडवेज की दो बसों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मिनी बस के चालक समेत करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पानीपत से करनाल की ओर जा रही रोडवेज बसों के आगे चल रहे एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके चलते पीछे चल रही बस ने भी अचानक ब्रेक लगाए और पीछे से आ रही मिनी बस आगे वाली बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद जीटी रोड से गुजर रहे वाहन चालक मौके पर रुके और राहत कार्य में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद मिनी बस के चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को निजी वाहनों की मदद से करनाल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु करवाया। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने को माना जा रहा है। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
पंजोखरा विवाद: गुरसिमरन मंड पर आरोप, झींडा ने मीडिया में जवाब दिया
Ambala, Haryana:अंबाला शहर के पंजोखरा साहिब में IAKTF के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरसिमरन मंड के साथ हुई मारपीट और विवाद के मामले में अब जगदीश सिंह झींडा ने अपनी बात मीडिया के सामने रखी है। झींडा ने मंड पर गुरु घर की मर्यादा का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि विवाद के बाद भी मंड ललकारे मार रहा हैं और देख लेने की बात कह रहा है। वहीं मंड की पहुंच और मंड को सुरक्षा देने को लेकर भी झींडा ने सवाल उठाए हैं। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि कल पंजोखरा में पूरा हुआ था जहां मंड के साथ मारपीट और गाड़ी पर हमले के कई वीडियो सामने आए हैं। जहां मंड सहित एक युवक व 2 पुलिस कर्मी भी घायल हुए थे。0
0
Report
वाराणसी के अखरी चौराहे पर सलूजा गोल्ड टीएमटी का नया स्टॉक यार्ड उद्घाटन
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी के अखरी चौराहे पर आज सलूजा गोल्ड टीएमटी कंपनी के नए स्टॉक यार्ड का भव्य शुभारंभ हुआ। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सतविंदर सिंह सलूजा ने इसका उद्घाटन किया। समारोह में पूर्वांचल के 200 से अधिक डीलर्स शामिल हुए, जिन्हें कंपनी द्वारा सम्मानित भी किया गया। डायरेक्टर सतविंदर सिंह सलूजा ने बताया कि इस नए यार्ड के जरिए ग्राहकों को तुरंत सप्लाई मिलेगी और डिस्पैच का समय कम होगा, जिससे डीलरों और ग्राहकों को सीधी सुविधा पहुंचेगी। सतविंदर सिंह सलूजा ने UP के विकास परियोजनाओं और बिजनेसमैन के सरकारी सहयोग को लेकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम महादेव के आशीर्वाद लेकर UP के और जिलों में इसका विस्तार करेंगे।0
0
Report
Advertisement
हांसी में भारी बारिश के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का स्वागत
Hansi, Haryana:हाँसी पहुंचीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता। भारी बारिश से हांसी में जलभराव, पानी के बीच हुआ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत। बोलीं- गुरु रविदास की शिक्षाएं समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देती। भाजपा सरकार प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करना। हांसी। शहर में हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता हांसी पहुंचीं, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पानी के बीच उनका जोरदार स्वागत किया। बारिश के पानी से लबालब सड़कों के बीच हुए स्वागत का नजारा आप देख सकते है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा की ओर से प्रदेश स्तर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती को पांच चरणों में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एकजुट करना और गुरु रविदास की शिक्षाओं एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने पूरी दुनिया को मानवता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम करती हैं। भाजपा उनके विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि गुरु रविदास जी की जन्मभूमि वाराणसी से पवित्र मिट्टी के कलश हरियाणा के विभिन्न जिलों में भेजे जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन कलशों को हरियाणा के लिए रवाना किया है। उन्होंने बताया कि कुल 134 कलशों में पवित्र मिट्टी रखकर देशभर के 134 शहरों में भेजी जा रही है। इन कलशों के माध्यम से गुरु रविदास जी की जन्मभूमि से जुड़ी पवित्र स्मृतियों और उनके संदेश को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल गुरु रविदास जयंती मनाना नहीं, बल्कि उनके विचारों को समाज में आत्मसात करवाना है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा, समानता और सद्भाव मजबूत होगा, तभी देश और प्रदेश तेजी से आगे बढ़ेगा। डॉ. अर्चना गुप्ता ने हरियाणा में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा बेहतर कार्य किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करना है। कई जिलों में मेडिकल कॉलेजों का निर्माण शुरू हो चुका है, जबकि कई स्थानों पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मेडिकल कॉलेजों के निर्माण से प्रदेश के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और लोगों को अपने ही जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है और हरियाणा भी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। भाजपा सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और सभी वर्गों को समान अवसर मिलें। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और पार्टी के विचारों को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।0
0
Report
नोएडा के पहले सेलिब्रिटी सिंगर अनुराग जैन की प्रेरणादायक सफलता की कहानी
Noida, Uttar Pradesh:सपनों से स्टारडम तक का सफर संघर्ष ने दिलाई नई पहचान मेहनत ने बनाया नोएडा का स्टार संघर्ष, सफलता और स्टारडम की कहानी लोगों के प्यार ने बनाया स्टार एंकर नोएडा -कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों, तो मुश्किलें भी मंजिल का रास्ता बन जाती हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है नोएडा के पहले सेलिब्रिटी सिंगर के रूप में पहचान बना चुके अनुराग जैन की। अनुराग जैन ने बताया कि शुरुआत आसान नहीं थी। सीमित संसाधनों और कई चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने सपने को कभी टूटने नहीं दिया। लगातार मेहनत, संगीत के प्रति जुनून और परिवार के साथ-साथ लोगों के प्यार ने उन्हें हर मुश्किल से लड़ने की ताकत दी। उन्होंने कहा कि सफलता किसी एक दिन में नहीं मिलती, बल्कि वर्षों की मेहनत और धैर्य का परिणाम होती है। उन्होंने यह भी कहा कि आज जब लोग उन्हें नोएडा का पहला सेलिब्रिटी कहते हैं, तो यह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। अनुराग जैन के मुताबिक, दर्शकों और प्रशंसकों का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और यही उन्हें हर दिन बेहतर करने की प्रेरणा देता है। उनकी कहानी उन युवाओं के लिए एक संदेश है, जो बड़े सपने देखते हैं। अनुराग जैन का मानना है कि अगर मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो संघर्ष एक दिन सफलता की सबसे बड़ी पहचान बन जाता है।0
0
Report
तेज़ धमाकेदार तीज़ जश्न: अमृत रा वड़िंग समेत महिलाएं
Jagraon, Punjab:ਸਾਵਣ ਦੇ ਮਹੀਨੇ ਵਿੱਚ ਔਰਤਾਂ ਵਲੋਂ ਤੀਆਂ ਤੀਜ ਦੀਆਂ ਬੜੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਤੇ ਇਸੇ ਲੜੀ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਜਗਰਾਓਂ ਲੇਡੀਜ਼ ਕਲੱਬ ਵਲੋਂ ਅੱਜ ਤੀਆਂ ਤੀਜ ਦੀਆਂ ਬੜੇ ਹੀ ਉਤਸ਼ਾਹ ਤੇ ਚਾਵਾਂ ਨਾਲ ਮਨਾਈਆਂ ਗਈਆਂ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਾਰੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਦਾ ਮਾਣ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਦੀ ਪਤਨੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਾ ਵੜਿੰਗ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਮਸ਼ਹੂਰ ਐਕਟਰ ਸੋਨੂੰ ਸੂਦ ਦੀ ਭੈਣ ਮਾਲਵੀਕਾ ਸੂਦ ਵੀ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂਆਂ ਵਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਾ ਵੜਿੰਗ ਦਾ ਸਨਮਾਨ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਿੱਥੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਸਾਰੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਤੀਆਂ ਦੀਆਂ ਵਧਾਈਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ, ਉਥੇ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਤੇ ਚੰਨੀ ਗਰੁੱਪਾਂ ਦੀ ਚੱਲ ਰਹੀ ਲੜਾਈ te ਬੋਲਦਿਆਂ ਕਿਹਾਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਪਤਾ ਕਿ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਚੰਨੀ ਗਰੁੱਪ ਦੇ ਹਨ ਜਾਂ ਕੋਈ ਹੋਰ, ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਪਤਾ ਹੈ ਕਿ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਦੀ ਮਿਹਨਤ ਪਾਰਟੀ ਲਈ ਬਹੁਤ ਹੈ ਤੇ ਹਾਈ ਕਮਾਂਡ ਜੌ ਵੀ ਕਰੇਗੀ ਚੰਗਾ ਹੀ ਕਰੇਗੀ।0
0
Report
Advertisement
सहरसा के सरडीहा में पूजा प्रसाद खाने के बाद 100 लोग बीमार, इलाके में हड़कंप
Saharsa, Bihar:सहरसा के सरडीहा में पूजा प्रसाद खाने के बाद 100 लोग बीमार, हड़कंप0
0
Report
जूहू में व्यापारी परिवार हत्या-लूट केस: पाँच आरोपी गिरफ्तार
Mumbai, Maharashtra:मुंबईच्या जुहू परिसरातून व्यापारी कुटुंबाची हत्या करून लूट करण्याचा धक्कादायक कट पोलिसांनी उधळून लावला आहे. या प्रकरणात सुरक्षा रक्षकाची हत्या केल्याप्रकरणी पाच आरोपींना अटक करण्यात आली आहे. जुहू पोलीस ठाण्यात दाखल गुन्ह्यानुसार, २ ऑगस्टच्या मध्यरात्री आरोपी इमारतीत आले होते. त्यांनी आधी सुरक्षा रक्षक मनोजकुमार अयोध्या यादव याच्यासोबत दारू प्यायली. त्यानंतर त्याचा गळा कापडी रस्सीने आवळून हत्या केली आणि मृतदेह इमारतीच्या पाण्याच्या टाकीत फेकून दिला. यानंतर आरोपी व्यापाऱ्याच्या सहाव्या मजल्यावरील घरात प्रवेश करण्यासाठी बनावट चावी घेऊन गेले. व्यापारी, त्यांची पत्नी आणि मुलगी यांची हत्या करून घरातील रोख रक्कम आणि दागिने लुटण्याचा त्यांचा कट होता. मात्र, बनावट चावीनेदरवाजा न उघडल्याने आरोपींचा प्रयत्न फसला आणि त्यांनी घटनास्थळावरून पळ काढला. तपासादरम्यान व्यापारी कुटुंबाकडे स्वयंपाकी म्हणून काम करणारा जोगेश्वर उदन मल्लिक उर्फ किशन आणि त्याचा साथीदार विजय गोंजारी यांना पोलिसांनी ताब्यात घेतले. चौकशीत तब्बल दोन वर्षांपूर्वी हा कट रचला जात असल्याचे समोर आले. पुढील तपासात शरद येरूडकर, महादेव येरूडकर आणि अनिकेत बोरनाक यांचाही सहभाग उघड झाला. पोलीस पथकाने कारवाई करत पाचही आरोपींना अटक केली असून, पुढील तपास सुरू आहे.0
0
Report
सोनभद्र में युवक की संदिग्ध मौत: पत्नी मायके के बाद एकाकी घर में रह गया
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई...बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी कुछ समय पहले मायके चली गई थी...जिसके बाद अब घर में अकेले रह रहे युवक का शव लोहे के पाइप से लटका मिला है... करीब एक साल पहले शादी...फिर पत्नी का मायके जाना...और अब युवक की संदिग्ध मौत...इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं...अब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी...0
0
Report
Advertisement
