Back
दिल्ली में USA नागरिक से लूट: मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार!
Delhi, Delhi
USA नागरिक से लूट,,,एनकाउंटर में दो लुटेरे को दबोचा
दिल्ली के अमर कॉलोनी में हुई मुठभेड़,,6 राउंड चली गोलियां
हाई टेक पिस्टल, कई राउंड गोलियां, देशी तमंचा बरामद
लोकेशन सरिता विहार डीसीपी ऑफिस
USA के सिटीजन के साथ लूट पाट के मामले का खुलासा करते हुए साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने दो शातिर लुटेरों जतिन उर्फ मोगली और अक्षय को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इन्होंने 25- 26 जून की आधी रात अमर कॉलोनी इलाके में हथियार की नोक पर लूट की थी। पुलिस के साथ यह मुठभेड़ आस्था कुंज पार्क, अमर कॉलोनी में हुई थी। दोनों तरफ से 3-3 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस कर्मियों की जवाबी फायरिंग में लुटेरे के दाहिने पैर में गोली लगी है। उनके कब्जे से एक हाई टेक पिस्टल, 01 देशी तमंचा और कई जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।
बाइट : ऐश्वर्या शर्मा,एडिशनल डीसीपी, साउथ ईट जिला
एडिशनल डीसीपी के अनुसार 26 जून को अमर कॉलोनी में फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल, एनएफसी से एक सूचना मिली थी। जिसमें अराडोम बेला खान ने बताया कि 25/26 जून की आधी रात को जब वह अपने दोस्त के साथ डीडीए आस्था कुंज पार्क से गुजर रहे थे। उस दौरान नेहरू प्लेस में 2 बदमाशों ने चाकू से हमला किया। घायल को बाद में हाथ की सर्जरी के लिए अपोलो अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उस अस्पताल में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका दोस्त, जो अमेरिकी नागरिक है, वह भारत आया था और ईस्ट ऑफ कैलाश के होटल में रुका हुआ था। उसने आरोप लगाया कि 25 जून की रात लगभग 12 बजे जब वे नेहरू प्लेस से पार्क के रास्ते अपने होटल की ओर चल रहे थे, तब दो लड़कों ने उसके दोस्त पर धारदार वस्तु से हमला किया, जिसमें उसके दोनों हाथों में चोटें आईं। लुटेरों ने हमले के दौरान उसका मोबाइल भी लूट लिया था।
बाइट : ऐश्वर्या शर्मा,एडिशनल डीसीपी, साउथ ईट जिला
एसीपी दलीप सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर स्पेशल स्टाफ राजेंद्र सिंह डागर की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और लोकल इंटेलीजेंस की मदद से आस्था कुंज पार्क, गढ़ी, कालकाजी और नेहरू प्लेस के आसपास के क्षेत्र में लगातार निगरानी की। टीम ने ऑपरेशन के दौरान कई संदिग्धों की पुष्टि की। आरोपियों की मूवमेंट के संबंध में इनपुट मिलने पर ट्रैप लगाया। सुबह 5:10 बजे मुखबिरों द्वारा आरोपियों की पहचान की गई, लेकिन सरेंडर करने की बजाय आरोपियों ने पुलिस पर कई राउंड फायर किए, जिसमें एक गोली इंस्पेक्टर आर एस डागर के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। दूसरी गोली हेड कांस्टेबल महेंद्र की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी। पुलिस की एक एक गोली आरोपी के पैर पर लगी। इसमें जतिन उर्फ मोगली और अक्षय दोनों के दाहिने पैर में चोट लगी। एसआई शुभम चौधरी, एएसआई अनिल, प्रेम और लखन की मदद से आरोपियों को काबू किया गया। घायल को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
बाइट : ऐश्वर्या शर्मा,एडिशनल डीसीपी, साउथ ईट जिला
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement